Showing posts with label Jaisalmer. Show all posts
Showing posts with label Jaisalmer. Show all posts

Wednesday, 15 July 2015

जिला कलक्टर व जिला प्रमुख ने दिखाई रन फॉर स्किल को हरी झंडी

जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस,           हुए अनेक आयोजन


जैसलमेर/ विश्व युवा कौशल दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस सिलसिले में जिला प्रशासन, आरएसएलडीसी, नेहरू युवा केन्द्र, आईटीआई, श्रम एवं रोजगार व जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में अनेक आयोजन किए गए।

बुधवार सवेरे आयोजित रन फॉर स्किल को जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा एवं जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने आईटीआई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार की ओर से स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और इसके लिए अभूतपूर्व कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते समय में स्किल्ड युवा स्वयं के लिए तथा अपने देश व समाज के निर्माण के लिए बेहतर काम कर सकेंगे, इस बात में कोई संशय नहीं है। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि हम भी स्किल डवलपमेंट की तरफ ध्यान दें और युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ें।

इस मौके पर तहसीलदार पीतांबरदास राठी, आईटीआई के प्रिंसिपल आई आर गेंवा, जिला रोजगार अधिकारी भवानी प्रताप चारण, आरएसएलडीसी के जिला प्रबंधक ऋषिदत्त थानवी, नेहरू युवा केंद्र के हरिवल्लभ गोपा, लीलाराम गेंवा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। रन फॉर स्किल में आईटीआई तथा आरएसएलडीसी के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। रन फॉर स्किल आईटीआई से रवाना होकर गड़ीसर चौराहे तक पहुंची। इस दौरान अधिकारियों को रैली में भाग लेने वाले युवाओं को विश्व कौशल दिवस के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद आईटीआई में चार्ट, मॉडल अर अन्य उपकरणों की प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का लाभ उठाया। इस दौरान आईटीआई की ओर से मुल्तानाराम को स्किल आईकन अवार्ड दिया। आईटीआई प्रिंसिपल ने बताया कि मुल्तानाराम ने जैसलमेर आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओएनजीसी में अच्छा पैकेज मिल रहा है। उद्योग महाप्रबंधक सीएम गुप्ता, त्रिलोकचंद्र खत्री, मनोरमा वैष्णव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं का हौसला बढाया व उन्हें संबोधित किया। शाम को जिला प्रमुख अंजना मेघवाल सहित विभिन्न अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व युवाओं के प्रयासों की सराहना की।


शाम को आयोजित समापन समारोह में दिल्ली के विज्ञान भवन में इसी संबंध में आयोजित कार्यक्रम स्किल इंडिया योजना के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव दिखाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने क्विज के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले युवाओं को भी पुरस्कार दिए। जिला प्रमुख ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी नौकरियां सीमित हैं तथा रोजगार के लिए युवाओं को अन्य क्षेत्रों में भी संभावनाएं तलाशनी चाहिए। इस दिशा में कौशल विकास एक महत्वपूर्ण तथा जरूरी कार्यक्रम है। युवाओं को अपनी रूचि के अनुसार किसी न किसी कौशल में प्रवीण होना चाहिए। जिला प्रमुख मेघवाल ने कार्यक्रमें आरएसएलडीसी द्वारा संचालित आरवीएस एज्युकेशनल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के स्किल डवलपमेंट पोस्टर का विमोचन किया।
जिला प्रबंधक ऋषिदत्त थानवी ने बताया कि आरएसएलडीसी, जैसलमेर से प्रशिक्षण प्राप्त भवरूराम को ताज ग्रुप ऑफ होटल्स में जॉब मिला है। इस दौरान जिला सतर्कता समिति सदस्या मनोरमा वैष्णव, आईटीआई के सतीश पुरोहित, आरएसएलडीसी के जिला समन्वयक मनु विजय, राजीव पुरोहित, सुमित जोशी सहित बड़ी संख्या में संबंधित अधिकारी व युवा मौजूद थे।
---

खुले में शौच मुक्त होगी ग्राम पंचायत काठोड़ी

Diffusé par Adcash

>जैसलमेर/ जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाने की दिशा में जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के प्रयास रंग लाने लगे हैं। इस सिलसिले में लोगों में जागरुकता दिखने लगी है।

इसी सिलसिले में बुधवार को जैसलमेर स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत काठोड़ी को खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत करने पर सरपंच की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक किशोर बिस्सा ने बताया कि खुले में शौच जाना स्वास्थ्य के लिए अति हानिकारक है। विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी गंदगी तथा अस्वच्छता के कारण ही होती है।

एसडब्ल्यूएसएचई जिला समन्वयक गणपत जोशी ने बताया कि महिलाओं की निजता तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए शौचालय अनिवार्य है। सभी स्कूलों तथा आंगनवाडी केंद्रों पर शौचालय होना अनिवार्य है। सरपंच किसनाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने पर पूरा प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान निगरानी समिति का गठन किया गया जिसमें 15 सदस्यों का चयन किया गया। समिति के सदस्यो को गांव मे लोगों को खुले में शौच जाते हुए पाए जाने पर समझाइश करने तथा लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने किया जाएगा। सभी ग्रामवासियों ने खुले में शौच नहीं जाने की शपथ ली।

बैठक में ग्राम सेवक प्रेमाराम, रोजगार सहायक मनोहरसिंह, एएनएम संगीता तथा कई ग्रामवासियों ने भाग लिया।
Diffusé par Adcash



Tuesday, 14 July 2015

विश्व हिन्दु परिषद जैसलमेर की कार्यकारणी का विस्तार

Diffusé par Adcashजैसलमेर /  विश्व हिन्दु परिषद कि दो दिवसीय प्रान्त बेठक मे जैसलमेर की कार्यकारणी का विस्तार किया गया।

विश्व हिन्दु परिषद् के जिला प्रवक्ता एडवोकेट कंवराजसिह राठोड़ ने बताया कि जोधपुर मे स्थनीय आदर्श विध्यामन्दिर प्रताप नगर मे 11 ओर 12 जुलाई तक दो दिवसीय प्रान्त बैठक आयोजित की गई जिसमे जैसलमेर जिले के विभिन आयामों की कार्यकरणी का विस्तार किया गया। जिसमे विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, जिला कोशाध्यक्ष चेतन पुरोहित, जिला गौ रक्षा प्रमुख महेश शर्मा, धर्म प्रसार प्रमुख भरत नाथ, जिला समरसता प्रमुख महेश गंगवार, जिला सेवा प्रमुख रणजीत व्यास, मात्रशक्ति प्रमुख सरला व्यास, दुरगवाहिनी संयोजिका मीना कुमारी, बजरंग दल जिला अखाडा प्रमुख मगसिंह सुल्ताना और अखाड़ा सह प्रमुख प्रवीण व्यास को जिमेदारी सोपी गई। जहा पर प्रान्त मे सन्घठन के कार्य को गति प्रदान करने के सम्बन्ध मे चर्चा करके अगामी योजनायें बनायी गई।

जोधपुर जाने वालों मे विहपि के जिला अध्यक्ष अनोपसिह पिथला, बजरग दल के जिला सन्योजक लालुसिह सोढा, सह सन्योजक लक्कि आचार्य, तारचन्द जोशी, महेश शर्मा, चेतन पुरोहित, भरत नाथ ओर आदि थे |
Diffusé par Adcash


सीमावर्ती क्षेत्र मे आंधियों से सड़क मार्ग अवरुद्ध

Diffusé par Adcashजैसलमेर /  जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्र मे आंधियों के चलते भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क पर रेत आने के कारण मार्ग पूर्ण रूप से अवरूद्ध है।

ग्रामीण एडवोकेट मदनसिंह सोढ़ा ने बताया की सड़क पर आई रेत से परेशान ग्रामीण आज दोपहर अतिरिक्त जिला कलक्टर से मुलाक़ात कर अपनी व्यथा सुनाई जिसमे बताया गया की सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों बार बार आग्रह करने के बाद भी उनकी तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण परेसान हो रहे है। म्याजलार से आगे बिंजराज तला, पोछिणा, सोहनसिंह की ढाणी, करड़ा और गुंजनगढ़ आदि गांवों मे चलने वाली एक मात्र बस भी बीच मे ही रोकनी पड़ती है, जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस संबंध मे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 10.07.2015 को ग्रामीण लिखित मे सिकायत के बावजूद भी कोई रेत नहीं हटाई गई है और न ही कोई उचित जवाब मिल रहा है। इसलिए उक्त सड़क पर जमा रेत को तुरंत हटवाने का एडवोकेट मदनसिंह सोढ़ा व सीमावर्ती ग्रामवासी ने आवाज उठाई ।
Diffusé par Adcash



जैसलमेर के `क्वीन हरीश' 'प्रकाश झा' की गंगाजल- 2 में दिखेंगे

Diffusé par Adcash
जैसलमेर / आप रानी हरीश में सुना है?  वह एक महिला के रूप में नाचती है जो एक पुरुष डांसर है। जैसलमेर, राजस्थान में जन्मे, वह 56 से अधिक देशों में पिछले एक दशक में दुनिया भर में नृत्य किया है, लेकिन बॉलीवुड में नृत्य किया था लेकिन फिल्म में कभी नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि 2002 में बैले नृत्य को पेश किया गया था और तब से वह ऋचा ने गाया एक गीत के लिए नृत्य किया जाएगा, जहां प्रकाश झा की गंगाजल- 2 , में अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत करेगा ।

इस बात की पुष्टि करते डायरेक्टर प्रकाश झा ने कहा कि क्वीन हरीश एक औरत की तरह कपड़े बहुत ही अच्छी तरह पहन कर जानदार डान्स करता है । कहा कि, वह बहुत सुंदर है।  उन्होंने कहा कि वह सिर्फ चार घंटे में शुरू से खत्म करने के लिए गीत, सभी तेजी से होता है। बॉलीवुड में `क्वीन हरीश'  का स्वागत करते हैं।
Diffusé par Adcash

बैठक 27 जुलाई को

जैसलमेर। बीएडीपी, महानरेगा समीक्षा एवं सांसद विधायक निधि के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 27 जुलाई को सवेरे 11 बजे जिला परिषद के अटल सेवा केन्द्र में जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में होगी।
Diffusé par Adcash



पूरे महीने खुुली रहें राशन की दुकानें

जैसलमेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी ओंकारसिंह कविया ने सभी राशन की दुकानें पूरे माह खोलने के निर्देश दिए है। डीएसओ ने बताया कि प्रत्येक माह की 10 से 24 तारीख तक उपभोक्ता पखवाडे के दौरान दुकानें सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान दोपहर 1 से 2 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। इसके अलावा अन्य दिनों में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सवेरे 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सवेरे 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रखनी होगी। सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशों की सख्ती से पालना करने के लिए कहा गया है।
Diffusé par Adcash

रामगढ में नशा मुक्ति शिविर 18 से

जैसलमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के रामगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जायेगा। डॉ. आर.पी. गर्ग उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) ने यह जानकारी दी।
Diffusé par Adcash

कम हो रही है दूध की पौष्टिकता

जैसलमेर । पॉलीथिन पशुओं की सेहत के साथ-साथ उनके दूध की पौष्टिकता को कम कर देती है। पॉलीथिन संक्रमित गायों के दूध लम्बे समय तक सेवन बच्चों के साथ वयस्कों की सेहत भी गड़बड़ाने की आशंका रहती है।

पशु चिकित्सकों के अनुसार पॉलीथिन खाने वाली गायों की पाचन शक्ति प्रभावित होने से वे ढंग से आहार नहीं ले पाती और उनके दूध की पौष्टिकता धीरे-धीरे घटती जाती है। शहरी सीमा की गायों में गांवों की गायों की तुलना में पॉलीथिन को निवाला बनाने का आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में दूध की पौष्टिकता भी गांव की गाय में ज्यादा पाई जाती है। उन्होंने बताया कि गाय के पेट में पॉलीथिन भण्डारण से दूध में मौजूद केल्शियम, कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन की कमी हो जाती है। गाय में आफरे जैसी शिकायत होने पर उसे तुरन्त चिकित्सक को दिखाएं ताकि समय रहते उसकी बीमारी पकड़ी जा सके।

आधा रह गया दूध

गौपालक गोविन्दगोपाल जगाणी ने बताया कि छह माह पहले तक 12 लीटर दूध देने वाली गाय का दूध आधा रह जाने पर चिकित्सकों को दिखाया तो पता चला कि उसके पेट में पॉलीथिन जम गई है। ऑपरेशन नहीं करवाया तो दूध बिल्लकु ही खत्म हो जाएगा।

कैंसर व टीबी तक

पशुपालन विभाग की ओर से इस संबंध में किए गए अनुसंधान के नतीजों को देखें तो काफी चौंकाने वाले हैं। अनुसंधान करने वाले पशु चिकित्सकों ने कहा कि पॉलीथिन खाने वाली गाय के दूध से टीबी व कैंसर तक हो सकते हैं।
Diffusé par Adcash


Saturday, 11 July 2015

बरसों से शांत स्वभाव के, जैसलमेर जिले में आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले के बाद लामबन्द होंगे आरटीआई कार्यकर्ता ?

जैसलमेर /  भ्रष्टाचार में लिप्त तबके आरटीआई कार्यकर्ताओं की हिम्मत को पस्त करने के लिए उनके ऊपर हमले कर रहे हैं। जमीन से संबंधित सूचनाओं को उजागर करने का मामला हो तो आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या या उनके उत्पीड़न की आशंका सबसे ज्यादा है।

सूचना के अधिकार की भारी लोकप्रियता और आरटीआई कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमलों की घटनाओं की बढ़ती तादाद के बावजूद सरकार की तरफ से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिसके सहारे पता किया जा सके कि कहां कितने लोग सूचना के अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर आरटीआई एक्ट के अंतर्गत वाछित सूचना मांगने के कारण कितने लोगों पर जानलेवा हमले हुए हैं।
Diffusé par Adcash

Sunday, 28 June 2015

नहीं हटा मोबाइल टॉवर, परिवाद हटाया सतर्कता समिति से

Diffusé par Adcash

नहीं हटा मोबाइल टॉवर, 


परिवाद हटाया सतर्कता समिति से

Diffusé par Adcash

50 फीसदी कार्रवाई भी नहीं होती, सतर्कता समिति में दर्ज 9 प्रकरणों मे से 2 हटाए, केवल एक निस्तारित

       

जैसलमेर । शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें परिवादी राकेश व्यास को एक बार फिर मायूस होना पड़ा । सतर्कता समिति से उसको न्याय नहीं मिला । बल्कि उसका परिवाद ही समिति से हटा दिया । बैठक से जानकारी मिली कि, राकेश व्यास के मामले में रिहायशी क्षेत्र में लगे प्राइवेट मोबाईल टावर को हटाने के मामले में प्रकरण उपखंड न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण समिति स्तर से भी उसको हटाया गया।

रिहायशी क्षेत्र में लगे प्राइवेट मोबाईल टावर को हटाने का यह प्रकरण एक वर्ष की लम्बी अवधि सेसतर्कता समिति में चल रहा है । हर बार टॉवर हटाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं लेकिन टॉवर नहीं हटाया गया । यह प्रकरण लम्बी अवधि से समिति में विचाराधीन है । हर माह की बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाए रहे हैं लेकिन किसी भी स्तर से उसकी पालना नहीं हुई है । अलबत्ता अब तो उनका प्रकरण ही समिति से हटा दिया गया है ।

ऐसी जानकारी है कि रिहायशी क्षेत्र में लगे प्राइवेट मोबाईल टावर को हटाने का परिवादी गंभीर बीमारी से भी पीडि़त है । उन्होंने समिति में अपनी बीमारी से संबंधित और इलाज के दस्तावेजेज भी समिति को पेश किए हुए है लेकिन जिला प्रशासन से किसी भी स्तर से बीमार परिवादी को राहत नहीं मिली है ।

सही रूप से एक प्रकरण का निस्तारण 

बैठक में समिति में दर्ज 9 प्रकरणों में से विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने पर 3 प्रकरणों का निस्तारण किया गया बताया गया जबकि सही रूप से एक प्रकरण ही निस्तारित हुआ है। विधवा छगुदेवी को अनुकम्पा नियुक्ति मिल गई है। उसे बहुत बडी राहत मिली है। बल्कि बाकि आहत हुए है । दो प्रकरण समिति से इसलिए हटाए गए कि वे अन्यत्र विचाराधीन है ।

परिवादी राजाराम के  द्वारा सार्वजनिक आम रास्ता करवाने के संबंध में प्रकरण अतिरिक्त जिला कलक्टर न्यायालय में होने के कारण समिति स्तर से निस्तारित किया गया एवं इस संबंध में जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को इस प्रकरण का फोलो अप करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राकेश व्यास के मामले में रिहायशी क्षेत्र में लगे प्राइवेट मोबाईल टावर को हटाने के मामले में प्रकरण उपखंड न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण समिति स्तर से भी उसको हटाया गया।

परिवादी नरपतसिंह वगैरा निवासी लक्ष्मीचंद सांवल कालोनी द्वारा कालोनी में विद्युत कनेक्शन के संबंध में उपखण्ड अधिकारी को, परिवादी सुलोचना के कार्यभार हस्तांतरण के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को, परिवादी अकलों देवी के मामले में आयुक्त को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए । परिवादी रमणसिंह के मामले में आयुक्त ने बताया कि यह प्रकरण हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

सरकारी क्वाटर्स में अनाधिकृत रूप से रहने वालों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज होगी

सतर्कता समिति में परिवादी भूरदान चारण के मामले में जिला कलक्टर शर्मा गंभीर दिखे । उन्होंने नहर विभाग के अभियन्ताओं को आरसीपी कालोनी के समस्त क्वाटरों का सर्वे कर, अनाधिकृत रूप से रहने वालों की सूचना 15 दिवस में प्रेषित करने, अनाधिकृत रूप से रहने वाले लोगों से राजकीय आवास खाली कराने और अन्य स्थिति में उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही राजकीय क्वाटरों में रहने वाले लोगों से नियमानुसार किए गए किराया वसूली की भी पूरी जानकारी देने के  भी निर्देश दिए एवं सहायक अभियंता दिनेश कुमार एवं नरेन्द्र कुमार को हिदायत दी कि यदि किराया नियमानुसार नहीं वसूल पाया गया तो उनसे वसूली की जाएगी। 
  
दुर्घटना केबाद जागा प्रशासन

गुरूवार को शहर में होटल से ईंट गिरने के कारण दो व्यक्तियों की मृत्यु की हो गई उनके प्रति जिला कलक्टर ने दुख प्रकट करते हुए मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए । साथ ही आयुक्त नगरपरिषद को निर्देश दिए कि जो भी शहर में भवन क्षतिग्रस्त है उनका सर्वे कराएं एवं उन मालिको को नोटिस जारी करें कि वे इन क्षतिग्रस्त मकानो को ध्वस्त करा दें। उन्होंने बरसात से पूर्व इस कार्यवाहीं को कराने पर विशेष जोर दिया। आवासीय कालोनियों में बिना कामर्शियल रूपांतरण कराएं एवं बिना नक्शा अनुमोदन कराएं जो होटलें संचालित हो रही है उनका पूरा सर्वे कराने एवं अनियमितता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए ।

विकास अधिकारियों को ग्राम सेवकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर मकानों का सर्वे करवाने, बरसात के दौरान बरसाती नालों, रपटें जहां पानी अधिक मात्रा में बहाव हो रहा है उसके बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान करानें, सहायक खनिज अभियंता को अवैध खनन की रोकथाम के लिए कडाई से कार्यवाहीं, अवैध खनन गड्ढों को भरवाने, जिला परिवहन अधिकारी को निजी बसों का संचालन डेडानसर बस स्टैण्ड से ही करवाने एवं पोकरण क्षेत्र में भी अवैध वाहनों के संचालन के  चालान की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए ।

कानून एवं सुरक्षा की व्यवस्था नियंत्रण में 
 
सतर्कता समिति की बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि जिले में कानून एवं सुरक्षा की व्यवस्था नियंत्रण में है। उन्होंने जैसलमेर शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में आयुक्त नगरपालिका को कैमरे उपलब्ध कराने की आवश्यकता प्रतिपादित की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल ने बताया कि महानरेगा में फर्जीवाडे के दो मामलों में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिला रसद अधिकारी ओंकारसिंह कविया ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे राशन सामग्री के बारे में जानकारी प्रदान की।
 
बैठक  में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत जी.आर. सिरवी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नायक, आयुक्त इन्द्रसिंह राठौड, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रतापसिंह , जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, सहायक खनिज अभियंता सोहनलाल रेगर, उपायुक्त उपनिवेशन गजेन्द्रसिंह चारण के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में परिवादियो को भी सुना गया।
Diffusé par Adcash

Thursday, 25 June 2015

आपातकाल की 40 वी बरसी पर भाजपा का विरोध

Diffusé par Adcash
जैसलमेंर / 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया था । यह आपातकाल भारतवर्ष के इतिहास मे एक काला अध्याय था जिसमे लोकतन्त्र की धज्जिया उडाई गई थी। जिला मीडिया संयोजक जुगल बोहरा ने बताया कि आपातकाल के समय जनसंघ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओ को उनके घरो व व्यावसायिक स्थलो से जबरदस्ती उठाकर जेलो मे कैद किया गया एवं जैलो मे इनको अमानवीय पीडाऐं दी गई एवं कई कई स्थानो पर तो दिल दहलाने वाले कुकृत्य भी इन कार्यकर्ताओ के साथ किये गये।

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता किशनसिंह भाटी,  राष्ट्रीय स्वयं सेवक के चन्द्रभान खत्री,गोपालदास खत्री इसके जीते जागते उदाहरण है जो 19 माह तक केन्द्रीय कारागृह में बंदी रहे  जिन्होने कई बार आपातकाल के समय के संस्मरण कार्यकर्ताओ को सुनाये है। कई संस्मरण तो रोंगटे खडे कर देते थे।

उसी शर्मसार दिन की आज 40 वी बरसी पर भाजपा ने देश भर में काले दिवस के रूप मे कांग्रेस का विरोध कर प्रदर्शन किया। जिला मीडिया संयोजक जुगल बोहरा ने बताया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन कांग्रेस शासन द्वारा घोषित आपातकाल का विरोध कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं तत्कालीन कांग्रेस शासन के इस आपातकाल लागू करने के निर्णय केा लोकतन्त्र को शर्मसार करना बताया एवं उस निर्णय की घोर र्भत्सना की।  इस प्रदर्शन में ओम सेवग,गोपीकिशन मेहरा,रावतमल सांवल,चन्द्रप्रकाष शारदा नगर मण्डल महामंत्री महेन्द्र तुंवर, ओम खत्री महेश वासू सम मण्डल महामंत्री नाथूसिंह गोगली, देवकी राठोड,मनोरमा वैष्णव,प्रेमलता भाटिया गीता खत्री रमेष बिस्सा,संजय बोहरा,दीपक व्यास, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Diffusé par Adcash

देवडा निवासी केंकू, चेनाराम व खाखूराम को 40 साल बाद मिला खातेदारी भूमि का अधिकार

Diffusé par Adcash
जैसलमेर / राज्य सरकार द्वारा राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिले में चल रहा राजस्व लोक अदालत अभियान एवं न्याय आपके द्वार शिविर कई ग्रामवासियों के लिए तो वरदान ही साबित हो रहे है। ग्राम पंचायत देवडा में 22 जून को आयोजित हुए राजस्व लोक अदालत शिविर में एक मामला ऐसा प्रकाश में आया कि देवडा निवासी सजनाराम के देहांत के बाद उसकी पैतृक भूमि 75 बीघा जो कि सजनाराम के सबसे बडे पुत्र गोपाराम के नाम 1981 में दर्ज हो गई थी।

देवडा में आयोजित लोक अदालत शिविर में पीठासीन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी फतेहगढ जयसिंह के समक्ष स्वर्गीय सजनाराम की पत्नी केकूं, उसके पुत्र चेनाराम व खाखूराम ने एक प्रार्थना पत्र पेश कर निवेदन किया है कि उनके पिता के नाम ग्राम देवडा के खसरा नंबर 433/756 रकबा 75 बीघा भूमि खातेदारी में दर्ज थी लेकिन सजनाराम के देहांत के बाद पटवारी हल्का द्वारा नामांतकरण संख्या 124 दिनांक 08 अप्रैल 1981 को ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत कराके सजनाराम के बडे पुत्र गोपाराम के नाम से खातेदारी दर्ज कर दी एवं शेष तीनो वारिसान को इस खातेदारी भूमि में उनके अधिकारों से वंचित कर दिया।

उपखंड अधिकारी फतेहगढ जयसिंह ने शिविर में मौके पर ही आरटीआईएफ की धारा 75 के अंतर्गत प्रार्थना पत्र प्राप्त करके प्रार्थना पत्र में वर्णित सभी तथ्यों की जांच मजमे-ए-आम में ग्रामीणों के समक्ष की गई एवं उनसे भी वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। साथ ही तहसीलदार फतेहगढ से इसकी जांच करवाई गई तो सभी ने बताया कि सजनाराम के दोनो पुत्रों व पत्नी खातेदारी भूमि के हक से वंचित रह गए है एवं उनका नाम खातेदारी भूमि मेें दर्ज करना सही है। इस संबंध में पीठासीन अधिकारी जयसिंह ने सजनाराम के बडे पुत्र गोपाराम से जवाब चाहा गया तो उसने भी बताया कि उसके पिताजी की खातेदारी भूमि में बालिग होने के कारण उसके ही नाम भूमि का नामांतकरण खोला गया। उसने यह भी बताया कि अब मेरे भाईयों एवं माता केकूं देवी के नाम भी खातेदारी भूमि में शामिल किए जाए।

उपखंड अधिकारी ने इस मामले में पूर्ण संवेदनशीलता दिखाते हुए पक्षकारान से जवाब प्राप्त कर मौके पर ही निर्णय पारित कर सजनाराम की पत्नी श्रीमती केकूं, पुत्र चैनाराम व खाखूराम के नाम खातेदारी खोलने के अधिकार पारित किए। इस प्रकार लगभग 19-19 बीघा भूमि श्रीमती केकूं, चैनाराम व खाखूराम के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गई। 40 साल बाद सरकार द्वारा चलाए जा रहे राजस्व लोक अदालत शिविरों में इन प्रार्थीगणों को जब उनके पति/पिता की भूमि का हक मिला तो वे खुशी से समा गए एवं इस प्रकार के त्वरित न्याय के प्रति ग्रामीणों ने भी पीठासीन अधिकारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। खातेदारी भूमि का हक मिलने से अब श्रीमती केकूं, चैनाराम व खाखूराम भी इस भूमि पर केसीसी का लाभ ले सकेंगे वहीं अपनी खेतीबाडी भी आसानी से कर सकेंगे। इस प्रकार के निर्णय से इन परिवार में भी खुशी की लहर छा गई जिन्हें लंबे समय से अपनी भूमि का इंतजार था। इंतजार की घडियां इस शिविर में 40 साल बाद समाप्त होने पर उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति तहे दिल से आभार जताया एवं कहा कि ऐसे लोक अदालत गरीबों के लिए वास्तव में वरदान साबित हो रहे है।
Diffusé par Adcash

विभागीय अधिकारी वार्षिक जिला योजना 2015-16 के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें - जिला प्रमुख मेघवाल

Diffusé par Adcash

जिला आयोजना समिति में विभागवार वार्षिक योजना की प्रगति पर भी समीक्षा


जैसलमेर / जिला प्रमुख अंजना मेघवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र जिला परिषद में जिला आयोजना समिति की बैठक हुई जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वार्षिक कार्ययोजना 2015-16 के लिए राज्य सरकार से प्राप्त सिलिंग सीमा के अनुसार पंचायत समिति/ ग्राम पंचायतवार योजना के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र ही प्रस्तुत करें। उन्होंने तीनो विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतवार टीएफसी, एसएफसी, निर्बंध योजना तथा क्षतिपूर्ति तथा समानुदेशन योजना के प्रस्तावित कार्यों का भी अनुमोदन करवा दें।

जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने बैठक में जिन विभाग के अधिकारी उपस्थित नही हुए है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में वार्षिक कार्ययोजना 2014-15 की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की एवं समय पर लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि वे वार्षिक कार्ययोजना 2014-15 की प्रगति के संबंध में विस्तार से रिपार्ट आयोजना समिति के सदस्यों को समय पर उपलब्ध करावें।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल, उपजिला प्रमुख उम्मेदसिंह नरावत, जिला परिषद सदस्य  प्रेम धणदे, रानी चांडक, अशोक कुमार, रहमत मेहर, दीपाराम, जसवंतसिंह, कुंदनलाल प्रजापत, प्रेम डूंगरसिंह, रविन्द्र कुमार, नगरपरिषद द्वारा आयोजना समिति के लिए नियुक्त सदस्य देवकी राठौड, हरिसिंह भाटी के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वार्षिक कार्ययोजना 2015-16 के प्रस्तावों को शीघ्र ही जिला परिषद में प्रस्तुत कर दें ताकि उनका अनुमोदन आयोजना समिति के माध्यम से करवाया जा सकें। जिला आयोजना अधिकारी फकीरचंद ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार से जो वितिय सिलिंग विभागों के लिए भेजी गई है उनको सभी विभागों को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने जिला परिषद द्वारा वर्ष 2014-15 में किए गए व्यय के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।
Diffusé par Adcash

Sunday, 21 June 2015

योग स्वस्थ्य जीवन शैली का आधार - विधायक भाटी

Diffusé par Adcash

जैसलमेर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूनमसिंह स्टेडियम मैदान में समारोहपूर्वक मनाया गया

Diffusé par Adcash

लगभग तीन हजार से ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास, सीखे आसन

जैसलमेर ।  विश्व को भारत की अनुपम देन योग। स्वस्थ्य जीवन शैली, तनाव से मुक्ति एवं शारीरिक व मानसिक दृढ़ता का प्रदाता योग। हजारों वर्षों से भारत वर्ष की जीवन शैली का अंग रहे योग से स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक शांति को रविवार को स्वर्णनगरी के हजारों लोगों ने साक्षात अनुभव किया। अवसर था अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का।

जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम मैदान में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में रविवार को शहर के हजारों लोगों ने योग के विभिन्न आसन सीखे एवं उनका अभ्यास किया। कार्यक्रम में योग शिक्षकों ने शहर के लोगों को विभिन्न आसनों एवं उनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में हर धर्म समुदाय, जातियों के लोगोें ने भाग लिया।

योग दिवस पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि योग हजारों वर्षों से भारतीय जन के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का दृढ़ आधार रहा है। यह स्वस्थ्य जीवन शैली का भी प्रतीक है। हमें पूरी तरह स्वस्थ व तनाव मुक्त रहना है तो योग को दिनचर्या में शामिल करना होगा।

उन्होंने कहा कि योग विश्व को भारत की अनुपम देन है। हजारों वर्ष पुरानी यह परम्परा स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है। योग जैसी सशक्त व्यायाम पद्धति के कारण ही भारत के लोग पूरी तरह स्वस्थ्य एवं सशक्त रहते आए है। वर्तमान जीवन शैली एवं कामकाज से उपज रहे तनाव के इस दौर में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने सभी से जाति, धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर योग को जीवन में शामिल करने का आग्रह किया है। सभी योग से सक्रिय होकर जुड़ेगे तभी स्वस्थ भारत, स्वस्थ राजस्थान और समृद्ध भारत, समृद्ध राजस्थान का स्वपन साकार होगा। योग जीवन को नई दिशा देता है। हम इसे अपने जीवन में अंगीकार करें।

जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी है। यह उन्ही के प्रयासों एवं प्रेरणा का फल है कि आज विश्व के 186 देशों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पूरा विश्व भारत से प्रेरणा लेकर योग का अभ्यास कर रहा है। योग शरीर की विभिन्न बीमारियों से बचाने एवं उनका निदान करने में सक्षम व्यायाम पद्धति है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व योग दिवस पर हम सभी को संकल्प लें कि हम तनाव मुक्त एवं मानसिक रूप से उन्नत विचारों के साथ जीवन पद्धति को अपनाएंगे। पहले कहा जाता था कि भारत विश्व गुरू कहलाता था। भारत आज भी विश्व गुरू है और रहेगा। े

इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति श्रीमती कविता खत्री, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, उपवनसंरक्षक अनुपम के.आर. सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशाल जन समूह उपस्थित थे।
Diffusé par Adcash

सीखें आसन, लगाया ध्यान

जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक चुन्नीलाल पंवार, महेश गंगवार एवं उम्मेदसिंह भाटी ने लोगों को योग के विभिन्न आसन एवं उनके शारीरिक व मानसिक लाभ का प्रशिक्षण दिया। योगभ्यास की शुरूआत कटिचालक आसन एवं प्रार्थना से हुई। इसके पश्चात शिथिलीकरण के विभिन्न अभ्यास करवाए गए। योगाचार्यों ने शहरवासियों को खड़े होकर किए जाने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन का अभ्यास करवाकर इनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी। इसके बाद बैठ कर किए जाने वाले भद्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, शशकासन एवं वक्रासन का अभ्यास कराया गया। योगाचार्यों ने पेट के बल लेट कर किए जाने वाले भुजंगासन, शलभासन व मकरासन तथा पीठ के बल लेट कर किए जाने वाले सेतुबन्धासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन का अभ्यास भी कराया। इसके पश्चात शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम माने जाने वाले कपालभाति, अनुलोेम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। शांति पाठ के साथ योगाभ्यास का समापन हुआ। आयुर्वेद चिकित्सक रामनरेश शर्मा ने इन योगासन से होने वाले लाभों के बारे में एवं की जाने वाली विधियो के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।
Diffusé par Adcash
शहरवासियों में दिखा जोरदार उत्साह

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए शहरवासियों में जोरदार उत्साह दिखाई दिया। स्टेडियम मैदान में प्रातः 6 बजे से ही लोगांे की भीड़ आना शुरू हो गई थी। यह क्रम योग अभ्यास शुरू होने के पश्चात तक जारी रहा। स्टेडियम मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के लगभग तीन से साढे तीन हजार योग प्रेमियों ने योग का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के बैठने एवं पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई।

जिला कलक्टर ने धन्यवाद ज्ञापित किया

योगाभ्यास कार्यक्रम के अंत में जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने इस कार्यक्रम मे शरीक होने वाले सभी योग प्रेमियों के साथ ही विशेष रूप से महिला योग प्रेमियो को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि वे प्रतिदिन योग करके अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं। उन्होंने योग दिवस पर सहयोग करने के लिए पतंजलि योगपीठ, विधा भारती, लायन्स क्लब, स्वर्गीय राजेन्द्रसिंह राठौड स्मृति संस्थान, नेहरू युवा केन्द्र, खेल प्रशिक्षण केन्द्र, पुलिस प्रशासन एवं जैसलमेर विकास समिति के सचिव चंद्रप्रकाश व्यास एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी वैद्य गजेन्द्र शर्मा के साथ ही उनकी पूरी टीम, योग शिक्षकों, स्वयंसेवकों का भी इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हार्दिक सादुवाध दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया का भी सक्रिय सहयोग रहा, इसलिए उनके प्रति भी उन्होंने आभार जताया।
Diffusé par Adcash

सभी वर्गों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में सभी धर्म, जाति व सम्प्रदाय के लोग उपस्थित रहे। महिलाओं एवं बालिकाओं ने भी इस शिविर में सक्रिय भागीदारी निभायी और बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रामनरेश एवं बराईदीन सांवरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी संभागियों के लिए लायन्स क्लब के अध्यक्ष अर्जुनदास चाण्डक, स्वर्गीय राजेन्द्रसिंह राठौड स्मृति संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौड द्वारा नीम्बू एवं कैरी पानी के साथ ही शर्बत की व्यवस्था की गई।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सूचना जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में लगाई गई प्रदर्शनी का योग प्रेमियों द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर, आयुक्त नगरपरिषद इन्द्रसिंह राठौड, नेहरू युवा केन्द्र के हरिवल्लभ गोपा, उपअधीक्षक पुलिस नरेन्द्र कुमार दवे एवं उनकी टीम का भी अनुकरणीय सहयोग रहा। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में वायुसेना, थलसेना, सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षणार्थी, खेल संघों के पदाधिकारी, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ही नगर के नागरिकों ने अच्छी संख्या में भाग लेकर इस योगाभ्यास कार्यक्रम की शोभा बढाई एवं विभिन्न योग के आसन्नों को किया।

ब्लाॅक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी समारोहपूर्वक मनाया गया योग दिवस

रविवार को विश्व योग दिवस पर ब्लाॅक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी समारोहपूर्वक मनाया गया। ब्लाॅक सांकडा का राजकीय सीनियर माध्यमिक विधालय, पोकरण के प्रांगण में, सम ब्लाॅक का राजकीय सीनियर माध्यमिक विधालय सम एवं जैसलमेर ब्लाॅक का सीनियर माध्यमिक विधालय फतेहगढ में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सैकडों लोग सहभागी बने एवं योगाभ्यास के विभिन्न आसन्न किए। योग शिक्षकों ने यहां पर योगाभ्यास करवाया। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
Diffusé par Adcash

Saturday, 20 June 2015

प्रभारी मंत्री अमराराम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जैसलमेंर। राजस्व,उपनिवेशन राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार एवं जिला प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी का जैसलमेंर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक  छोटूसिंह भाटी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

जिला मीडिया संयोजक जुगल बोहरा ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जैसलमेंर के विकास कार्यो व जनता को होने वाली समस्याओ के निराकरण पर चर्चा की एवं सरकारी विभागो में रिक्त पदो पर शीघ्र नियुक्तिया की जायेगी जिससे जन उपयोगी कार्य सुचारू व समयबद्ध हो सके।

नगर मण्डल अध्यक्ष भगवान दास गोपा ने मांग की कि जैसलमेंर शहर के विकास कार्यो व शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त व सुचारू करने के लिये नगर परिषद में रिक्त पडे अधिशाषी अभियंता,सहायक अभियन्ता व कनिष्ठ अभियन्ताओ व स्वछता निरीक्षक के पदो पर षीघ्र नियुक्तिया करवाई जाय।

विधायक छोटूसिंह भाटी व पूर्व विधायक किशनसिंह भाटी ने जैसलमेंर जिले के राजस्व रिकार्ड के री सेटलमेंट की मांग रखी। इस अवसर पर ओम सेवग,सम मण्डल अध्यक्ष शंभूदान भेलाणी, कंवराजंिसह चौहान,नाथूसिंह गोगली ओमसिंह जानरा,कनोई सरपंच चतुराराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Diffusé par Adcash
                                           

Friday, 12 June 2015

अल्पसंख्यक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अर्जित करें - अतिरिक्त जिला कलक्टर

जैसलमेर / अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा ने प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं में विभागीय अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अल्पसंख्यक परिवारों को लाभान्वित करके समय पर उपलब्धि अर्जित करावें। उन्होंने 15 सूत्रों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सूत्रों से अल्पसंख्यक समुदाय को लाभान्वित करें।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्टेªट सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री जी के 15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में यह निर्देष दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल, उपअधीक्षक पुलिस नरेन्द्र कुमार दवे, जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देष दिए कि विभागीय लक्ष्य के 15 प्रतिषत अल्पसंख्यक समुदाय को लाभान्वित करने का पूरा प्रयास करें। उन्होंने उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास स्नेहलता को निर्देष दिए कि वे आंगनबाडी केन्द्रों में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को लक्ष्य के अनुरूप कार्यकर्ता के रूप में चयन करें।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अल्पसंख्यक अधिकारी एवं षिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मंे संचालित मदरसों की जांच भी करें एवं वहां कि षिक्षण व्यवस्था देखें। उन्होंने षिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देष दिए कि वे अल्पसंख्यक के विधार्थियों को समय पर छात्रवृति का वितरण करना सुनिष्चित करावें एवं साथ ही जिन विधार्थियों को छात्रवृति वितरित कर दी है उसकी सूचना भी समय पर प्रस्तुत करें।

उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कहा कि वे बीएडीपी में अल्पसंख्यक के कितने गांव लाभान्वित हुए है उसका भी सत्यापन करावें। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी अल्पसंख्यक विभाग लियाकत अली को निर्देष दिए कि वे जिला प्रबंधक राजस्थान आजीविका मिषन से संपर्क करके अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार परख प्रषिक्षण दिलवाने की व्यवस्था करावें।

कार्यक्रम अधिकारी अल्पसंख्यक लियाकत अली ने बैठक में सूत्रवार प्रगति को विस्तार से रखा। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने उनके विभाग से संबंधित 15सूत्री कार्यक्रम की प्रगति से अवगत कराया।
                             












अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा सोमवार को तेजरावा व सिपला में जनसुनवाई करेंगे

जैसलमेर / अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा सोमवार, 15 जून को ग्राम पंचायत तेजरावा में अपरान्ह 4 से 7 बजे तक पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनेंगे एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों में परिवादी को मिली राहत का भी भौतिक सत्यापन करेंगे। इसी प्रकार वे सोमवार को ही सायं 8 बजे ग्राम पंचायत सिपला में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान पंचायत एडोप्टर जिला रसद अधिकारी गौतमचंद जैन भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे जनसुनवाई के दौरान उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रखेंगे।
asd

पारेवर लोक अदालत शिविर में हुआ विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण

जैसलमेर / जिले के पारेवर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को लगे राजस्व लोक अदालत अभियान के न्याय आपके द्वार शिविर में विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा ने बताया कि जैसलमेर उपखंड क्षेत्र के पारेवर ग्राम पंचायत में उपखंड अधिकारी द्वारा धारा 136 के 2 खाते दुरस्ती किए गए। इसी प्रकार तहसीलदार द्वारा शिविर में धारा 135 में नामांतरणकरण के 37, खाता (फर्द) दुरस्ती के 3 प्रकरण, धारा 53 के खाता विभाजन के 14 प्रकरण, सीमाज्ञान के 30 आवेदन, धारा 251 का 1 प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी का 1 प्रकरण, अन्य 18 प्रकरण निस्तारित किए गए वहीं 49 को राजस्व नकलें प्रदान की गई।




राजस्व लोक अदालत अभियान - 2015 : सोमवार को ग्राम पंचायत खींवसर एवं भीखोडाई में लगेंगे शिविर

Diffusé par Adcash
जैसलमेर / जिले में चल रहें राजस्व लोक अदालत अभियान शिविरों की कडी में सोमवार, 15 जून को उपखंड जैसलमेर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खींवसर में राजस्व लोक अदालत अभियान एवं न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन रखा गया है। इस शिविर में ग्राम खींवसर एवं काठोडी के ग्रामीणों की राजस्व समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार सोमवार को ही उपखंड पोकरण क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीखोडाई में लोक अदालत शिविर का आयोजन रखा गया है। जिसमें ग्राम पंचायत भीखोडाई, बलाड व दांतल के बकाया राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने इस क्षेत्र के ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपने राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करके राहत प्राप्त करें।

मंगलवार को ग्राम पंचायत फलसूण्ड में लगेगा शिविर

उन्होंने बताया कि मंगलवार, 16 जून को ग्राम पंचायत फलसूण्ड मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन रखा गया है। इस शिविर में ग्राम पंचायत स्वामीजी की ढाणी, मानासर, पदमपुरा, भुर्जगढ एवं फलसूण्ड के राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने इस क्षेत्र के ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपने राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करके राहत प्राप्त करें।
Diffusé par Adcash