Showing posts with label World News. Show all posts
Showing posts with label World News. Show all posts

Tuesday, 14 July 2015

जैसलमेर के `क्वीन हरीश' 'प्रकाश झा' की गंगाजल- 2 में दिखेंगे

Diffusé par Adcash
जैसलमेर / आप रानी हरीश में सुना है?  वह एक महिला के रूप में नाचती है जो एक पुरुष डांसर है। जैसलमेर, राजस्थान में जन्मे, वह 56 से अधिक देशों में पिछले एक दशक में दुनिया भर में नृत्य किया है, लेकिन बॉलीवुड में नृत्य किया था लेकिन फिल्म में कभी नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि 2002 में बैले नृत्य को पेश किया गया था और तब से वह ऋचा ने गाया एक गीत के लिए नृत्य किया जाएगा, जहां प्रकाश झा की गंगाजल- 2 , में अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत करेगा ।

इस बात की पुष्टि करते डायरेक्टर प्रकाश झा ने कहा कि क्वीन हरीश एक औरत की तरह कपड़े बहुत ही अच्छी तरह पहन कर जानदार डान्स करता है । कहा कि, वह बहुत सुंदर है।  उन्होंने कहा कि वह सिर्फ चार घंटे में शुरू से खत्म करने के लिए गीत, सभी तेजी से होता है। बॉलीवुड में `क्वीन हरीश'  का स्वागत करते हैं।
Diffusé par Adcash

Saturday, 25 April 2015

6.4 तीव्रता के भूकंप से हिले भारत, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, नेपाल

नई दिल्ली। समेत भारत के कई शहरों में शनिवार सुबह एक के बाद एक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। सबसे पहले 11.47 बजे भूकंप के झटके आए। दूसरी बार 12:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र नेपाल में काठमांडू से 83 किमी दूर उत्त र-पश्चिम में था। वहां भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई जा रही है। हालांकि, जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस होने की खबर मिली है। नेपाल के इतिहास का यह सबसे बड़ा भूकंप है। यहां फोन ठप हो चुके हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि पहली बार इतने लंबे समय तक भूकंप के झटके महससू किए गए। भारत में नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है, लेकिन काठमांडू में कुछ इमारतों के गिरने की खबर मिली है। मौसम विशेषज्ञ एसके शर्मा का कहना है कि बिहार, बंगाल के आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा असर रहा। आपदा प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी गई है। खिड़कियां टूट सकती हैं। दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं। इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है। इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं। इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। 9 और उससे ज्यादा पूरी तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी।भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है।

नेपाल में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके, सड़कों में पड़ी दरारें

काठमांडू। नेपाल के लामजुंग में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 दर्ज की गई। नेपाल के लोकनथाली और अरनीको हाइवे पर सड़क में दरार पड़ गई है। कई जगहों पर मकानों के ध्वस्त होने की सूचना है। भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से 83 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में था। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, नेपाल में 10 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसे नेपाल का अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप बताया जा रहा है। दो लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है।
सुरक्षा कारणों से नेपाल की ओर जाने वाली फ्लाइट्स के रूट बदल दिए गए हैं।

Friday, 24 April 2015

Perfect Reply

Essas quero distância

Posted by Acervo Arrocha.com.br on Wednesday, January 7, 2015

Wednesday, 22 April 2015

काठमांडू में बस नदी में गिरी, 12 भारतीय पर्यटकों की मौत

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बस के नदी में गिर जाने से 12 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 15 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि 50 यात्रियों को लेकर एक बस काठमांडू से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने अचानक गाड़ी पर अपना कंट्रोल खो दिया, जिससे बस सड़क से करीब 150 मीटर नीचे झ्यापले खोला नदी में गिर गई। बस में गुजरात के पर्यटकों के होने की खबर है।

हादसे के बाद तेजी से राहत और बचाव के काम किए जा रहे हैं। इस काम में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। दुर्घटना में बचे यात्रियों के हवाले से पुलिस ने बताया कि अभी 6 और शव निकालने बाकी हैं।

लव@फर्स्ट हाइट: 5 फीट की पत्नी और 7 फीट 8 इंच का पति

पराइबा। ब्राजील के रहने वाले 28 वर्षीय जोएलिसन फर्नांडिस द सिल्वा के नाम देश का सबसे लंबा व्यक्ति होने का रिकॉर्ड है। वहीं, 7 फीट 8 इंच की हाइट के साथ वो दुनिया के तीसरे सबसे लंबे पुरुष हैं, लेकिन एक समय में उनकी ये लंबाई ही उनकी जिंदगी में दर्द की वजह बन गई। तेजी से बढ़ती लंबाई के चलते स्कूल में मिलने वाले कमेंट्स के चलते पहले तो उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। फिर कई साल तक उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। जोएलिसन को अपनी जिंदगी की असल खुशी 21 वर्षीय इवेम मेडिरॉस के रूप में मिली।

इवेम से उनकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी, लेकिन पहली ही मुलाकत में जोएलिसन उन्हें दिल दे बैठे थे। वो अपना पूरा वक्त इवेम के साथ ही बिताना चाहते थे। जोएलिसन को उनकी हाइट से भी कोई दिक्कत नहीं थी। हालांकि, दोनों की हाइट में जबरदस्त अंतर लोगों को बहुत हैरान करता था। इस बात का जिक्र इंटरव्यू के दौरान जोएलिसन ने भी किया। जोएलिसन कहते हैं कि शुरुआत में हाइट को लेकर लोगों के सवाल परेशान करते थे, लेकिन अब वो इन सवालों के आदी हो चुके हैं। इवेम के साथ वो एक प्यार भरी जिंदगी गुजार रहे हैं।

जोएलिसन का जन्म ब्राजील के एक छोटे से गांव पराइबा में हुआ था। अपनी लंबाई के चलते बचपन से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इससे परेशान होकर उसने आखिरकार स्कूल जाना छोड़ दिया। इतना ही नहीं, कई साल तक वो घर से भी नहीं निकले। वहीं, घर पर मेहमान आने पर वो बाहर नहीं निकलते। जोएलिसन की मां को ये समझ आ गया था कि उनकी लंबाई उम्र के हिसाब काफी ज्यादा है, लेकिन डॉक्टर सबकुछ सामान्य ही बताते रहे। 14 साल की उम्र में उनकी लंबाई 6 फीट चार इंच हो चुकी थी। बाद में पता चला कि जोएलिसन की पिट्यूट्री ग्रंथि में ट्यूमर है, जिसके चलते शरीर में लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोंस का निर्माण जरूरत से ज्यादा हो रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही। जोएलिसन पहले तो इसके लिए तैयार नहीं हुआ, फिर 2007 में परिवार के दबाव में उसने ऑपरेशन कराया। इसके बाद लंबाई बढ़नी तो नहीं रुकी, लेकिन उसकी रफ्तार में कमी जरूर आ गई। अब भी उन्हें हर महीने एक इंजेक्शन और रोजाना चार तरह की दवाइयां दी जाती हैं, ताकि उनकी लंबाई पर नियंत्रण किया जा सके।

Source : DB

Sunday, 19 April 2015

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान शर्मसार


मीरपुर। ओपनर तमीम इकबाल (नाबाद 116) और मुशफिकुर रहीम (65) की बेहतरीन पारियों के बूते बांग्लादेश ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया। बांग्ला टीम ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए पहली बार श्रंखला अपने नाम कर ली। इससे पहले बांग्लादेश ने 16 साल बाद पाक टीम को पिछले वनडे में हराया था।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 239 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें साद नसीम ने नाबाद 77, वहाब रियाज ने नाबाद 51 और हारिस सोहैल ने 44 रन का योगदान किया। जवाब में बांग्लादेश ने 38.1 ओवर में 3 विकेट पर 240 रन बना मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। तमीम ने 116 गेंदों में 17 चौकों व एक छक्के से 116 रन की मैच विजयी पारी खेली। पाकिस्तान के गेंदबाज इस साधारण स्कोर का बचाव करने में विफल रहे।

जुनैद खान ने 61, राहत अली ने 51 और सईद अजमल ने 49 रन लुटा क्रमश: एक-एक विकेट झटके। उल्लेखनीय है कि पहले वनडे में मेजबान बांग्लादेश ने 79 रन से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे 22 अप्रेल को ढाका में खेला जाएगा। बांग्लादेश न वनडे श्रंखला में पाकिस्तान को पहली बार मात दी है। इस श्रंखला से पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को केवल एक बार 1999 के वर्ल्ड कप में हराया था।

शाहरूख को एशियन अवार्ड

लंदन। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को लंदन में पांचवें वार्षिक एशियन अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। शाहरूख को यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदुजा बंधुओं को बिजनेस लीडर्स ऑफ द इयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार जीतने के बाद शाहरूख खान ने कहा, मैं यह सम्मान पाकर बहुत खुश हूं। एशिया में बहुत सी प्रतिभाएं और बहुत से विजेता हैं। मैं अलग-अलग क्षेत्रों में बराबर जोश के साथ जुटे लोगों के इस शानदार समारोह का हिस्सा बनकर खुशी अनुभव कर रहा हूं। उद्योगपति पॉल सागू द्वारा स्थापित एशियन पुरस्कार एशिया में जन्मे या एशियाई मूल से सीधे तौर पर संबंध रखने वाले लोगों को व्यापार, कला से लेकर खेल और जनसेवा तक के क्षेत्रों उल्लेखनीय योगदान के लिए हर साल प्रदान किया जाता है।

Thursday, 9 April 2015

मुंबई हमले के मास्टमाइंड लखवी को तुरंत रिहा करने का आदेश

लाहौर/ पाकिस्तान के एक कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी को जेल से तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है।

लाहौर हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि लखवी को हिरासत में रखना गैरकानूनी है। लखवी के वकील ने कहा कि उसे जल्द ही रिहा किया जा सकता है।

गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश पर रिहा होने के बाद पंजाब सरकार ने पिछले महीने लखवी को हिरासत में ले लिया था।लखवी मुंबई पर हमले की योजना बनाने का आरोपी है। 2008 में हुए हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान के आतंक निरोधी कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में जमानत दे दी थी। लेकिन उसके तत्काल बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया था।

Sunday, 22 March 2015

संदेह में क्रिकेट

किक्रेट विश्वकप 2015 में मैच फिक्सिंग का शक, अंपायर के फैसले पर उठे सवाल



नई दिल्ली / एक बार फिर क्रिकेट पर सवालिया निशान उठे । मैच फिक्सिंग का शक और अंपायरों के फैसले पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के प्रेसिडेंट मुस्तफा कमाल द्वारा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को जितवाने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाए जाने के बाद अब बांग्लादेशी पीएम ने भी ऐसा ही बयान दिया है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा कि अगर अंपायरों से गलती नहीं होती तो भारत क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को कभी हरा नहीं पाता। बता दें कि कमाल ने शक जताया था कि मैक्स फिक्स था और पद छोड़ने की धमकी भी दी थी। कमाल ने कहा था कि अंपायरों के फैसले पहले से तय दिख रहे थे। हालांकि, आईसीसी ने कमाल के आरोपों को खारिज करते हुए उनके बयान को निजी बताया था। जानकार मानते हैं कि कमाल पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

बांग्लादेश में प्रदर्शन

कमाल और हसीना के बयानों के अलावा भी बांग्लादेश में काफी गुस्सा है। क्वार्टर फाइनल में टीम को भारत से मिली 109 रनों की शिकस्त के बाद देश में कई जगह प्रदर्शन हुए थे। लोगों ने अंपायर के पुतले भी फूंके। इस मैच में रोहित शर्मा ने 137 रन बनाए थे। जब वह 90 के स्कोर पर थे तो उनका एक कैच पकड़ा गया। हालांकि, अंपायर अलीम दार ने उसे नो बॉल करार दिया, क्योंकि गेंद कमर की हाइट से ऊपर थी। बांग्लादेशी फैंस इस फैसले से बेहद नाखुश हैं। इसके अलावा, बाउंड्री पर शिखर धवन द्वारा एक गजब का कैच लपके जाने के बाद आउट हुए महमूदुल्लाह पर थर्ड अंपायर के फैसले पर भी उनकी नाराजगी है। बांग्लादेश पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।

Monday, 9 March 2015

भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था वाला देश बनना तय

न्यूयार्क / भारत में निवेश माहौल में सुधार के साथ दक्षिण एशियाई देश के लिये दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने का समय बहुत दूर नहीं है । 'ब्रिकी' शब्द देने वाले जिम ओ नील ने यह बात कही है । उन्होंने हाल में दिये एक बयान में कहा है, 'निश्चित पूर्वक यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि भारत की अर्थव्यवस्था जल्दी ही चीन और अमेरिका के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था होगी । लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि निवेश माहौल सुधर रहा है वह समय बहुत दूर नहीं है ।'

प्रोजेक्ट सिंडिकेट वेबसाइट पर पोस्ट की गयी उनकी टिप्पणी के अनुसार, 'भारतीय अर्थव्यवस्था 2017 तक इटली और ब्राजील को पीछे छोडकर दुनिया की सातवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन सकती है, 2020 तक इस बात की काफी संभावना है कि वह फ्रांस तथा ब्रिटेन को पीछे छोड देगा और पांचवी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन जाएगी ।' ओ नील हाल ही में भारत में थे । उन्होंने वृद्धि की संभावना के आधार पर 2001 में ब्राजील, रुस, भारत और चीन के समूह के लिये ब्रिक शब्द दिया था । 
1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

Friday, 6 March 2015

श्रीलंका के प्रधानमंत्री की भारतीय मछुआरों काे धमकी

देशों के प्रतिनिधि मछुआरों को लेकर विचार-विमर्श करने में सक्रिय 


चेन्नई / अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका के दौरे से ठीक पहले वहां के पीएम ने भारतीय मछुआरों को लेकर सख्त बयान दिया है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने धमकी देते हुए कहा है कि यदि भारतीय मछुआरे सीमा पार करेंगे तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

एक तमिल न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि श्रीलंका की जल सीमा में आने वाले भारतीय मछुआरों के खिलाफ श्रीलंका की नेवी कानून के मुताबिक कड़ा से कड़ा कदम उठाएगी। बता दें कि श्रीलंका के पीएम का यह बयान उस वक्त आया है जब दोनों देशों के प्रतिनिधि मछुआरों को लेकर विचार-विमर्श करने में लगे हुए हैं और पीएम नरेंद्र मोदी अगले ही हफ्ते श्रीलंका जाने वाले हैं।

चैनल से बातचीत के दौरान श्रीलंका के पीएम ने कहा, ''यदि कोई मेरे घर में घुसने की कोशिश करेगा तो मैं उसे शूट (गोली माराना) कर सकता हूं। यदि वह मर जाता है तो भी कोई बात नहीं क्योंकि कानून मुझे ऐसा करनी को अनुमति देता है। जहां भारतीय मछुआरे जाते हैं वह हमारी जल सीमा है। जाफना के मछुआरों को वहां मछली मारने दिया जाना चाहिए। हमने उन्हें मछली मारने से रोका है, इसलिए भारतीय मछुआरे आते हैं। वे (जाफना के मछुआरे) डील करने के इच्छुक हैं। उस अवस्था में एक रीजनेबल सेटलमेंट हो जाना चाहिए, लेकिन वह किसी नार्दर्न मछुआरे की जीविका छिनने के बदले नहीं।''

Saturday, 28 February 2015

भारत की वर्ल्ड कप में तीसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह तय

पर्थ / आर. अश्विन (चार विकेट) की घातक बॉलिंग के बाद रोहित शर्मा (57) की हाफ सेन्चुरी की बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से हराने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 31.3 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। जवाब में भारत ने सिर्फ 18.5 ओवर्स में एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत की वर्ल्ड कप में यह तीसरी जीत है। इससे पहले इंडिया ने पहले मैच में पाकिस्तान को 76 और साउथ अफ्रीका को 130 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया था। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Diffusé par Adcash ---------------------------------------------------------------------------------- Diffusé par Adcash

Thursday, 19 February 2015

पाक राष्ट्रीको को भारतीय नागरिकता एवं एलटीवी स्वीकृति बाबत शिविर 24 फरवरी को


Diffusé par Adcashजैसलमेर / जिला कलक्टर से मिली ​जानकारी अनुसार जैसलमेर जिले में निवास कर रहे अर्हरता प्राप्त विदेशी नागरिक जिन्हें की भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करना है ऐसे विदेशी पाक राष्ट्रीको को भारतीय नागरिकता एव एलटीवी स्वीकृति किए जाने के परिपेक्ष्य में आवेदन पत्र भरवाए जाने के लिए विशेष शिविर 24 फरवरी को डीआरडीए सभागार जिला कलक्ट्रैट परिसर में रखा गया है। नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी (बीई) है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी जिले में निवासरत भारतीय नागरिकता एवं एलटीवी के लिए पात्र विदेशी नागरिको (पाक नागरिको) को इस शिविर में आवेदन पत्र भराने एवं अन्य समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए सूचित करेंगे।&nbs Diffusé par Adcash p;

Thursday, 12 February 2015

मोदी की शुभकामनायें टीम इंडिया के साथ


Diffusé par Adcashनई दिल्ली / पीएम मोदी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को दी शुभकामनायें। मोदी ने ट्विटर के जरिए खिलाड़ियों को कहा ऑल द बेस्ट। क्रिकेट का धमाल शुरू हो गया है । प्रति चाल वर्ष बाद आने वाला वर्ल्ड कप का आगाज आज 12 फरवारी को हो गया है ।


Diffusé par Adcash

Friday, 6 February 2015

भारतीय नागरिकता के लिए विशेष शिविर 10 व 11 फरवरी को

पात्र विदेशी नागरिको (पाक नागरिको) को नागरिकता एवं एलटीवी स्वीकृति के लिए आवेदन पत्र भरवाए जायेंगे


Diffusé par Adcash
जैसलमेर / गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की पालना मे जैसलमेर जिले में निवास कर रहे अर्हता प्राप्त विदेशी नागरिक जिन्हें की भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करना है ऐसे विदेशी पाक राष्ट्रीको को भारतीय नागरिकता एव एलटीवी स्वीकृति किए जाने के परिपेक्ष्य में आवेदन पत्र भरवाए जाने के लिए विशेष शिविर 10 व 11 फरवरी को कार्यालय जिला कलक्टर जैसलमेर के परिसर में रखा गया है।

जिला कलक्टर एन.एल मीना ने बताया कि इसके लिए नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी (बीई) जैसलमेर को मनोनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी को कहा गया है कि वे जिले में निवासरत भारतीय नागरिकता एवं एलटीवी के लिए पात्र विदेशी नागरिको (पाक नागरिको) को इस शिविर में आवेदन पत्र भराने एवं अन्य समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए उन्हें सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा है कि वे आवेदको को आवेदन भरे जाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया से एवं आवेदन पत्र के साथ लगाए जाने वाले दस्तावेजो आदि के बारे में भी उन्हें जानकारी करावे ताकि वे पूर्ण तैयारी के साथ इस शिविर में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकें। Diffusé par Adcash




Thursday, 5 February 2015

गूगल टॉक मैसेंजर का सफर 16 फरवरी को समाप्त


Diffusé par Adcash16 फरवरी को गूगल टॉक मैसेंजर बंद हो जाएगा । विश्वभर में करोड़ों यूजर लम्बे समय से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से वो इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं।

गूगल के अनुसार हैंगाउट्स ऐप ही गूगल का भविष्य है और जीटॉक को बंद करना एक सही फैसला है । जब से गूगल ने जीटॉक के लिए सिक्योरिटी और वर्जन सपोर्ट सर्विस देना बंद किया, तभी से इसके बंद होने की अटकलें लगाई जा रही थीं । इससे पहले गूगल अपनी सोशल नेटवर्किंग साट आॅरकुट को भी ​30 सितम्बर 2014 को बंद कर चुका है ।
Diffusé par Adcash

भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान


भारत में धार्मिक असहिष्गुणता को देख गांधी को धक्का लगताः ओबामा


Diffusé par Adcashपिछले दिनों भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओबामा ने गुरुवार को कहा कि भारत में धार्मिक असहिष्गुणता है और अगर आज गांधी जिंदा होते तो उन्हें धक्का लगता।

ओबामा ने कहा कि भारत में पिछले कुछ सालों में सभी धर्मों में 'धार्मिक असहिष्गुणता' को देखकर महात्मा गांधी को धक्का लगता।

ओबामा ने यह टिप्पणी हाई प्रोफाइल नैशनल प्रेयर ब्रेकफस्ट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मिशेल और मैं हाल में विविधता से भरे देश भारत के दौरे से लौटे हैं। लेकिन वहां पिछले कुछ सालों में सभी तरह की धार्मिक आस्थाओं पर अपनी अलग आस्था और विरासत में विश्वास रखने वालों द्वारा टारगेट किया गया है। इस हरकत से देश को आजाद करने वाले गांधी जी को धक्का लगता। Diffusé par Adcash

Monday, 26 January 2015

Daily National Rajasthan : जैसलमेर में मरू महोत्सव 1 से