Showing posts with label Railway. Show all posts
Showing posts with label Railway. Show all posts

Friday, 22 May 2015

3 जून से शुरू होगी जयपुर मेट्रो, सफर के लिए ये हैं जरूरी एटिकेट्स

जयपुर ।  मानसरोवर से चांदपोल स्टेशन तक 60किमी. प्रतिघंटा की स्पीड से हमारी मेट्रो सिर्फ 18 मिनट में डेस्टीनेशन तक पहुंचा देगी। गर्मी और ट्रैफिक की मुश्किलों को दरकिनार करती हुई मेट्रो के एअरकंडीशंड स्मार्ट सफर का हम सभी को बेसब्री से इंतजार है।लेकिन इस सफर के लिए हमें भी स्मार्ट बनना होगा और मेट्रो एटिकेट्स अपनाने होंगे। आखिर हम वर्ल्ड क्लास सिटीजंस बनने की ओर पहला कदम उठा रहे हैं। जयपुर मेट्रो को शुरू करने से पहले जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से सभी 9 स्टेशनों पर सफर करने के दिशा-निर्देश के बोर्ड लग चुके हैं। मेट्रो के डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड सिस्टम्स सीएस जींगर ने बताए मेट्रो एटिकेट्स जिन्हें हर स्टेशन पर जयपुराइट्स को सफर के दौरान फॉलो करना होगा।

Sorce @ DB

Thursday, 23 April 2015

भारतीय रेलवे ने बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग्स से 1.23 करोड़ रूपए कमाए

यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा कि   बॉलीवुड की फिल्म दुनिया से भारतीय  रेलवे ने इस साल लगभग 1.23 करोड़ रूपए कमाए। बॉलीवुड और रेलवे सदेव एक दूसरे के साथी रहे  हैं। यह राशि रेलवे ने बॉलीवुड द्वारा शूटिंग के  लिए  किराये पर लिए  स्थानो से कमाई गई है।  भारतीय फिल्मों  में रेलवे का नाम  सुनते ही ही शाहरूख और काजोल की फिल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे के सीन याद आ जाते हैं। बॉलीवुड की शूटिंग्स से  भारतीय रेलवे को काफी  मुनाफा होता है। रेलवे  जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र पाटिल ने बताया कि  वर्ष 2014-2015 के दौरान लगभग 1.23 करोड़ कमाए हैं। रेलवे के मुख्य अधिकारी ने बताया कि हाल ही रेलवे पर अरबाज खान की फिल्म डॉली की डोली, किक, बदलापुर जैसी फिल्में आई हैं। भविष्य  में  रेलवे को बॉलीवुड शूटिंग्स से  करीब 1.5 करोड़ कमाई की आशा है।

Wednesday, 22 April 2015

यार्ड में खडी दो राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, जलकर राख हुईं 6 बोगियां

नई दिल्ली । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज दो राजधानी ट्रेनों में आग लग गई। हालांकि जब आग लगी ये दोनों ट्रेनें वॉशिंग यार्ड (धुलाई वाले इलाका) में खड़ी थीं, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। ये आग भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस की दो एसी कोच और एक पैनट्री कार के साथ ही सियालदा राजधानी एक्सप्रेस की तीन एसी कोच में लगी। आग लगने के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि जब यह आग लगी तब ट्रेन के भीतर कोई नहीं था। इस आग की वजह से किसी के हताहत होने की बात से दमकल विभाग ने इनकार किया है।
रेलवे के पीआरओ नीरज वर्मा ने दिए एक बयान में कहा है कि इस हादसे में ना कोई जला है और ना कोई हताहत हुआ है। घटना के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक बिजली की सप्लाई बंद रही।
बताया जा रहा है कि इन दो गाडियों में से किसी एक की पैन्ट्रीकार में छोटी सी चिंगारी छूटी थी और ये चिंगारी भयंकर आग में कब तब्दील हो गई पता ही नहीं चला।

Tuesday, 21 April 2015

2 मई तक संचालित होगी बिलासपुर स्पेशल ट्रेन

जोधपुर । अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन भगत की कोठी से 25 और 2 मई को भी संचालित होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08243/08244, बिलासपुर-भगत की कोठी (जोधपुर)- बिलासपुर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में बिलासपुर से 21 व 28 अप्रेल को और भगत की कोठी से 25 अप्रेल व 2 मई को विस्तार किया गया है।

Sunday, 12 April 2015

लखनऊ से बिना यात्रियों के मुम्बई रवाना हो गई ट्रेन

लखनऊ / एक तरफ मुम्बई जाने के लिए ट्रेनों में टिकटों की मारामारी है। यात्रियों को लम्बी वेटिंग मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ रविवार को मुम्बई जाने वाली एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन मुम्बई के लिए बिना यात्रियों के रवाना हो गई। सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) इस ट्रेन की फीडिंग करना ही भूल गया। रेलवे की इस लापरवाही से यात्रियों को तो नुकसान हुआ ही रेलवे को भी 16 लाख से अधिक का चूना लगा है।

मध्य रेलवे ने पिछले महीने मुम्बई से लखनऊ के लिए एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02112 शुरू की है। यह प्रत्येक रविवार को लखनऊ से शाम 4.30 बजे रवाना होती है। रेलवे ने 12 व 17 मार्च को इसके दो फेरे बढम दिए थे। इसके बाद फिर रेलवे ने 2 अप्रैल को  ट्रेन 02112 के दो फेरे बढम दिए। ट्रेनों की फीडिंग का कार्य सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) करता है। सुबह जब ट्रेनों में आरक्षण शुरू हुआ तो पता चला कि इस ट्रेन की फीडिंग इंटरनेट पर नहीं हुई है। इसकी जानकारी उप वाणिज्य प्रबंधक ने रेलवे को दी। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे ट्रेन की फीडिंग की गई। ज्यादातर यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई और इस ट्रेन में उन्हें आरक्षण ही नहीं मिल सका। ट्रेन में 894 सीटें खाली  रह गई और ट्रेन शाम को बिना यात्रियों के ही मुम्बई रवाना हो गई।

लोगों ने पुष्पक में खरीदा तत्काल टिकट

रेलवे के साथ सबसे अधिक नुकसान मुम्बई जाने वाले यात्रियों को उठाना पडम। शनिवार को एससी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02112 का आरक्षण नहीं खुला तो लोगों ने पुष्पक में तत्काल टिकट कराए। रविवार को जब इस ट्रेन की बुकिंग नहीं खुली तो इसकी जानकारी दिल्ली भेजी गई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

इतनी सीटें रही खालीं
एससी फर्स्ट 24 सीटें
एससी सेकेंड 155 सीटें
एससी थर्ड 715 सीटें


Thursday, 9 April 2015

सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेन को पहले फेरे में मिले सिर्फ 10 यात्री, 12 का स्टाफ


जोधपुर / 1044 यात्री क्षमता वाली जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेन को अपने पहले फेरे में बुधवार को जोधपुर से सिर्फ 10 यात्री ही मिल पाए। आश्चर्य की बात यह है कि ट्रेन में यात्रियों से अधिक तो ट्रेन का
स्टाफ था। ट्रेन के 01 जुलाई तक (13 फेरे) प्रत्येक बुधवार को लगने है।

1044 यात्री क्षमता

एसी सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेन में 6 सैकण्ड एसी और 10 थर्ड एसी कोच हैं। यानी ट्रेन के 10 थर्ड एसी कोच में 720 और 6 सेकण्ड एसी डिब्बों में 324 यात्री क्षमता है, जबकि यात्रीभार सिर्फ 10 ही मिल पाया। वहीं ट्रेन में 3 टीटीई, 1 लोको पायलट, 1 सहायक लोको पायलट, 1 गार्ड व लिनन समेत करीब एक दर्जन स्टाफ सफर कर रहा था।

खाली पड़े थे डिब्बे

बुधवार सुबह 11:20 बजे रवाना होने से पहले जब जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट प्रीमियम स्पेशल ट्रेन के थर्ड एसी व सेकण्ड एसी डिब्बों में नजर दौड़ाई तो खाली ही नजर आए। ट्रेन में 5 थर्ड एसी टिकट व 3 टिकट सेकण्ड एसी के बुक हुए थे। बुधवार को दो यात्रियों ने करंट काउंटर से रिजर्वेशन कराकर यात्रा की।

Tuesday, 7 April 2015

अब साथी के नाम से आरक्षित टिकट करा सकते हैं ट्रांसफर

खुशखबरी |

अब साथी के नाम से आरक्षित टिकट करा सकते हैं ट्रांसफर

सरकारी कर्मचारी, छात्रों, वैवाहिक समारोह या धार्मिक यात्रा के मकसद से एकमुश्त बुकिंग कराने वाले ग्रुप को मिलेगी सुविधा



जैसलमेर / रेलवे के आरक्षित टिकट से यात्रा करनेवाले अपनी ट्रेन यात्रा किसी कारणवश रद्द करना चाहते हैं, तो आरक्षित टिकट अपने ब्लड रिलेशन जैसे पिता, मां, भाई, बहन, बेटा, पति पत्नी के नाम पर ट्रांसफर करा सकते थे। लेकिन रेलवे ने इसमें कुछ तब्दीली की है और इसका दायरा बढ़ा दिया है। सरकारी कर्मचारी, छात्र, एनसीसी कैडेट्स, वैवाहिक कार्यक्रम या धार्मिक यात्रा के लिए एकमुश्त टिकट आरक्षित करानेवाले अब इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए ट्रेन खुलने से 24 से 48 घंटे पहले आपको आवेदन देना होगा। टिकट ट्रांसफर कराने का रेलवे कोई शुल्क नहीं लेगा।

टिकट ट्रांसफर करने के एवज में कोई शुल्क नहीं

आवेदन देने का समय निर्धारित किया गया है। आवेदन के साथ आईडी प्रूफ देना जरूरी होगा। टिकट ट्रांसफर करने के एवज में कोई शुल्क नहीं लगता है। आरक्षित टिकट ट्रांसफर कराने के लिए आवेदन के साथ अाईडी प्रूफ देना जरूरी है। जिसके नाम पर टिकट ट्रांसफर होना है, उस यात्री का आईडी प्रूफ भी साथ जमा करना होगा। आइडी प्रूफ का मिलान करने के बाद टिकट ट्रांसफर किया जाएगा।

टिकट ट्रांसफर की प्रक्रिया

— ट्रेनके स्टेशन से रवाना होने के निर्धारित समय से 24 से 48 घंटे पहले आवेदन देना होगा।
— सरकारी कर्मचारी 24 घंटे पहले आवेदन दे सकते हैं।
— मान्यता प्राप्त संस्थान के छात्र को 48 घंटे पहले आवेदन देना होगा।
— एनसीसी कैडेट्स के ग्रुप टिकट को ट्रांसफर करने के लिए 24 घंटे पहले आवेदन देना होगा।
— एकमुश्त बुकिंग (मैरेज पार्टी या धार्मिक यात्रा ग्रुप) का टिकट ट्रांसफर करने के लिए 48 घंटे पहले आवेदन देना होगा।
— एकमुश्त बुकिंग वाले ग्रुप (मैरेज पार्टी या धार्मिक यात्रा ग्रुप) का 10 फीसदी तक टिकट ट्रांसफर हो सकेगा।

सरकारी कर्मचारी विद्यार्थियों के लिए सुविधा

यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं। विभागीय काम से यात्रा के लिए टिकट आरक्षित कराया है और अचानक किन्हीं कारणों से आपको अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ती है, तो आप अपना टिकट दूसरे कर्मचारी के नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं। मान्यता प्राप्त संस्थान के छात्र अपना टिकट उसी संस्थान के दूसरे छात्र को ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो उन्हें संस्थान से आदेश पत्र लेकर अपने आईडी के साथ आवेदन जमा कराना होगा।

Tuesday, 3 March 2015

पैसेंजर कंप्लेंट के लिए रेलवे वेब पोर्टल और ऐप लॉन्च

 रेल यात्रियों को शिकायतें दर्ज कराने में सहूलियत,  किसी भी तरह की शिकायत करा सकेंगे दर्ज



नई दिल्ली /  रेलवे ने बजट में की गई घोषणा पर अमल करते हुए पैसेंजरों की शिकायतों के लिए वेब पोर्टल और ऐप लॉन्च कर दिया। इस पोर्टल या ऐप पर शिकायत करने के बाद पैसेंजर उसका स्टेटस भी जान सकेंगे। हालांकि अभी इन शिकायतों के निपटारे के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस बारे में भी फैसला किया जाएगा। फिलहाल शिकायत और सुझाव की यह सुविधा अंग्रेजी भाषा में ही है, लेकिन आगे चलकर न सिर्फ हिंदी बल्कि अन्य भाषाओं में भी शिकायत की जा सकेगी।

इस वेब पोर्टल और ऐप को रेलवे के ही संगठन क्रिस ने तैयार किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में रेल मंत्री ने कहा कि आदर्श स्थिति तो यह होनी चाहिए कि रेलवे को किसी से शिकायत ही न हो, लेकिन रेलवे रोजाना तीन करोड़ पैसेंजर लेकर जाती है। ऐसे में स्वाभाविक है कि कुछ लोगों को शिकायत हो। लेकिन ऐसा भी न हो कि पैसेंजरों की यह शिकायत हो कि वे शिकायत भी नहीं कर सकते। इसी वजह से यह पोर्टल और ऐप लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा की इस पोर्टल और ऐप में भी अगर सुधार की जरूरत होगी, तो वह भी किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही मिशन डायरेक्टरेट भी बनाए जाएंगे।

इस पोर्टल (www.coms.indianrailways.gov.in) और ऐप की खासियत यह है कि इस पर संभावित शिकायतों के मुताबिक अलग-अलग विभाग के बारे में पहले से ही जानकारी दी गई है, यानी अगर पैसेंजर को सीट की शिकायत है, सफाई की या फिर बेड रोल की तो पैसेंजर फौरन ही उसे क्लिक कर सकता है। इसके अलावा पैसेंजर को ट्रेन का नंबर, कोच नंबर, पीएनआर नंबर और तारीख आदि भी दर्ज करनी होगी। शिकायत दर्ज करने के बाद पैसेंजर को शिकायत नंबर भी जारी किया जाएगा। यही नहीं, पैसेंजर अगर अपनी शिकायत को ट्रैक करना चाहेगा, तो वह भी उस नंबर के जरिए ट्रैक कर पाएगा।

इसके अलावा पैसेंजरों के लिए एसएमएस के जरिए शिकायत की सुविधा भी जारी रहेगी। पैसेंजर चाहें तो मोबाइल नंबर 9717630982 पर अपनी शिकायत चलती ट्रेन में भी एसएमएस कर सकते हैं। बाद में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पत्रकारों से कहा कि इस पोर्टल और ऐप में यह भी सुविधा है कि अगर कोई पैसेंजर चाहे तो गंदगी आदि देखकर उसकी फोटो खींचकर अपलोड भी कर सकता है। Diffusé par Adcash ---------------------------------------------------------------------------------- Diffusé par Adcash



Friday, 20 February 2015

जयपुर मेट्रो 31 मार्च से, किराया तय

जयपुर / शुक्रवार को मेट्रो अधिकारियों की बैठक में जयपुर मेट्रो का किराया तय कर दिया गया है। इसकी जानकारी मेट्रो सीएमडी निहालचंद गोयल ने दी। गोयल के अनुसार किराया तीन श्रेणियों में तय किया गया है। जो 10,15 और 20 रुपए रखा गया है।

जेएमआरसी ने मेट्रो की आय लिए पूरा भी एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। यात्रियों के टिकट किराए के अलावा मेट्रो प्रशासन के पास पैसा कमाने के कई और तरीके भी अपनाए जाएंगे। 
Diffusé par Adcash ----------------------------------------------------------------------------------

Monday, 26 January 2015

ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत

हिसार / हरियाणा के हिसार जिले में ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार से थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार के 15 लोग वैन में सवार होकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। वैन के परखचे उड़ गए और उसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई

Friday, 23 January 2015

Daily National Rajasthan, 23.1.2015, Friday


Saturday, 3 January 2015

मंदिर में घुसी ट्रेन, दो पुजारी सहित 6 अन्य घायल


ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बरौनी-ग्वालियर मेल एक्सप्रेस ट्रेन स्टॉपर को तोड़ते हुए एक मंदिर में घुस गई

Diffusé par Adcash
ग्वालियर / ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर मेल एक्सप्रेस बैक होते समय स्टॉपर को तोड़ते हुए एक मंदिर में घुस गई, जिससे मंदिर में बैठे दो पुजारी घायल हो गए। घटना सुबह 6.30 बजे की है।  बरौनी से आई ट्रेन को यार्ड में पहुंचाने के लिए चालक बैक करते हुए ले जा रहा था। ट्रेन में चार डिब्बे ज्यादा लगे थे, इसके चलते चालक इंजन खड़ा करने में चूक गया और ट्रेन के पिछले डिब्बे पटरी पर लगे स्टॉपर को तोड़ते हुए बाहर आ गए और उसने एक पेड़ को धराशायी कर दिया। इसके बाद पेड़ वहां बने मंदिर के ऊपर जा गिरा। तब तक ट्रेन भी मंदिर के समीप पहुंच गई और उसका कुछ हिस्सा मंदिर से टकराया, जिससे मंदिर भरभराकर गिर पड़ा ।

ट्रेन में चार डिब्बे ज्यादा लगे हुए थे, इसके चलते चालक इंजन खड़ा करने में चूक गया और ट्रेन के पिछले डिब्बे पटरी पर लगे स्टॉपर को तोड़ते हुए बाहर आ गए और एक पेड़ को घराशायी करते हुए पास में बने एक मंदिर से टकरा गई, जिससे मंदिर में पुजारी और कुछ भक्त सहित वहां काम कर रहे मजदूर भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  इस घटना के बाद कुछ समय के लिए तो रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मजदूरों ने ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेवले से उन्हें तुरंत निलंबित करने की मांग करने लगे।

Friday, 2 January 2015

एप से बुक करें ट्रेन और प्लेन के टिकट, आईआरसीटीसी ने जारी किया एंड्राइड प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल एप

जैसलमेर / इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ऐसा एप जारी किया है, जिससे ट्रेन सहित एयरलाइंस के टिकट बुक किए जा सकेंगे। इस पर विश्वप्रसिद्ध ताजमहल देखने वालों के लिए भी बुकिंग का ऑप्शन दिया गया है। आईआरसीटीसी कनेक्ट नामक इस एप को मोबाइल के एंड्राइड प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया गया है। काॅर्पोरेशन इससे पहले विंडो प्लेटफॉर्म के लिए भी मोबाइल एप जारी कर चुका है।
आईआरसीटीसी ने इस एप को करीब एक पखवाड़े के ट्रायल के बाद ऑफिशियली जारी किया है। इसके जरिए यूजर्स रेल और एयरलाइंस के लिए हर श्रेणी का रिजर्व टिकट बुक कर सकेंगे। वे किराए की राशि का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि से कर सकेंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

इंटरनेटवाले एंड्रायड स्मार्ट मोबाइल फोन पर प्ले स्टोर से यह एप नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए सर्च ऑप्शन में «आईआरसीटीसी मोबाइल एप› लिखना होगा। ऐसा लिखते ही «आईआरसीटीसी कनेक्ट› लिखा हुआ जाएगा। इस पर क्लिक कर एप को डाउनलोड किया जा सकता है।

टूरिस्ट ट्रेन की जानकारी भी

इस एप के माध्यम से टूरिस्ट धार्मिक स्थानों के लिए जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी भी आसानी से मिलने लगी है।

रिटायरिंग रूम से होटल तक

इस एप के माध्यम से भी यात्री रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग रूम, होटल आदि की बुकिंग कर पाएंगे। यात्रियों को बुकिंग की सुविधाएं इस एप पर भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट की तरह ही दी गई हैं।