Showing posts with label News Paper. Show all posts
Showing posts with label News Paper. Show all posts

Wednesday, 22 April 2015

लव@फर्स्ट हाइट: 5 फीट की पत्नी और 7 फीट 8 इंच का पति

पराइबा। ब्राजील के रहने वाले 28 वर्षीय जोएलिसन फर्नांडिस द सिल्वा के नाम देश का सबसे लंबा व्यक्ति होने का रिकॉर्ड है। वहीं, 7 फीट 8 इंच की हाइट के साथ वो दुनिया के तीसरे सबसे लंबे पुरुष हैं, लेकिन एक समय में उनकी ये लंबाई ही उनकी जिंदगी में दर्द की वजह बन गई। तेजी से बढ़ती लंबाई के चलते स्कूल में मिलने वाले कमेंट्स के चलते पहले तो उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। फिर कई साल तक उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। जोएलिसन को अपनी जिंदगी की असल खुशी 21 वर्षीय इवेम मेडिरॉस के रूप में मिली।

इवेम से उनकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी, लेकिन पहली ही मुलाकत में जोएलिसन उन्हें दिल दे बैठे थे। वो अपना पूरा वक्त इवेम के साथ ही बिताना चाहते थे। जोएलिसन को उनकी हाइट से भी कोई दिक्कत नहीं थी। हालांकि, दोनों की हाइट में जबरदस्त अंतर लोगों को बहुत हैरान करता था। इस बात का जिक्र इंटरव्यू के दौरान जोएलिसन ने भी किया। जोएलिसन कहते हैं कि शुरुआत में हाइट को लेकर लोगों के सवाल परेशान करते थे, लेकिन अब वो इन सवालों के आदी हो चुके हैं। इवेम के साथ वो एक प्यार भरी जिंदगी गुजार रहे हैं।

जोएलिसन का जन्म ब्राजील के एक छोटे से गांव पराइबा में हुआ था। अपनी लंबाई के चलते बचपन से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इससे परेशान होकर उसने आखिरकार स्कूल जाना छोड़ दिया। इतना ही नहीं, कई साल तक वो घर से भी नहीं निकले। वहीं, घर पर मेहमान आने पर वो बाहर नहीं निकलते। जोएलिसन की मां को ये समझ आ गया था कि उनकी लंबाई उम्र के हिसाब काफी ज्यादा है, लेकिन डॉक्टर सबकुछ सामान्य ही बताते रहे। 14 साल की उम्र में उनकी लंबाई 6 फीट चार इंच हो चुकी थी। बाद में पता चला कि जोएलिसन की पिट्यूट्री ग्रंथि में ट्यूमर है, जिसके चलते शरीर में लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोंस का निर्माण जरूरत से ज्यादा हो रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही। जोएलिसन पहले तो इसके लिए तैयार नहीं हुआ, फिर 2007 में परिवार के दबाव में उसने ऑपरेशन कराया। इसके बाद लंबाई बढ़नी तो नहीं रुकी, लेकिन उसकी रफ्तार में कमी जरूर आ गई। अब भी उन्हें हर महीने एक इंजेक्शन और रोजाना चार तरह की दवाइयां दी जाती हैं, ताकि उनकी लंबाई पर नियंत्रण किया जा सके।

Source : DB

Saturday, 24 January 2015

Daily National Rajasthan

Daily National Rajasthan, 25.1.2015, Sunday


Friday, 23 January 2015

Daily National Rajasthan, 23.1.2015 Friday


Saturday, 3 January 2015

Breaking News अज्ञात बंदूकधारियों ने वकील को कोर्ट परिसर में मारी गोली, वकीलों ने काटा हंगामा

इलाहाबाद / अज्ञात बंदूकधारियों ने वकील को कोर्ट परिसर में मारी गोली, वकीलों ने काटा हंगामा! पुलिस इस सम्बन्ध में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है ! परिसर में हंगामा हो गया ! किसी को कुछ समझ में नहीं आया ! खबर लिखे जाने तक गोली चलाने वाला पकड़ में नहीं आया !
Diffusé par Adcash

Saturday, 27 December 2014

This week's most popular stories

Diffusé par Adcash

Wednesday, 3 December 2014

Government celebrate ' Good Governance Day' on Vajpayee's birthday

वाजपेयी के जन्मदिन पर सरकार मनाएगी          'गुड गवर्नेंस डे'



नई दिल्ली / मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वयोवृद्ध नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को 'गुड गवर्नेंस डे' के तौर पर मनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया। वाजपेयी 25 दिसंबर को जनमदिन मनाते हैं।

संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी ने मीटिंग के बाद कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी सांसदों को बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर नैशनल 'गुड गवर्नेंस डे' मनाया जाएगा। सभी बीजेपी सांसद और सरकारी अधिकारी इस दिन को गुड गवर्नेंस के प्रतीक के रूप में मनाएंगे।'

प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि इस दिन वे देश भर में बीजेपी की सरकारों और स्थानीय निकायों को गुड गवर्नेंस के मॉडल के तौर पर हाइलाइट करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद वक्त निकालकर अपने चुनावक्षेत्रों में 'स्वच्छ भारत मिशन' के लिए भी काम करें।

वाजपेयी ऐसे राजनेता हैं, जिनका नाम देश के राजनीतिक तबके में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। हाल ही में बीजेपी ने उन्हें 'मार्ग दर्शक कमिटी' में शामिल किया था। बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बहुत सी योजनाओं को वाजपेयी के कार्यकाल में शुरू हुआ बताया था।
Source :  NBT

Friday, 28 November 2014

India's two precious gems

Source : Dainik Bhaskar

Tuesday, 25 November 2014

Latest Hindi News


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलने की आस जगी


जंतर मंतर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने में सांसदों ने दिलाया भरोसा


धौलपुर /  जिले के सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। संपूर्ण भारत वर्ष में करीब दो लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर धरना दिया, जिसमें सांसद अहलूवालिया, जगदंबिका पाल, रमेश विधूड़ी सहित दर्जनभर सांसदों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के पारिश्रमिक को बढाने एवं कर्मचारी के रुप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहयोगिनियों, साथिनों को दर्जा दिलाने की मांग की।

सांसदों ने संसद के शीतकालीन सत्र में यह मांग उठाने का भरोसा दिलाया। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिन एवं साथिन संघ राजाखेड़ा सावित्री श्रीवास्तव ने बताया कि 24 नवंबर को भारत के सभी प्रांतों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन आदि ने धरना दिया। जिसमें उनके पारिश्रमिक में बढ़ोतरी एवं कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग रखी। इस पर दर्जनभर सांसदों ने इसके समाधान का भरोसा दिलाया।

धरने में भामसं के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री शिवदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेंद्र शर्मा, संभाग प्रभारी लज्जाराम गुर्जर के नेतृत्व में जिले से लगभग सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें वरसला से कलावती गढ़ी जाफरी से सत्यवती, गुड्डी, विलैटा से गुड्डी विरमा, धारापुरा से विमला, शाहपुरा से रामरती, राजाखेड़ा से शोभा तिवारी, पुष्पा वर्मा, तनु झा, प्रेमश्री, कांती, नायला से मंजू शर्मा, श्रीमती, मिठावली से सुनीता, सोना, मुन्नी, कमलेश, मरैना से सारोवानो, राजाखेड़ा से राधा श्रीवास्तव, सगुना, सुनीता, दिधी से सावित्री श्रीवास्तव, गढ़ी जौनावद से कमलेश, पहाड़ी से मीना त्यागी, सुनीता त्यागी, नादौली से शिवमाया, राजवती, सामलियापुर से राधा शर्मा, जारह से सरोज, नायला द्वितीय से मंजूलता, सुखदेवी, गोदूपुरा से आरती, गढ़ी कलीलपुरा से शीला शर्मा, सिलावट से प्रेमवती, सिखरौंदा से सुनीता, दगरा से निर्मला, दिधी से कुशमा, देवखेड़ा से रेशमा, गढ़ी कलीलपुर से मीरा, वर्सला से ममता, सिंघावली से कुलिया, धारापुरा से शारदा, दुल्हारा द्वितीय से मीना, दुल्हारा से अंजना देवी, नकेसा, दुल्हेरा द्वितीय से राजवती, मांगरोल से कमलेश देवी, यशोदा देवी, प्रेमवती, मिश्रीपुरा से शीला, मांगरोल से बेबी, लूलाकापुरा से अनीता, बैवलपुरा से राजकुमारी, पुष्पा देवी ने धरने में भाग लिया।

Monday, 10 November 2014

Daily National Rjasthan, 11.11.2014