जयपुर / वायुयान के जनक माने जाने वाले राइट बंधुओं से आठ साल पहले बिना मानव के वायुयान उड़ाने वाले शिवकर तलपड़े के जीवन से प्रेरणा लेकर बनाई गई बॉलीवुड फिल्म ‘हवाईजादा’ को राजस्थान सरकार ने राज्य के सिनेमाघरों में मनोरंजन कर से मुक्त प्रदर्शित करने का फैसला लिया है। । इस फिल्म पर मनोरंजन कर नहीं लगेगा । इस संबंध में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक पूरे राज्य में एक साल तक इस फिल्म को सौ फीसदी मनोरंजन कर से मुक्त किया गया है। अधिसूचना में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के मालिकों को दर्शकों से मनोरंजन कर की राशि नहीं वसूलने के लिए कहा गया है।फिल्म के निर्माताओं ने इसे राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करने का आवेदन किया था । ब्रिटिश राज के दौरान सन 1895 के दौर की यह फिल्म भारतीय इतिहास के उस हिस्से को रेखांकित करती है और इस गुमनाम नायक को आज के दर्शकों से रूबरू कराती है ।
इस फिल्म के निर्देशक विभु पुरी हैं और इसमें आयुष्मान खुराना, पल्लवी शारदा और मिथुन चक्रवर्ती जैसे नामी कलाकारों ने अभिनय किया है ।
No comments:
Post a Comment