Friday, 2 January 2015

एप से बुक करें ट्रेन और प्लेन के टिकट, आईआरसीटीसी ने जारी किया एंड्राइड प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल एप

जैसलमेर / इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ऐसा एप जारी किया है, जिससे ट्रेन सहित एयरलाइंस के टिकट बुक किए जा सकेंगे। इस पर विश्वप्रसिद्ध ताजमहल देखने वालों के लिए भी बुकिंग का ऑप्शन दिया गया है। आईआरसीटीसी कनेक्ट नामक इस एप को मोबाइल के एंड्राइड प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया गया है। काॅर्पोरेशन इससे पहले विंडो प्लेटफॉर्म के लिए भी मोबाइल एप जारी कर चुका है।
आईआरसीटीसी ने इस एप को करीब एक पखवाड़े के ट्रायल के बाद ऑफिशियली जारी किया है। इसके जरिए यूजर्स रेल और एयरलाइंस के लिए हर श्रेणी का रिजर्व टिकट बुक कर सकेंगे। वे किराए की राशि का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि से कर सकेंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

इंटरनेटवाले एंड्रायड स्मार्ट मोबाइल फोन पर प्ले स्टोर से यह एप नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए सर्च ऑप्शन में «आईआरसीटीसी मोबाइल एप› लिखना होगा। ऐसा लिखते ही «आईआरसीटीसी कनेक्ट› लिखा हुआ जाएगा। इस पर क्लिक कर एप को डाउनलोड किया जा सकता है।

टूरिस्ट ट्रेन की जानकारी भी

इस एप के माध्यम से टूरिस्ट धार्मिक स्थानों के लिए जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी भी आसानी से मिलने लगी है।

रिटायरिंग रूम से होटल तक

इस एप के माध्यम से भी यात्री रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग रूम, होटल आदि की बुकिंग कर पाएंगे। यात्रियों को बुकिंग की सुविधाएं इस एप पर भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट की तरह ही दी गई हैं।

No comments:

Post a Comment