Showing posts with label Cinema. Show all posts
Showing posts with label Cinema. Show all posts

Wednesday, 11 February 2015

‘हवाईजादा’ राजस्थान में भी टैक्स फ्री

जयपुर / वायुयान के जनक माने जाने वाले राइट बंधुओं से आठ साल पहले बिना मानव के वायुयान उड़ाने वाले शिवकर तलपड़े के जीवन से प्रेरणा लेकर बनाई गई बॉलीवुड फिल्म ‘हवाईजादा’ को राजस्थान सरकार ने राज्य के सिनेमाघरों में मनोरंजन कर से मुक्त प्रदर्शित करने का फैसला लिया है। । इस फिल्म पर मनोरंजन कर नहीं लगेगा । इस संबंध में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक पूरे राज्य में एक साल तक इस फिल्म को सौ फीसदी मनोरंजन कर से मुक्त किया गया है। अधिसूचना में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के मालिकों को दर्शकों से मनोरंजन कर की राशि नहीं वसूलने के लिए कहा गया है।

फिल्म के निर्माताओं ने इसे राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करने का आवेदन किया था । ब्रिटिश राज के दौरान सन 1895 के दौर की यह फिल्म भारतीय इतिहास के उस हिस्से को रेखांकित करती है और इस गुमनाम नायक को आज के दर्शकों से रूबरू कराती है ।
इस फिल्म के निर्देशक विभु पुरी हैं और इसमें आयुष्मान खुराना, पल्लवी शारदा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे नामी कलाकारों ने अभिनय किया है ।

Diffusé par Adcash Diffusé par Adcash

Wednesday, 31 December 2014

महाराष्ट्र् में पीके पर रोक नहीं


सरकार जांच नहीं, शो चलने देने के लिए  सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराएगी


मुंबई / महाराष्ट्र् के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अभिनेता आमिर खान अभिनीत पीके फिल्म के राज्य में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शन के बावजूद इसकी जांच का आदेश देने से साफ इंकार कर दिया है ।

फड़नवीस ने कहा कि पीके फिल्म पर कोई जांच का आदेश नहीं दिया जाएगा और इस पर रोक लगाने का भी सरकार का कोई इरादा नहीं है । सरकार फिल्म के शो को सुचारू रूप से चलने देने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मुहैया कराएगी ।

गौरतलब है कि विभिन्न हिन्दू संगठन पीके फिल्म का व्यापक पैमाने पर विरोध कर रहे हैं और इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की भी मांग कर रहे हैं । फिल्म के कुछ दृश्यों पर विवाद हैं जिन्हें हटाने की मांग विभिन्न हिन्दु संगठनों ने की है और जगह—जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं । हालांकि फिल्म के व्यापक विरोध के बाद मंगलवार को केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने फिल्म की विषय वस्तु की जांच का आदेश दिया था । लेकिन सैंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन ने साफ कर दिया है कि एक बार फिल्म रिलीज हो जाने के बाद इसमें कांट—छांट नहीं की जा सकती है । Diffusé par Adcash

Friday, 12 December 2014

फ़ोर्ब्स की सूची में सलमान खान सबसे धनी


फ़ोर्ब्स इंडिया की भारतीय सितारों की ताजा सूची में फिल्म अभिनेता सलमान खान को सबसे धनी घोषित किया गया 


नई दिल्ली  /  फ़ोर्ब्स इंडिया की भारतीय सितारों की ताजा सूची में फिल्म अभिनेता सलमान खान को सबसे धनी घोषित किया गया है। 100 सितारों की इस सूची में 244.5 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सलमान प्रथम स्थान पर काबिज हैं।

सूची में दूसरे स्थान पर काबिज शाहरुख खान के पास 202.4 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई गई है। फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन को 196.75 करोड़ रुपये के साथ सूची में तीसरा स्थान दिया गया है।