Wednesday, 11 February 2015

जिला प्रमुख ने पशुधन संरक्षण के दिवस बढाने का किया आग्रह

जैसलमेर / राजस्व, उपनिवेशन, देवस्थान, पुनर्वास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री अमराराम चौधरी द्वारा अधिकारियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ली गई बैठक में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने जिले में अकाल की स्थिति को देखते हुए पशुधन संरक्षण के लिए शिविरों की समय सीमा बढाने एवं जलदाय विभाग को विशेष सुविधा दिलाने का आग्रह किया। बैठक में प्रधान अमरदीन ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने स्वीकृत नलकूप एवं हैण्डपम्प को गर्मी से पहले खुदवाने की कार्यवाही कर उन्हें चालू करने की आवश्यकता जताई।
   
बैठक में अधीक्षण अभियंता जलदाय, विधुत के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपनी विभागीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला। 
Diffusé par Adcash Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment