चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रभावी
क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों का करें प्रभावी क्रियान्वयन
मातृ व शिशु मृत्यु की करें रिपोर्ट
जिला कलक्टर मीना ने चिकित्सा अधिकारियों को कार्यक्षैत्र में होने वाली मातृ व शिशु मृत्यु की रिपोर्ट भी आवश्यक रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर बुधवार को कलक्टर सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
गर्भवती महिलाओं का करें शत प्रतिशत पंजीकरण
जिला कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियो को गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीकरण प्रथम तिमाही में कर शत प्रतिषत लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धि अर्जित करने के लिए एएनएम, आषा सहयोगिनी आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर प्रयास करने के निर्देष दिये। उन्होंने एएनएम व आशा सहयोगिनियों के मध्य समन्वय स्थापित कर विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देष दिए। जिला कलक्टर ने आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को अपने क्षेत्र में कार्यरत आषा सहयोगिनियों द्वारा संपादित गतिविधियों व कार्यों की रिपोर्ट लाने के निर्देष दिए। जिला कलक्टर ने जिले में संचालित राष्ट्रीय टीका एक्सप्रेस में गर्भवती महिलाओं व षिषुओं की जांच संबंधी उपकरण रखवाने के निर्देष दिए। उन्होंने ई-शुभलक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रसूता महिला के मोबाईल नंबर व खाता संख्या का आवश्यक रूप से इन्द्राज करवाने की बात कहीं।
शत-प्रतिशत करे लाईन लिस्टिंग
उन्होने पीसीटीएस साॅफ्टवेयर में एएनसी, प्रसव एवं सम्पूर्ण टीकाकरण की शत् प्रतिषत लाईन लिस्टिंग करवाने के निर्देष दिये। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों पर स्थित लेबर रूम का सुदृढीकरण करने व आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कहीं।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम आशीष खंण्डेलवाल ने जिले में संचालित जननी षिषु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में लाभान्वित मरीजों की रिपोर्ट, एफबीएनसी यूनिट एवं एमटीसी एवं शुभलक्ष्मी योजना एवं जननी सुरक्षा योजना की प्रगति तथा जैसलमेर जिले में स्वास्थ्य सेवाओ के प्रमुख 16 इन्डीकंटरो की स्थिति से अवगत कराया ।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर.नायक ने जिले में माह मार्च 2015 तक की संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार कल्याण में अर्जित की गई उपलब्धियो के बारे में अवगत कराया।
No comments:
Post a Comment