जैसलमेर / जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर एन.एल. मीना ने प्रथम चरण पंचायत चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देतेे हुए बताया कि केवल पंचायत समिति/जिला परिषद सदस्यों के लिए नियम 58 के अंतर्गत 3 जनवरी 2015, शनिवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इन चुनावो के लिए नाम निर्देशन पत्रो को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, मंगलवार है। नाम निर्देशन पत्रो को प्रस्तुत करने का समय प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी, बुधवार को प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा की जाएगी। 8 जनवरी, गुरूवार को प्रातः 9.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी ली जा सकेगी। चुनाव के लिए चुनाव प्रतीको का आबंटन एवं चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियो की सूची का प्रकाशन 8 जनवरी, गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे के तुरंत बाद किया जाएगा। मतदान 16 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।
No comments:
Post a Comment