Wednesday, 18 February 2015

एक्शन में नगरपरिषद, 19 फरवरी से सफाई अभियान


Diffusé par Adcashजैसलमेर / स्वर्णनगरी जैसलमेर में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत फरवरी माह में 19 फरवरी से सफाई अभियान चलाया जाएगा। 19 फरवरी को वार्ड संख्या 17 में सफाई अभियान चलाकर वार्ड क्षेत्र की संपूर्ण सफाई की जाएगी। 20 फरवरी को वार्ड संख्या 11 में, 21 फरवरी को वार्ड संख्या 12 में, 23 फरवरी को वार्ड संख्या 13 में, 24 फरवरी को वार्ड संख्या 6 में, 25 फरवरी को वार्ड संख्या 7 में, 26 फरवरी को वार्ड संख्या 8 में, 27 फरवरी को वार्ड संख्या 9 में तथा 28 फरवरी को वार्ड संख्या 10 में सफाई अभियान चलाया जाकर वार्डों में संपूर्ण सफाई की जाएगी।

आयुक्त ने इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्षेत्र के वासिंदों से आग्रह किया है कि वे इस सफाई अभियान में पूरा सहयोग दें। उन्होंने वार्डवासियों से यह भी निवेदन किया है कि सफाई अभियान की तिथि से पूर्व अपने मकान के आगे स्थित समस्त प्रकार के अतिक्रमण, मलबा, पत्थर आदि हटवा दें अन्यथ अभियान के दिवस नगरपरिषद द्वारा पडे मलबे को जब्त किया जाकर खर्चें-हर्जें को वसूलने की कार्यवाहीं नियमानुसार की जाएगी। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment