Wednesday, 22 April 2015

जिले के प्रभारी सचिव मिश्र ने ग्राम पंचायत कपूरिया एवं मण्डाई में ली रात्रि चौपाल

ग्रामीणों की सहानूभूतिपूर्वक सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

जैसलमेर। जिले के प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव श्रम एवं नियोजन रजत कुमार मिश्र ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कपूरिया एवं मण्डाई में रात्रि चैपाल की एवं वहां उपस्थित ग्रामीणों की सहानूभूतिपूर्वक समस्याएं सुनी एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देष दिए। रात्रि चैपाल में जिला कलक्टर एन.एल. मीना, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, उपखंड अधिकारी फतेहगढ जयसिंह, विकास अधिकारी लादूराम विष्नोई के साथ ही विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


प्रभारी सचिव मिश्र ने रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणजनों के कार्यो मे आ रही बाधा एवं षिथिलता को ध्यान में रखते कपूरिया ग्रामसेवक को 17 सी.सी.ए नोटिस जारी करने के निर्देष दिये। कपूरिया एवं मण्डाई क्षेत्र में संचालित किए जा रहें पष्ुा षिविरों एवं चारा डिपों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कपूरिया पंचायत में 1900 गायो के लिए खोले गए पषु षिविरों के अंतर्गत आवारा पषुओं को पहले चारा उपलब्ध कराने के निर्देष प्रदान किए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, मेडिकल, षिक्षा, पेंषन, राषन सामग्री वितरण की व्यवस्था, पषुधन संरक्षण के लिए स्वीकृत किए पषु षिविर, चारा डिपो व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली। कपूरिया निवासी देवीसिंह ने राषन कार्ड बनाने के संबंध में फरियाद की तो प्रभारी सचिव ने जिला रसद अधिकारी को प्रार्थी का राषन कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देष दिए। उन्होंने सरपंच को जिन लोगों के राषन कार्ड नहीं बने है उनके आवेदन पत्र तुरन्त भरवाकर विकास अधिकारी से नये राषन कार्ड बनवाने के निर्देष दिए।


रात्रि चौपाल में कपूरिया एवं मण्डाई में वर्तमान में गर्मी के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल समस्या से ग्रामीणों ने अवगत कराया तो प्रभारी सचिव ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे पेयजल व्यवस्था से संबंधित खराब पडी जीएलआर को तत्काल ठीक करवाकर जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू एवं नियमित करावें। ग्रामीणजनों ने तोगा में प्रभावित हुई जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु कराने की प्रभारी सचिव के समक्ष मांग रखी तो उन्होंने जलप्रदाय विभाग के अभियंता को यहां पर्याप्त स्टाफ लगा कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देष दिए।

सरपंच कपूरिया ने प्रभारी सचिव को कपूरिया में फ्लोराईयुक्त एवं खारा पानी होने से अवगत कराया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जलदाय अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल आवष्यक कार्यवाही इस समस्या के समाधन करवाने के निर्देष प्रदान किए।मण्डाई रात्रि चैपाल में सरपंच कमलसिंह ने प्रभारी सचिव को बताया कि 400 पषुओं के लिए पषु षिविर स्वीकृत है जिसमें से 200 पषुओं का षिविर मण्डाई गांव में चल रहा है तथा 200 पषुओं का षिविर ढाणियों में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी सचिव से पषु षिविरों की पषुओं की संख्या बढाने का आग्रह किया। रात्रि चैपाल में श्रीमती धापू पत्नी अर्जुनसिंह ने पेंषन दिलाने का आग्रह प्रभारी सचिव से किया तो उन्होंने संवेदनषीलता दिखाते हुए विकास अधिकारी को निर्देष दिए कि वे अविलम्ब इनकी पेंषन स्वीकृति जारी करवा दें।


प्रभारी सचिव मिश्र ने श्रम विभाग की कामगारों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए गांव में कितने कारीगर है जो पत्थर कटाई, चुनाई, लकडी की कारीगरी में कितने लोग कार्यरत है तो उन्होंने बताया यहां काफी संख्या में है। इस संबंध में प्रभारी सचिव ने विकास अधिकारी विष्नोई को कैम्प लगाकर कारीगरों के पंजीयन कार्ड बनाने के निर्देष दिए ताकि वे श्रम कल्याण विभाग की विविध लाभदायी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ ले सकें। राजस्थान संपर्क पोर्टल में दर्ज समस्याओं का भी रात्रि चैपाल में एडोप्टर जिला रसद अधिकारी ने समस्याओं के संबंध में की गई कार्यवाहीं से अवगत करवाया और परिवादी की उपस्थिति में उनका सत्यापन किया गया। प्रभारी सचिव ने रात्रि चैपाल में महानरेगा कार्याें की विस्तार से जानकारी ली। नाडी खुदाई कार्य एवं अब तक श्रमिको को मिले भुगतान के बारे में पूछताछ की। दोनो पंचायतों में मनरेगा में काम चालू करवाकर रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की। इस संबंध में प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को काम के लिए जरूरतमंद लोगों के आवेदन भरवाकर तीन दिवस में कार्य स्वीकृत कर लोगों को रोजगार पर लगाने के निर्देष दिए।


जिला कलक्टर मीना ने ग्रामीणों से कहा कि वे भामाषाह कैम्प लगाने से पूर्व महिलाओं के राष्ट्रीयकृत बैंक में खाते अवष्य खुलवा दे ताकि उनका भामाषाह कार्ड बनने में कोई समस्या नहीं रहें। रात्रि चैपाल में ग्रामीणों ने प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर के समक्ष प्रार्थना पत्र पेष किए एवं उनका निराकरण भी करवाया। रात्रि चैपाल में जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन, कपूरिया सरपंच गोमाराम के साथ ही अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment