जैसलमेर / राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष में आगामी 30 मार्च, सोमवार को रात्रि 8 बजे से 9.30 बजे तक सोनार दुर्ग स्थित अखे प्रौल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। सांस्कृतिक संध्या के दौरान कलाकारों द्वारा भव्य एवं मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
जिला कलक्टर जैसलमेर एन.एल. मीना द्वारा इस संबंध में जारी किए गए आदेश के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहायक निदेशक पर्यटक स्वागत केन्द्र एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी जैसलमेर के साथ ही आयुक्त नगरपरिषद जैसलमेर को आयोजन प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
