जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने बुधवार को नगर स्थित राजकीय माध्यमिक विधालय, किशनघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां पर विधालय के प्रधानाध्यापक बुटाराम गेंवा से शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जिला कलक्टर मीना ने कक्षा पहली, दूसरी एवं पांचवी के कक्षा-कक्षों का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कक्षा-प्रथम एवं दूसरी कक्षा में अध्ययनरत बच्चों के पाठ्यक्रम/गणवेश एवं अध्यापन कार्य के बारे में अध्यापिका से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विधालय के कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत विधार्थियों का शैक्षणिक स्तर भी देखा। जिला कलक्टर मीना ने स्वयं कक्षा 5 के कक्षा कक्ष में जाकर हिन्दी और अंग्रेजी विषय के पाठ्यक्रम का अवलोकन किया। उन्होंने विधार्थियों से हिन्दी और अंग्रेेजी के सवालों की प्रश्नोतरी की। उन्होंने अंग्रेजी में बैट एवं रेट जैसे शब्दों का हिन्दी में अर्थ पूछा। उन्होंने जब बालकों से हिन्दी में शिकस्त एवं स्वर्णपदक जैसे सवालों का प्रत्युत्तर पूछा तो बालकों ने संकुचाते हुए इन सवालों का तपाक से उत्तर देकर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने वहां पर अध्यापकों को बच्चों को शैक्षणिक कार्य के प्रति और अधिक मेहनत कराने एवं अध्ययन कार्य को बेहतर ढंग से सुधारने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विधालय परिसर/कक्षा-कक्षों, पोषाहार केन्द्र को समुचित ढंग से साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने इसी विधालय में विधालयी छात्र-छात्राओं के लिए संचालित किए जा रहें पोषाहार केन्द्र का भी निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण उन्होंने रसोई भण्डारण कक्ष देखा तथा स्टाॅक रजिस्टर की जांच भी की। उन्होंने बच्चों के लिए तैयार किए जाने वाले दोपहर के भोजन से संबंधित खाद्य सामग्री की जांच की तो वह गुणवतापूर्ण पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। पके भोजन को पीआरओं विभाग के वरिष्ठ लिपिक ओम पंवार से चखवाकर देखा तो उसका स्वाद बेहतर बताया गया। मीना ने भोजन पकाने वाली महिलाओं के वेतन भुगतान के बारे में भी उनसे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दोपहर के भोजन के साथ बच्चों को फल प्रदान करने के साथ ही पोषाहार व्यवस्था स्वच्छ/बेहतर ढंग से रखने पर विशेष बल दिया।
No comments:
Post a Comment