उदयपुर / केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को सज्जनगढ़ स्थित राजस्थान के पहले जैविक उद्यान (जियोलॉजिकल पार्क) का लोकापर्ण किया। इस मौके पर राज्य के गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया तथा वन पर्यावरण एवं खान मंत्री राजकुमार रिणवा सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
उप वन संरक्षक वन्यजीव टी मोहनराज ने बताया कि यह जैविक उद्यान राज्य का पहला आधुनिक चिडिय़ाघर है, इसमें करीब साढ़े तीन किलोमीटर लम्बा दर्शक पथ है जिस पर पैदल , साइकिल अथवा गोल्फ गाडी से भ्रमण का आनन्द लिया जा सकता है। पार्क के प्रवेश द्वार पर साईकिल उपलब्ध रहेगी, जिसका किराया 20 रुपये प्रति घंटा होगा। वहीं गोल्फ गाडी का भाड़ा प्रति व्यक्ति 50 रुपए रखा गया है। उन्होंने बताया कि उद्यान को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पॉलिथिन थैलियों एवं प्लास्टिक की बोतलें आदि उद्यान में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

No comments:
Post a Comment