मतदाता सूची शुद्विकरण एवं प्रमाणीकरण विशेष अभियान के दौरान किए गए कार्य का किया अवलोकन
जैसलमेर / जिला कलक्टर एन. एल. मीना ने रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में मतदाता सूची के शुद्विकरण एवं प्रमाणीकरण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान की विषेष तिथि रविवार को भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया एवं वहां बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा परिषिष्ट ए एवं प्रपत्र 6,7,8 व 8 क के संबंध में किए गए कार्यों को भी बारीकी से देखा। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्दशष दिए कि वे घर-घर जाकर परिषिष्ट ए में जो भी प्रविष्टि एवं सूचना दर्ज करनी है उसको मतदाता से पूछकर भरें एवं मतदाताओं से आधार कार्ड की प्रति भी प्राप्त करें।सभी मतदाताओं से प्राप्त करें जानकारी
जिला कलक्टर मीना ने मतदान केन्द्र छोड का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां पर बूथ लेवल अधिकारी रहीम खां से कुल मतदाताओं की जानकारी ली एवं कितने मतदाताओं के परिषिष्ट ए के आवेदन पत्र प्राप्त किए उसकी भी जानकारी ली। बूथ लेवल अधिकारी ने बताया कि कुल 866 मतदाता है जिसमें से 82 मतदाताओं से आवेदन पत्र भरवाए गए है। जिला कलक्टर ने बूथ लेवल अधिकारी को निर्देष दिए कि वे आंगनबाडी कार्यकर्ता, एएनएम, साक्षरता प्रेरक का भी पूरा सहयोग लेकर सभी मतदाताओं से परिषिष्ट ए की पूर्ति अनिवार्य रूप से करावें। उन्होंने मतदान केन्द्र देवीकोट का भी निरीक्षण किया एवं वहां भी बूथ लेवल अधिकारी द्वारा किए गए कार्य की जानकारी ली। यहां बूथ लेवल अधिकारी श्रीधर राम ने बताया कि कुल 954 मतदाताओं में से 40 मतदाताओं से परिषिष्ट ए के आवेदन पत्र भरवाए गए है। जिला कलक्टर ने निर्देष दिए कि यह बहुत कम है इसलिए बूथ लेवल अधिकारी पूरी मेहनत करके सभी मतदाताओं से चाही गई जानकारी प्राप्त कर समय पर कार्य को संपादित करें।
अनुपस्थित मिले बीएलओं को मिलेगा नोटिस
उन्होंने मतदान केन्द्र डाबला एवं भाखरानी का भी निरीक्षण किया। यहां पर बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित नहीं मिले जिसको उन्होंने गंभीरता से लिया एवं संबंधित उपखण्ड अधिकारी को इन बूथ लेवल अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment