लखनऊ / एक तरफ मुम्बई जाने के लिए ट्रेनों में टिकटों की मारामारी है। यात्रियों को लम्बी वेटिंग मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ रविवार को मुम्बई जाने वाली एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन मुम्बई के लिए बिना यात्रियों के रवाना हो गई। सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) इस ट्रेन की फीडिंग करना ही भूल गया। रेलवे की इस लापरवाही से यात्रियों को तो नुकसान हुआ ही रेलवे को भी 16 लाख से अधिक का चूना लगा है।
मध्य रेलवे ने पिछले महीने मुम्बई से लखनऊ के लिए एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02112 शुरू की है। यह प्रत्येक रविवार को लखनऊ से शाम 4.30 बजे रवाना होती है। रेलवे ने 12 व 17 मार्च को इसके दो फेरे बढम दिए थे। इसके बाद फिर रेलवे ने 2 अप्रैल को ट्रेन 02112 के दो फेरे बढम दिए। ट्रेनों की फीडिंग का कार्य सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) करता है। सुबह जब ट्रेनों में आरक्षण शुरू हुआ तो पता चला कि इस ट्रेन की फीडिंग इंटरनेट पर नहीं हुई है। इसकी जानकारी उप वाणिज्य प्रबंधक ने रेलवे को दी। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे ट्रेन की फीडिंग की गई। ज्यादातर यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई और इस ट्रेन में उन्हें आरक्षण ही नहीं मिल सका। ट्रेन में 894 सीटें खाली रह गई और ट्रेन शाम को बिना यात्रियों के ही मुम्बई रवाना हो गई।
लोगों ने पुष्पक में खरीदा तत्काल टिकट
रेलवे के साथ सबसे अधिक नुकसान मुम्बई जाने वाले यात्रियों को उठाना पडम। शनिवार को एससी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02112 का आरक्षण नहीं खुला तो लोगों ने पुष्पक में तत्काल टिकट कराए। रविवार को जब इस ट्रेन की बुकिंग नहीं खुली तो इसकी जानकारी दिल्ली भेजी गई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
इतनी सीटें रही खालीं
एससी फर्स्ट 24 सीटें
एससी सेकेंड 155 सीटें
एससी थर्ड 715 सीटें

No comments:
Post a Comment