जैसलमेर/ जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग में बकाया पेंषन से संबंधित कोई भी प्रकरण हो तो उसका शीघ्र ही निस्तारण करने की कार्यवाहीं कर दें। उन्होंने पेंशन विभाग स्तर पर बकाया प्रकरणों का भी व्यक्तिगत रूचि लेकर निस्तारण करने की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर मीना ने पेंशन प्रकरणों के निस्तारण के लिए गठित जिला स्तरीय पेंशनर समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त निदेशक पेंशन विभाग जोधपुर तुलसीदास शर्मा, उपकोषाधिकारी मोहनलाल, सहायक कोषाधिकारी देवकृष्ण पंवार के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संयुक्त निदेशक पेंशन विभाग जोधपुर तुलसीदास शर्मा ने पेंशन विभाग से आक्षेपिक करके लौटाए गए प्रकरणों की विभागीय अधिकारियों को आक्षेप पूर्ति कर पुनः भिजवाने के निर्देश दिए, साथ ही सेवानिवृति से 6 माह पूर्व से ही प्रकरणों की तैयारी करने के संबंध में विस्तार से निर्देष प्रदान किए। उन्होंने सभी पेंशन प्रकरणों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 की भावना के अनुरूप शीघ्र एवं समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सहायक कोषाधिकारी देवकृष्ण पंवार ने बैठक में बताया कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता नहर परियोजना के 24 पेंषन प्रकरण बकाया है तथा आगामी वर्ष में 15 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने से कुल 40 पेंषन प्रकरण बकाया हो जाएंगे। जिला कलक्टर एवं संयुक्त निदेशक पेंषन विभाग ने इसे गंभीरता से लिया एवं आगामी बैठक तक बकाया पेंशन प्रकरणों का षीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
---000---