जैसलमेर / जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर एन.एल. मीना ने प्रथम चरण पंचायत चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देतेे हुए बताया कि प्रथम चरण के लिए पंच/सरपंच के निर्वाचन की लोक सूचना 3 जनवरी, शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी की जाएगी। पंच/सरपंच चुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत 17 जनवरी, शनिवार को प्रातः 8 बजे से पूर्वान्ह 11 बजेे तक किया जा सकेगा। पंच/सरपंच चुनाव के लिए नामनिर्देशन पत्रो की संवीक्षा 17 जनवरी, शनिवार को प्रातः 11.30 बजे से की जाएगी एवं नाम वापसी भी 17 जनवरी को ही अपरान्ह 3 बजे तक ली जा सकेगी। पंच/सरपंच चुनाव के लिए चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची 17 जनवरी को ही अपरान्ह 3 बजे के तुरंत बाद तैयार की जाएगी। प्रथम चरण में पंच/सरपंच का मतदान 18 जनवरी, रविवार को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना पंचायत मुख्यालय पर 18 जनवरी को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। प्रथम चरण में उपसरपंच का चुनाव 19 जनवरी, सोमवार को अपरान्ह 11.30 बजे तक होगा। मतदान दलो की वापसी 19 जनवरी, सोमवार को होगी।
No comments:
Post a Comment