पराइबा। ब्राजील के रहने वाले 28 वर्षीय जोएलिसन फर्नांडिस द सिल्वा के नाम देश का सबसे लंबा व्यक्ति होने का रिकॉर्ड है। वहीं, 7 फीट 8 इंच की हाइट के साथ वो दुनिया के तीसरे सबसे लंबे पुरुष हैं, लेकिन एक समय में उनकी ये लंबाई ही उनकी जिंदगी में दर्द की वजह बन गई। तेजी से बढ़ती लंबाई के चलते स्कूल में मिलने वाले कमेंट्स के चलते पहले तो उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। फिर कई साल तक उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। जोएलिसन को अपनी जिंदगी की असल खुशी 21 वर्षीय इवेम मेडिरॉस के रूप में मिली।इवेम से उनकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी, लेकिन पहली ही मुलाकत में जोएलिसन उन्हें दिल दे बैठे थे। वो अपना पूरा वक्त इवेम के साथ ही बिताना चाहते थे। जोएलिसन को उनकी हाइट से भी कोई दिक्कत नहीं थी। हालांकि, दोनों की हाइट में जबरदस्त अंतर लोगों को बहुत हैरान करता था। इस बात का जिक्र इंटरव्यू के दौरान जोएलिसन ने भी किया। जोएलिसन कहते हैं कि शुरुआत में हाइट को लेकर लोगों के सवाल परेशान करते थे, लेकिन अब वो इन सवालों के आदी हो चुके हैं। इवेम के साथ वो एक प्यार भरी जिंदगी गुजार रहे हैं।
जोएलिसन का जन्म ब्राजील के एक छोटे से गांव पराइबा में हुआ था। अपनी लंबाई के चलते बचपन से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इससे परेशान होकर उसने आखिरकार स्कूल जाना छोड़ दिया। इतना ही नहीं, कई साल तक वो घर से भी नहीं निकले। वहीं, घर पर मेहमान आने पर वो बाहर नहीं निकलते। जोएलिसन की मां को ये समझ आ गया था कि उनकी लंबाई उम्र के हिसाब काफी ज्यादा है, लेकिन डॉक्टर सबकुछ सामान्य ही बताते रहे। 14 साल की उम्र में उनकी लंबाई 6 फीट चार इंच हो चुकी थी। बाद में पता चला कि जोएलिसन की पिट्यूट्री ग्रंथि में ट्यूमर है, जिसके चलते शरीर में लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोंस का निर्माण जरूरत से ज्यादा हो रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही। जोएलिसन पहले तो इसके लिए तैयार नहीं हुआ, फिर 2007 में परिवार के दबाव में उसने ऑपरेशन कराया। इसके बाद लंबाई बढ़नी तो नहीं रुकी, लेकिन उसकी रफ्तार में कमी जरूर आ गई। अब भी उन्हें हर महीने एक इंजेक्शन और रोजाना चार तरह की दवाइयां दी जाती हैं, ताकि उनकी लंबाई पर नियंत्रण किया जा सके।
Source : DB
No comments:
Post a Comment