Showing posts with label BJP. Show all posts
Showing posts with label BJP. Show all posts

Thursday, 25 June 2015

आपातकाल की 40 वी बरसी पर भाजपा का विरोध

Diffusé par Adcash
जैसलमेंर / 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया था । यह आपातकाल भारतवर्ष के इतिहास मे एक काला अध्याय था जिसमे लोकतन्त्र की धज्जिया उडाई गई थी। जिला मीडिया संयोजक जुगल बोहरा ने बताया कि आपातकाल के समय जनसंघ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओ को उनके घरो व व्यावसायिक स्थलो से जबरदस्ती उठाकर जेलो मे कैद किया गया एवं जैलो मे इनको अमानवीय पीडाऐं दी गई एवं कई कई स्थानो पर तो दिल दहलाने वाले कुकृत्य भी इन कार्यकर्ताओ के साथ किये गये।

पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता किशनसिंह भाटी,  राष्ट्रीय स्वयं सेवक के चन्द्रभान खत्री,गोपालदास खत्री इसके जीते जागते उदाहरण है जो 19 माह तक केन्द्रीय कारागृह में बंदी रहे  जिन्होने कई बार आपातकाल के समय के संस्मरण कार्यकर्ताओ को सुनाये है। कई संस्मरण तो रोंगटे खडे कर देते थे।

उसी शर्मसार दिन की आज 40 वी बरसी पर भाजपा ने देश भर में काले दिवस के रूप मे कांग्रेस का विरोध कर प्रदर्शन किया। जिला मीडिया संयोजक जुगल बोहरा ने बताया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन कांग्रेस शासन द्वारा घोषित आपातकाल का विरोध कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं तत्कालीन कांग्रेस शासन के इस आपातकाल लागू करने के निर्णय केा लोकतन्त्र को शर्मसार करना बताया एवं उस निर्णय की घोर र्भत्सना की।  इस प्रदर्शन में ओम सेवग,गोपीकिशन मेहरा,रावतमल सांवल,चन्द्रप्रकाष शारदा नगर मण्डल महामंत्री महेन्द्र तुंवर, ओम खत्री महेश वासू सम मण्डल महामंत्री नाथूसिंह गोगली, देवकी राठोड,मनोरमा वैष्णव,प्रेमलता भाटिया गीता खत्री रमेष बिस्सा,संजय बोहरा,दीपक व्यास, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Diffusé par Adcash

Saturday, 20 June 2015

प्रभारी मंत्री अमराराम का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जैसलमेंर। राजस्व,उपनिवेशन राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार एवं जिला प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी का जैसलमेंर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक  छोटूसिंह भाटी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

जिला मीडिया संयोजक जुगल बोहरा ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जैसलमेंर के विकास कार्यो व जनता को होने वाली समस्याओ के निराकरण पर चर्चा की एवं सरकारी विभागो में रिक्त पदो पर शीघ्र नियुक्तिया की जायेगी जिससे जन उपयोगी कार्य सुचारू व समयबद्ध हो सके।

नगर मण्डल अध्यक्ष भगवान दास गोपा ने मांग की कि जैसलमेंर शहर के विकास कार्यो व शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त व सुचारू करने के लिये नगर परिषद में रिक्त पडे अधिशाषी अभियंता,सहायक अभियन्ता व कनिष्ठ अभियन्ताओ व स्वछता निरीक्षक के पदो पर षीघ्र नियुक्तिया करवाई जाय।

विधायक छोटूसिंह भाटी व पूर्व विधायक किशनसिंह भाटी ने जैसलमेंर जिले के राजस्व रिकार्ड के री सेटलमेंट की मांग रखी। इस अवसर पर ओम सेवग,सम मण्डल अध्यक्ष शंभूदान भेलाणी, कंवराजंिसह चौहान,नाथूसिंह गोगली ओमसिंह जानरा,कनोई सरपंच चतुराराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Diffusé par Adcash
                                           

Sunday, 14 June 2015

सुषमा हर हाल में इस्तीफा दें : कांग्रेस

नई दिल्ली !   विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के देश छोड़कर बाहर जाने में मदद करने के आरोपों के बाद कांग्रेस ने रविवार को कहा कि उन्हें नैतिक आधार पर हर हाल में इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "सुषमा स्वराज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।"
ब्रिटेन के एक समाचार पत्र में प्रकाशित रपट के मुताबिक, ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसद कीथ वाज ने ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए सुषमा स्वराज के नाम का इस्तेमाल कर ब्रिटेन के शीर्ष आव्रजन अधिकारी पर दबाव बनाया था।

दिग्विजय ने कहा, "मंत्री ने ललित मोदी जैसे एक व्यक्ति की मदद की, जिसके खिलाफ यहां लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। यह बहुत गंभीर मामला है। विदेश मंत्री ऐसे व्यक्ति की मदद कर रही हैं, जो फरार है।"; height: 90px; width: 728px;">

Saturday, 13 June 2015

भाजपा सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करे तो बेहतर: शत्रुघ्न

Diffusé par Adcash

कहा : मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं



पटना / अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का मुकाबला करने के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे तो बेहतर होगा।

पटना साहिब से लोकसभा सदस्य सिन्हा ने  कहा कि यह बेहतर होगा कि भाजपा संसदीय बोर्ड एक जनरल नामित करे जो इस जंग (चुनाव) में सेना का नेतृत्व करेगा। भाजपा के स्टार प्रचारक सिन्हा ने स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी कोई मांग, कोई अकांक्षा नहीं है। बिहारी बाबू ने कहा कि मुझे दुख होता है जब लोग कहते हैं कि भाजपा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर इस जटिल हालात में है क्योंकि वह इस डर से किसी व्यक्ति का नाम नहीं ले रही है कि दूसरे बहुत सारे नाराज हो जाएंगे और विरोधियों की उस बात का कोई जवाब नहीं है कि उस व्यक्ति के नाम का एलान कीजिए जो विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का मुकाबला करेगा।

यह पूछे जाने पर कि राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार की दौड़ में आगे मानते हैं तो उन्होंने कहा कि सुशील मोदी अच्छे व्यक्ति और प्रतिबद्धित पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए सुशील मोदी की तरह कई और सक्षम लोग भी हैं। इन लोगों का नाम पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा कि मैं पार्टी में झंझट नहीं पैदा करना चाहता। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर शुक्रवार को उनके घर जाने वाले सिन्हा ने कहा कि यह सामाजिक शिष्टाचार था और इसके साथ कोई राजनीतिक मतलब नहीं जुड़ा है।
Diffusé par Adcash


Sunday, 24 May 2015

केन्द्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में 27 मई को आम सभा

केन्द्रीय मंत्री निहालचन्द होंगे मुख्य वक्ता,  बतायेगें केन्द्र सरकार की उपलब्धियां 


जैसलमेंर। भाजपा नीत केन्द्र सरकार के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाने हेतु जन जागरण के तहत आम सभाऐ आयोजित कीे जा रही है उसी कड़ी में जैसलमेंर में 27 मई बुधवार को प्रात: 11.00 बजे जैन भवन में आम सभा आयोजित की जा रही है जिसमें मुख्य वक्ता श्रीगंगानगर सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री निहालचन्द होगें।

जिला सयोंजक मीडिया प्रकोष्ठ जुगल बोहरा ने बताया कि इस सम्मेलन की तैयारियो हेतु भाजपा कार्यालय में आज रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन का स्थल, कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक लाने व ले जाने, सभा स्थल पर पीने के पानी व छाया, मंच व्यवस्था की चर्चा कर कार्यकर्ताओं  को जिम्मदारियां दी गई।

सभा हेतु जैन भवन स्थल का जायजा विधायक छोटूसिंह भाटी के नेतृत्व में लिया गया एवं सभा स्थल के नजदीक ही मलका प्रोल पार्किग में वाहनो की पार्किग व्यवस्था देखी गई। विधायक छोटूसिह भाटी व जिला महामंत्री प्रेमसिंह सुल्ताना ने सभी मण्डल अध्यक्षो से आव्हान किया कि ज्यादा से ज्यादा इस जन जागरण अभियान का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में आम जनता को भाग लेने को प्रेरित  करे।

बैठक व सभा स्थल निरीक्षण में महामंत्री प्रेमसिंह सुल्ताना, नगर मण्डल अध्यक्ष भगवान दास गोपा,सम मण्डल अध्यक्ष शम्भूदान भेलाणी, जिला सम्पर्क प्रमुख ओम सेवग, कमल औझा, चन्द्रपकाश शारदा, ओम खत्री महिला मोर्चा अध्यक्ष देवकी राठौड़,  कंवराज सिेह चौहान आदि उपस्थित थे।



जुुगल बोहरा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

जैसलमेर । भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल अध्यक्ष भगवान दास गोपा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजको की घोषणा की जिसमें जैसलमेंर के लिये के जुगल बोहरा को जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।



                              

Tuesday, 3 March 2015

पीडीपी बीजेपी के लिए मुसीबत ?

बयानबाजी का सिलसिला न रुका तो मुफ्ती सरकार से बाहर आने का विकल्प खुला




नई दिल्ली / जम्मू-कश्मीर में मिली-जुली सरकार बनने के महज 24 घंटे के भीतर ही मुफ्ती मोहम्मद सईद और फिर अफजल गुरु के शव को सौंपने की पीडीपी विधायकों की मांग के साथ ही बीजेपी की मुसीबत बढ़ने लगी है। पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी से बीजेपी को नुकसान हो सकता है। अगर यह सिलसिला न रुका, तो पार्टी को सरकार से पीछे हटने को मजबूर होना पड़ सकता है। हालांकि पार्टी ये उम्मीद कर रही है कि दोनों दलों की कोऑर्डिनेशन कमिटी बनने के बाद बयानबाजी पर रोक लग सके। पार्टी की चिंता यह है कि बीजेपी के लिए देशभर में गलत संदेश जा रहे हैं।

जल्दी शुरू हुआ विवाद

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह आशंका पहले ही थी, क्योंकि पीडीपी और बीजेपी दोनों ही विपरीत धुरी पर टिकी पार्टियां हैं। लेकिन सरकार बनने के फौरन बाद इस तरह की बयानबाजी होगी, ऐसी किसी को उम्मीद नहीं थी। पार्टी नेताओं को लग रहा है कि देश के दूसरे हिस्सों में पार्टी को नुकसान हो सकता है। अब तक बीजेपी ही कांग्रेस पर आरोप अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही है। पार्टी के एक नेता के मुताबिक हालांकि 6 माह बाद जब बिहार में चुनाव होंगे तब इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बड़ी चिंता यह भी है कि आगे चलकर संघ क्या स्टैंड लेगा। संघ पहले भी इशारों में पीडीपी के साथ सरकार बनाने की कवायद का विरोध करता रहा है लेकिन ज्यादा से ज्यादा राज्यों में बीजेपी या उसके सहयोगी दलों की सरकार का रेकार्ड बनाने के क्रम में पार्टी ने जम्मू कश्मीर पर भी जोर दिया था। हालांकि पार्टी के महासचिव राममाधव का कहना है कि बीजेपी, पीडीपी नेताओं के इन बयानों से सहमत नहीं है लेकिन मिली जुली सरकार होने के कारण बीजेपी को खुद को इन बयानों से दूर करना आसान नहीं है।

खतरे और भी

पार्टी नेताओं को आशंका है कि आने वाले दिनों में पीडीपी आफस्पा और आर्टिकल 370 जैसे संवेदनशील मामलों को लेकर भी बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। राहत सिर्फ इतनी है कि दोनों दलों में ये सहमति है कि कोर्डिनेशन कमिटी बने।



Diffusé par Adcash