Sunday, 24 May 2015

केन्द्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में 27 मई को आम सभा

केन्द्रीय मंत्री निहालचन्द होंगे मुख्य वक्ता,  बतायेगें केन्द्र सरकार की उपलब्धियां 


जैसलमेंर। भाजपा नीत केन्द्र सरकार के सफलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाने हेतु जन जागरण के तहत आम सभाऐ आयोजित कीे जा रही है उसी कड़ी में जैसलमेंर में 27 मई बुधवार को प्रात: 11.00 बजे जैन भवन में आम सभा आयोजित की जा रही है जिसमें मुख्य वक्ता श्रीगंगानगर सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री निहालचन्द होगें।

जिला सयोंजक मीडिया प्रकोष्ठ जुगल बोहरा ने बताया कि इस सम्मेलन की तैयारियो हेतु भाजपा कार्यालय में आज रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन का स्थल, कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक लाने व ले जाने, सभा स्थल पर पीने के पानी व छाया, मंच व्यवस्था की चर्चा कर कार्यकर्ताओं  को जिम्मदारियां दी गई।

सभा हेतु जैन भवन स्थल का जायजा विधायक छोटूसिंह भाटी के नेतृत्व में लिया गया एवं सभा स्थल के नजदीक ही मलका प्रोल पार्किग में वाहनो की पार्किग व्यवस्था देखी गई। विधायक छोटूसिह भाटी व जिला महामंत्री प्रेमसिंह सुल्ताना ने सभी मण्डल अध्यक्षो से आव्हान किया कि ज्यादा से ज्यादा इस जन जागरण अभियान का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में आम जनता को भाग लेने को प्रेरित  करे।

बैठक व सभा स्थल निरीक्षण में महामंत्री प्रेमसिंह सुल्ताना, नगर मण्डल अध्यक्ष भगवान दास गोपा,सम मण्डल अध्यक्ष शम्भूदान भेलाणी, जिला सम्पर्क प्रमुख ओम सेवग, कमल औझा, चन्द्रपकाश शारदा, ओम खत्री महिला मोर्चा अध्यक्ष देवकी राठौड़,  कंवराज सिेह चौहान आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment