Showing posts with label T.N.. Show all posts
Showing posts with label T.N.. Show all posts

Sunday, 8 February 2015

उपचुनाव से पहले अन्नाद्रमुक, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़न्त, 8 घायल


Diffusé par Adcashश्रीरंगम विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अन्नाद्रमुक और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में रविवार को आठ लोग घायल हो गए और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । इस चुनाव क्षेत्र में उपचुनाव होने वाले है।

विधानसभा क्षेत्र में 13 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर पहुंचने के साथ ही क्षेत्र में बीजेपी और अन्नाद्रमुक के लोगों के बीच कहासुनी हो गई और वे सड़कों पर आमने सामने हो गए । जानकारी अनुसार उन्होंने एक दूसरे पर पथराव किया जिसमें दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं और एक पुलिस वाहन सहित दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं ।