Showing posts with label Mumbai. Show all posts
Showing posts with label Mumbai. Show all posts

Monday, 20 April 2015

सलमान को होगी जेल या बाहर रहेंगे? फैसला आज

मुंबई । साल 2002 के हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान की किस्मत का फैसला आज हो सकता है। मुंबई की एक ट्रायल कोर्ट तय करेगी कि सलमान को जेल भेजा जाए या राहत दी जाए। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरत ने बताया कि सोमवार को कोर्ट ने अंतिम सुनवाई पूरी कर फैसला एक दिन के लिए सुरक्षित रख लिया। अब मंगलवार को सब तय हो जाएगा। सोमवार को साक्ष्यों पर बचाव पक्ष के वकील श्रीकांत शिवडे की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में फैसले की तारीख मुकर्रर करने के लिए सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

जिरह के दौरान शिवडे ने अपने मुवक्किल सलमान खान के खिलाफ लगे आरोपों को बड़े ही सनीसनीखेज तरीके से खारिज करने की कोशिश की। उन्होंने दलील दी कि इस घटना में जिस व्यक्ति के मारे जाने की बात की जा रही है, वह उस वक्त मरा ही नहीं था बल्कि जब क्रेन वहां से गाड़ी को उठाने आया तो वह कुचलकर मर गया। वहीं विशेष सरकारी अभियोजक प्रदीप घरात ने कहा कि घटना के समय सलमान लाइसेंस के बिना और शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। अभियोजक पक्ष ने इस मामले में 27 गवाहों से जिरह की, जिनमें से ज्यादातर ने सलमान की पहचान की।

यदि फैसला सलमान के खिलाफ आया तो उन्हें दो साल तक की जेल हो सकती है। सलमान पर 27-28 सितंबर 2008 की रात मुंबई में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है।

Monday, 16 February 2015

आर आर पाटील नहीं रहे

मुंबई / महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता आर आर पाटील का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमारी के कारण हॉस्पिटल में भर्ती थे। कांग्रेस और एनसीपी सरकार में पाटील उपमुख्यमंत्री भी रहे थे। 57 साल के पाटील 6 बार विधायक रहे। एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन सरकार में पाटील की हैसियत हमेशा नंबर दो की रही। पाटील महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता थे। वह महाराष्ट्र के सांगली जिले में तसगांव सीट से चुनाव लड़ते थे।

Wednesday, 31 December 2014

महाराष्ट्र् में पीके पर रोक नहीं


सरकार जांच नहीं, शो चलने देने के लिए  सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराएगी


मुंबई / महाराष्ट्र् के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अभिनेता आमिर खान अभिनीत पीके फिल्म के राज्य में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शन के बावजूद इसकी जांच का आदेश देने से साफ इंकार कर दिया है ।

फड़नवीस ने कहा कि पीके फिल्म पर कोई जांच का आदेश नहीं दिया जाएगा और इस पर रोक लगाने का भी सरकार का कोई इरादा नहीं है । सरकार फिल्म के शो को सुचारू रूप से चलने देने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मुहैया कराएगी ।

गौरतलब है कि विभिन्न हिन्दू संगठन पीके फिल्म का व्यापक पैमाने पर विरोध कर रहे हैं और इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की भी मांग कर रहे हैं । फिल्म के कुछ दृश्यों पर विवाद हैं जिन्हें हटाने की मांग विभिन्न हिन्दु संगठनों ने की है और जगह—जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं । हालांकि फिल्म के व्यापक विरोध के बाद मंगलवार को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने फिल्म की विषय वस्तु की जांच का आदेश दिया था । लेकिन सैंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन ने साफ कर दिया है कि एक बार फिल्म रिलीज हो जाने के बाद इसमें कांट—छांट नहीं की जा सकती है । Diffusé par Adcash