Showing posts with label Udaipur. Show all posts
Showing posts with label Udaipur. Show all posts

Sunday, 12 April 2015

जावड़ेकर ने किया राजस्थान के पहले जैविक पार्क का लोकार्पण

उदयपुर / केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को  सज्जनगढ़ स्थित राजस्थान के पहले जैविक उद्यान (जियोलॉजिकल पार्क) का लोकापर्ण किया। इस मौके पर राज्य के गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया तथा वन पर्यावरण एवं खान मंत्री राजकुमार रिणवा सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

उप वन संरक्षक वन्यजीव टी मोहनराज ने बताया कि यह जैविक उद्यान राज्य का पहला आधुनिक चिडिय़ाघर है, इसमें करीब साढ़े तीन किलोमीटर लम्बा दर्शक पथ है जिस पर पैदल , साइकिल अथवा गोल्फ गाडी से भ्रमण का आनन्द लिया जा सकता है। पार्क के प्रवेश द्वार पर साईकिल उपलब्ध रहेगी, जिसका किराया 20 रुपये प्रति घंटा होगा। वहीं गोल्फ गाडी का भाड़ा प्रति व्यक्ति 50 रुपए रखा गया है। उन्होंने बताया कि उद्यान को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पॉलिथिन थैलियों एवं प्लास्टिक की बोतलें आदि उद्यान में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Sunday, 28 December 2014

राजस्थान का बल्लेबाज रणजीत सुथार हुआ बाउन्सर का शिकार, फिलीप ह्यूज की तरह की गई जान


न्यूज़ नेटवर्क, उदयपुर / हाल ही आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलीप ह्यूज के सिर में बॉल लगने के बाद हुई मौत की घटना की तरह रविवार सुबह यहां वल्लभनगर के करणपुर में युवक रणजीत सुथार की जान चली गई।

हेलमेट पहनकर बल्लेबाजी करने आए सुथार के सिर व गर्दन के बीच बॉल टकराई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का दाह संस्कार किया।

ग्रामीणों ने बताया कि जांगिड़ सुथार ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को वल्लभनगर करणपुर में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई थी। पहला मैच बामणिया व अमरपुरा टीम के बीच था। अमरपुरा की टीम के तीन विकेट गिरने के बाद रणजीत पुत्र रामचन्द्र सुथार हेलमेट पहनकर बल्लेबाजी करने आया था।

बल्लेबाजी करते समय एक बॉल रणजीत के सिर व गर्दन पर जा टकराई। चोट लगते ही वह पिच पर गिर गया। मैदान व बाहर मौजूद लोगों ने रणजीत को संभाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो गया था। परिजन उसे उदयपुर के निजी चिकित्सालय में लाए। वहां एक घंटे उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद परिजनों को संभालना मुश्किल हो गया। रणजीत की मौत के समाचार वल्लभनगर व आस-पास के गांव में फैलते ही वहां शोक की लहर छा गई। कई लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। शाम को मृतक का दाहसंस्कार कर दिया गया। घटना के बाद समाज की ओर से प्रतियोगिता रद्द कर दी गई। Diffusé par Adcash -