Showing posts with label Education. Show all posts
Showing posts with label Education. Show all posts

Saturday, 20 June 2015

पटवारी भर्ती के लिए अब कंप्यूटर कोर्स जरूरी

Diffusé par Adcash
जैसलमेर ।  पटवारी भर्ती के लिए अब कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए आरकेसीएल कोर्स करना होगा। गौरतलब है कि पहले भर्ती परीक्षा में तो कंप्यूटर कोर्स करना अनिवार्य था ओर ही कंप्यूटर के प्रश्न पूछे जाते थे। अब राजस्व विभाग में ज्यादातर काम कंप्यूटर से होने के कारण विभाग ने पटवारी भर्ती परीक्षा में ही इसको अनिवार्य करने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा था जिसको सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब अभ्यर्थियों को 12वीं पास के साथ-साथ कंप्यूटर कोर्स करना अनिवार्य होगा। सोशल साइट पर पटवार भर्ती परीक्षा की वेकेंसी आने के बाद कोचिंग संस्थानों ने तो तेयारियां कराने के लिए पंपलेट जारी करना शुरू कर दिया है। 

50 प्रश्न कंप्यूटर के पूछे जाएंगे 

परीक्षा पैटर्न सेलेबस में भी बदलाव करते हुए राजस्व विभाग ने परीक्षा में सामान्यज्ञान, हिंदी गणित के प्रश्नों के साथ-साथ कंप्यूटर के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। नई भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र 300 नंबर का होगा। इसमें सामान्य ज्ञान के 100, गणित के 100, कंप्यूटर हिंदी के 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न बेसिक लेवल के होंगे। जानकारी के अनुसार पूर्व में हिंदी, गणित सामान्य ज्ञान के 100-100 प्रश्न पूछे जाते थे। 






Thursday, 11 June 2015

बोर्ड में कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को मिलेगी चार्जशीट

Diffusé par Adcash

बारहवीं का 50 और 10वीं का परिणाम 40 प्रतिशत से कम परिणाम होने पर शिक्षकों संस्था प्रधानों से होगा जवाब तलब 


जैसलमेर ।  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर चुका है। शिक्षा निदेशालय ने कम परिणाम वाले स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना तैयार कर ली है। इसमें ऐसे शिक्षकों को 17 सीसीए का नोटिस देकर उनसे जवाब तलब किया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुवालाल की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। निदेशक की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि अब कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों की पहचान करने के साथ ही उनके नाम पर आरोप पत्र जारी किया जाएगा। इन शिक्षकों को व्यक्तिगत सुनवाई पर बुलाने के बाद कार्रवाई के आदेश जारी होंगे। निदेशक ने साफ तौर पर कहा है कि अगर किसी स्कूल का परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है तो इस बारे में संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

श्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को पर प्रमोशन भी मिलेगा 

अगर स्कूल का उच्च माध्यमिक माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 80 प्रतिशत या इससे उच्च रहता है तो संस्था प्रधान शिक्षक को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनकी वेतनवृद्धि करने से लेकर प्रमोशन में भी मदद मिल सकेगी। इसके अलावा उम्मीद के अनुरूप परीक्षा परिणाम नहीं रहने पर संस्था प्रधानों शिक्षकों के खिलाफ सीसीए नियम 17 के तहत कार्रवाई की जाएगी। अगर दोष साबित हुआ तो संबंधित शिक्षक की वेतनवृद्धि रोकने से लेकर निलंबन तक भी हो सकता है।

असंतुष्ट विद्यार्थी बीस जून तक कर सकेंगे आवेदन 

परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। संवीक्षा के लिए 300 रुपए प्रति विषय शुल्क देना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.nic.in पर उपलब्ध है। आवेदन के बाद बोर्ड परीक्षार्थियों को उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। परीक्षार्थी के आवेदन पत्र के अनुसार विषयों की उत्तरपुस्तिका बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड कर उसे एसएमएस के जरिये लिंक कोड उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका ऑनलाइन देखने के साथ डाउनलोड भी कर सकेंगे। उत्तरपुस्तिका अवलोकन के बाद उसे कोई त्रुटि अथवा कमी या आपत्ति हो तो 10 दिवस के अंदर बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध संवीक्षा प्रारूप में ऑनलाइन ही आपत्ति दर्ज करानी होगी
Diffusé par Adcash

Thursday, 14 May 2015

नाराज निदेशक, शिक्षकों को पैतृक विभाग में ज्वाइनिंग करने के दिए आदेश

आदेशों के फेर में उलझी शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियां


जैसलमेर । शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के बजाय गैर शैक्षणिक कार्य रास रहे हैं। यही कारण है कि माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले काफी शिक्षक विभाग के आदेश के बाद भी प्रतिनियुक्ति का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। इससे नाराज माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने फिर से आदेश निकाले हैं और 15 मई तक मूल पद पर ज्वाइन करने को कहा है। राज्य सरकार ने कई बार शिक्षा विभाग के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति निरस्त कर उन्हें मूल पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए, लेकिन विभाग में प्रतिनियुक्तियों का सिलसिला समाप्त नहीं हो पा रहा है। इससे स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसे गंभीरता से लेते हुए पत्र सभी उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को लिखा है।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा व प्रारंभिक शिक्षा ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी कार्यालय में कोई भी शैक्षिक गैर शैक्षिक कार्मिक राज्य सरकार की अनुमति के बिना प्रतिनियुक्ति कार्य व्यवस्थागत लगे हुए हैं, तो वे 15 मई 2015 तक कार्य मुक्त होकर मूल पदस्थापन कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएं।  निदेशक की ओर से लिखे गए पत्र में हवाला दिया गया है  कि वर्ष 2009 से 2014 तक शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियां समाप्त करने के संबंध में लगभग 11 आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कार्मिक अपना मूल पदस्थापन स्थान छोड़ कर दूसरे विभागों में कार्यरत हैं। निदेशक ने राज्य सरकार की अनुमति के बिना प्रतिनियुक्ति पर लगे कार्मिकों को 15 मई तक आवश्यक रूप से अपने मूल पदस्थापन स्थान पर उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित तिथि तक अपने मूल स्थान पर उपस्थिति नहीं लेने वाले शिक्षकों के वेतन बिल तैयार नहीं किए जाएंगे। जिन प्रकरणों में राज्य सरकार की अनुमति अपेक्षित है उनके प्रस्ताव 20 मई तक निदेशालय मंगवाए गए हैं। जिन्हें परीक्षण के बाद राज्य सरकार को भेजा जाएगा

यह होती है गड़बड़ी

उप निदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियों के आदेश अपने हस्ताक्षर से जारी करते हैं। वे आदेश रिकॉर्ड में संधारित हैं। इन आदेशों को निरस्त नहीं कर अधिकारी केवल निदेशक द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति समाप्ति के आदेश को हस्ताक्षर कर सर्कुलेट कर देते हैं। इसी कारण निदेशक के आदेश के बाद भी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर लगे रहते हैं।



Sunday, 3 May 2015

बारहठ बंधुओं की जीवनी पढेंगे छात्र

बारहठ बंधुओं की जीवनी पढेंगे छात्र


- आनन्द एम. वासु -


जैसलमेर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत के रूप में पहचाने जाने वाले वाले बारहठ बंधुओं की जीवनी के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा। सरकार ने हाल ही इन महान ऋांतिकारियों की जीवनी एवं स्वतंत्रता आंदोलन में बारहठ बंधुओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका आदि को लेकर पाठ्यऋम में विशेष पाठ सम्मिलित किए हैं। बारहठ बंधुओं के शौर्य, वीरता इतिहास को आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल किया गया है। पाठ्य पुस्तक के अध्याय 21 में राष्ट्रीय आंदोलन में यह इतिहास पढाया जाएगा। बारहठ बंधुओं के साथ ही इस अध्याय में हेमू कालाणी एवं वीर विनायक दामोदर सावरकर के बारे में भी विवरण शामिल किया गया है।

बारहठ बंधुओं का इतिहास 

1903 में महाराणा फतह सिंह दिल्ली में लार्ड कर्जन के दरबार में जाने लगे तो देवखेडा (शाहपुरा) के तत्कालीन जागीरदार केसरी सिंह बारहठ ने महाराणा को 13 सोरठे *चेतावणी रा चुंगट्यां* भेजे। इस पर केसरी सिंह पर राजद्रोह, बगावत, ब्रिटिश फौज के विरुद्घ भडकाने के आरोप लगाया। आजादी की लडाई के दौरान केसरीसिंह बारहठ तत्कालीन राजपूताना में सशस्त्र ऋांति के प्रणेता भी थे। इनके छोटे भाई जोरावर सिंह बारहठ ने 13 दिसंबर 1912 को चांदनी चौक में लार्ड होर्डिंग पर बम फेंका। वहीं केसरी सिंह के बेटे प्रताप सिंह आजादी के आंदोलन में बरेली जेल में शहीद हुए। वर्ष 1857 की ऋांति के बाद देश की आजादी के आंदोलन में राजपूताना की तरफ से शहादत देने वाले ये पहले ऋांतिकारी थे।

— राज्य सरकार द्वारा इस सत्र से पाठ्यऋम में जोडे गए अध्याय की अतिरिक्त संपूरक विषय वस्तु पहुंच गई है। इसमें आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान में बारहठ बंधुओं के पाठ भी शामिल हैं। शोभारानी परिहार, प्रबंधक, राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल 

Monday, 27 April 2015

शिक्षा विभाग में हावी भ्रष्टाचार, 1300 प्रिंसिपल की पोस्टिंग सूचियों में गुपचुप संशोधन

जयपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारी चहेते प्रिंसिपलों को मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग देने के जुगाड़ में लगे हैं। इस कारण प्रिंसिपलों की पोस्टिंग की सूचियों में गुपचुप संशोधन का खेल चल रहा है। यही कारण है कि पिछले 13 दिन से पोस्टिंग के काम में लगे अधिकारी अब तक एक भी पोस्टिंग आदेश जारी नहीं कर पाए हैं।

प्रिंसिपलों की पोस्टिंग के लिए 15 अप्रैल से जयपुर में कैंप चल रहा है। इसमें बीकानेर निदेशालय के अधिकारी बैठे हैं। विभाग को व्याख्याता और हेडमास्टर से पदोन्नत हुए करीब 1300 प्रिंसिपलों की पोस्टिंग करनी है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि सूचियां तैयार होते ही उनमें संशोधन शुरू हो जाता है।

संशोधनों के जरिए चहेतों को मनचाहे स्थान पर लगाने की कवायद की जाती है लेकिन जो संशोधन आते हैं वे माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से प्रिंसिपलों की पोस्टिंग के लिए जारी निर्देशों से मेल नहीं खाते। ऐसे में सूचियां अटक जाती हैं। प्रदेश के 1300 प्रिंसिपल कई दिन से यह सूचियां जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
Source : DB

आईआईटी जेईई का परिणाम का परिणाम घोष्रित, जयपुर के प्रणय अग्रवाल 360 में से 341 नंबर पाकर टॉप पर

जयपुर। आईआईटी के जॉइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें जयपुर के प्रणय अग्रवाल 360 में से 341 नंबर पाकर सबसे टॉप पर रहे हैं।

सोमवार दोपहर दो बजे के बाद जब परिणाम घोषित किया गया तब कई इंस्टीट्यूट में टॉपर्स और सलेक्टेड स्टूडेंट्स के चेहरे खिल गए। कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के संचालकों ने परिणाम घोषित होने से पहले ही संभावित टॉपर्स को बुलवा लिया था। कोचिंग संचालकों का कहना था कि उन्हें पहले ही अनुमान था कि कुछ स्टूडेंट्स जिन्होंने अच्छी प्रिपरेशन की है और जिनका एग्जाम भी अच्छा हुआ था उनके अच्छे मार्क्स पाने की संभावना है।

पहली बार में ही मारी बाजी 

एलेन कॅरियर इंस्टिट्यूट में आईआईटी में दाखिले के लिए प्रिपरेशन कर रहे प्रणय अग्रवाल, शेषांश अग्रवाल, दिव्यांश पारीक, निखिल तनवानी, मोहित मदान ने पहले अटेम्ट में ही अच्छे मार्क्स पाकर अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया है। इसमें चार स्टूडेंट्स के 300 से ज्यादा मार्क्स हैं वहीं एक स्टूडेंट ने 298 अंक हासिल कर अपने एनआईटीज में सीट पक्की कर ली है। हालांकि इनमें से कई जेईई एडवांस की तैयारी में लगे हैं। इनकी मानें तो इन्हें आईआईटीज में दाखिला लेना है।

शिक्षा का भगवाकरण नहीं - ईरानी

नई दिल्ली। शिक्षा का भगवाकरण नहीं बल्कि संविधान के दायरे में ही बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को ये बात कही।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान आईसीएचआर जैसी उच्च शिक्षण संस्थाओं में हस्तक्षेप एवं कथित दलगत भावना से नियुक्तियां करने के कुछ सदस्यों के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

ईरानी ने कहा कि किसी भी संस्थान में बेवजह तरीके से हस्तक्षेप नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं की नियुक्तियों में दलगत भावना से उपर उठकर ऐसे गणमान्य लोगों को जोडऩे का प्रयास किया है जो राष्ट्र निर्माण की भावना से निष्पक्षता से काम करना चाहते हैं। मंत्री ने कहा, जहां तक भगवाकरण के आरोपों का सवाल है मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि संविधान की मर्यादा के दायरे में बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने इसकी प्रतिबद्धता पहले ही प्रकट कर दी है।

शिक्षण संस्थाओं के विदेशी संस्थाओं से एमओयू के बारे में मंत्रालय को सूचना देने के बारे में कांग्रेस के शशि थरूर के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग की सरकार थी तब आईआईटी एक्ट का उल्लंघन हुआ था। ईरानी ने बजटीय आवंटन में संशोधित राशि के उपयोग के संदर्भ में संप्रग की तुलना में भाजपा नीत राजग के रिकार्ड को बेहतर बताया।

Saturday, 25 April 2015

इग्नू में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरु

ईच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आगामी 15 जून तक आवेदन जमा कर सकेगें


जैसलमेर ।  इग्नू नई दिल्ली द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री एवं डिपलोमा कार्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी हैं। इग्नू कार्यक्रम अध्य्यन केन्द्र मां दुर्गा शिक्षण संस्थान महिला महाविद्यालय दामोदरा -जैसलमेर के कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. जयप्रकाष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी जुलाई माह के सत्र में प्रवेष लेने के ईच्छुक अभ्यर्थी आगामी 15 जून ,2015 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

   
उन्होंने बतााया कि इग्नू के एमसीए , एमए इन रुरल डवलपमेंट ,टूरिज्म मैनेजमेंट , इंग्लिष ,हिन्दी , गांधी एण्ड पीस स्टडीज, एज्यूकेषन ,पब्लिक एडमिनिस्ट्रेषन ,पारटिसिपेट्री ,सायकोलाॅजी ,एक्सटेंषन एण्ड डवलपमेंट स्टडीज ,जेन्डर एण्ड डवलपमेंट स्टडीज ,डिस्टेन्स एज्यूकेषन ,एमकाॅम ,एमएससी इन डायटेटिक्स एण्ड फूड सर्विसेज ,लाइब्रेरी एण्ड इनफाॅरमेषन साईन्स सहित अन्य काॅर्सेज के लिए ईच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

   
उल्लेखनीय हैं कि ईच्छुक आवेदनकर्ता इसके साथ ही बैचलर डिग्री कार्यक्रमों जैसे बैचनर आॅफ कम्प्यूटर एज्यूकेषन (बीसीए) ,स्नातक प्रारम्भिक परीक्षा ( कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं फैल विद्यार्थी बीपीपी करने के बाद सीधे ही इण्ंध्ठब्वउध्इजेध्ठेू में प्रवेष ले सकते हैं। बीए इन पाॅलिटिकल साइन्स , हिस्ट्री , इकाॅनोमिक्स ,मैथेमैटिक्स , पब्लिक एडमिनिस्ट्रेषन ,  सायकोलाॅजी ,इंग्लिष ,हिन्दी ,उर्दू ,टूरिज्म स्टडीज ,सोषियल वर्क , लाइब्रेरी एण्ड इनफोरमेषन साइन्स ,बीकाॅम ,बीएसी इन फिजिक्स ,केमस्ट्री ,मैथेमेटिक्स , जूलाॅजी एण्ड बाॅटनी और सभी डिप्लोमा और प्रमाण-पत्रों जैसे कार्यक्रमों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा सकेगें।

   
क्षेत्रीय निदेषक ममता भाटिया ने इस संबंध में बताया कि आगामी माह जुलाई 2015 में प्रवेष के लिए स्टूडेन्ट हैण्डबुक व प्रोस्पेक्ट्स इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र और निकटतम अध्य्यन केन्द्र से मात्र 200 रुपए जमा करवा कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईच्छुक प्रार्थी प्रवेष प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तृत जानकारी इग्नू की वेबसाईट ूूूण्पहदवनण्ंबण्पद पर प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब हैं कि प्रवेष के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई हैं।

                     

Monday, 20 April 2015

25 तक जॉइनिंग का एक और मौका दिया विभाग ने

जोधपुर ।  तृतीयसे द्वितीय श्रेणी में प्रमोशन पाने वाले 3 हजार 413 शिक्षकों के अब तक पदोन्नत स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने से शिक्षा विभाग ने उन्हें एक और मौका दिया है। विभाग ने इन शिक्षकों को 25 अप्रैल तक पदस्थापन स्थान पर जॉइनिंग के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी अगर कोई जॉइन नहीं करता है तो 30 अप्रैल तक उनकी पदोन्नति निरस्त मानी जाएगी।

गौरतलब है कि ढाई माह पूर्व शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को द्वितीय श्रेणी में प्रमोशन देकर पदस्थापन दिया था। शिक्षा विभाग ने गणित, हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, गुजराती, पंजाबी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के पद पर प्रदेश में करीब 28 हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति की थी और इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से जॉइनिंग के आदेश दिए थे, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण कई शिक्षकों ने जॉइनिंग नहीं दी। ऐसे में स्कूलों में इन विषयाध्यापकों के पद रिक्त बोल रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इसलिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के सभी नौ मंडलों में प्रमोशन पाने वाले ऐसे शिक्षक जिन्होंने अभी तक नए पदस्थापन स्थान पर अपनी जॉइनिंग नहीं दी है, उन्हें एक और मौका दे

Friday, 17 April 2015

अब स्कूलों में बताएंगे शादी की उम्र

बाल विवाह रोकथाम के लिए शिक्षा विभाग का प्रयास


जैसलमेर / सामाजिक कुरुति बाल विवाह को रोकने की जिम्मेदारी अब शिक्षा विभाग उठाएगा। शिक्षा विभाग प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को शादी की सही उम्र की जानकारी देगा। इस संबंध में हाल ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सभी उपनिदेशकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश उपनिदेशक के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी और संस्था प्रधानों के पास भेजे गए हैं। अब संस्था प्रधान इसकी जानकारी और बाल विवाह के दुषपरिणामों के बारे में स्कूलों में विद्यार्थियों को बताएंगे।

प्रार्थना सभा में देंगे जानकारी

बाल विवाह प्रतिरोधक अधिनियम, 1929 के तहत बाल विवाह पर रोक है। विद्यालयों में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी दी जाएगी। विवाह के लिए लड़की की शादी  18 वर्ष और लड़के के लिए 21 वर्ष है। कम उम्र में शादी होने पर उनसे उत्पन्न खतरे जैसे गर्भपात, एनीमिया, शारीरिक दुर्बलता, उपरिपक्वता, कम वजन होना, बीमार संतान पैदा होना आदि की जानकारी प्रार्थना सभा व खेल सत्र में दी जाएगी। इसके विद्यार्थी स्वयं बाल विवाह नहीं करने का निर्णय लेंगे। साथ ही परिवार व जन समुदाय को भी बाल-विवाह न करने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।

अच्छा प्रयास

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरुति को रोकने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इससे विद्यार्थी स्वयं बाल विवाह नहीं करने का निर्णय लेंगे। सरकार का यह एक अच्छा प्रयास है।

Sunday, 12 April 2015

सरकारी स्कूलों में शुरू होगा योगाभ्यास

15 मिनट पहले आना होगा शिक्षकों को स्कूल

जैसलमेर / आगामी सत्र में सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के साथ योगाभ्यास भी करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पूरे शैक्षिक सत्र का शिविरा पंचाग घोषित कर दिया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में आगामी शैक्षिक सत्र 2015-16 के लिए शिविरा पंचाग घोषित कर दिया है। इस संबंध में निदेशक द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार स्कूलों के शैक्षिक सत्र की शुरूआत 26 जून से शुरू होगी। इसी दिन से प्रवेशोत्सव भी शुरू हो जाएगा। नए सत्र में जहां शिक्षकों को 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचना होगा, वहीं प्रार्थना सभा के दौरान योगाभ्यास भी कराया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों का समय भी बढ़ाया गया हैं । ग्रीष्मकालीन में 30 सितंबर तक एक पारी के स्कूलों का समय सुबह साढ़े 7 से दोपहर पौने दो बजे तक रहेगा। इसमें पद्रंह मिनट पहले यानी 7: 15 बजे शिक्षकों को स्कूलों में आना होगा। इसी तरह एक अक्टूबर से 31 मार्च तक एक पारी वाले स्कूल में साढ़े 8 से पौने दो बजे तक रहेगा। इसमें शिक्षकों को सुबह 8:15 बजे स्कूल आना होगा। प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास के लिए 30 मिनट तथा प्रथम 6 कालांश की अवधि 40 मिनट रहेगी, अंतिम दो कालांश की अवधि 35 मिनट रखने के निर्देश दिए गए हैं। मध्यांतर 25 मिनट का रखा गया है। इस बार शीतकालीन अवकाश की अवधि 7 दिन से बढाकर 18 दिन की गई हैं। इसके चलते 24 दिसंबर 10 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं दीपावली पर 6 से 17 नंवबर तक का अवकाश घोषित किया गया हैं।

शैक्षिक सत्र में 70 अवकाश

शैक्षिक सत्र में इस बार 68 अवकाश एवं 2 प्रधानाध्यापक द्वारा घोषित अवकाश सहित कुल 70 अवकाश करने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक की ओर से जारी आदेशों में 26 से 30 जून तक की अवधि में स्कूलों में संस्था प्रधान, स्टाफ, आदि स्कूलों में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का प्रवेश संबंधी कार्य की वार्षिक मासिक कार्य योजना तैयार करेंगे।

Thursday, 9 April 2015

आर.टी.आई. के तहत माॅन्टेसोरी बाल निकेतन प्राथमिक विद्यालय एवं मरूस्थली महिला विद्यापीठ प्राथमिक विधालय जैसलमेर में प्रवेश प्रारम्भ

जैसलमेर / माॅन्टेसोरी बाल निकेतन प्राथमिक विद्यालय जैसलमेर व मरूस्थली महिला विद्यापीठ प्राथमिक विद्यालय जैसलमेर में आर.टी.ई. के तहत प्रवेशिका कक्षा में असुविधाग्रस्त निर्धन एवं कमजोर वर्ग के बालक-बालिकाओं को निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। आवेदन प्रक्रिया चालू हैं।

प्रधानाध्यापक भगवानसिंह ने बताया कि कुल निर्धारित सीटों की 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन विद्यालय समय में उपस्थित होकर प्राप्त किये जा सकते है विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में आकर सम्पर्क करें।

बी-कॉम इकोनॉमिक्स की परीक्षा दुबारा 30 अप्रैल को

जयपुर / राजस्थान विश्वविद्यालय में सोमवार को पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद रद्द हुई बीकॉम फर्स्ट ईयर इकोनॉमिक्स परीक्षा का पेपर 30 अप्रैल को दूबारा होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने फिर से परीक्षा कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते केवल इस प्रश्न पत्र के समय में ही परिवर्तन किया गया है।

बाकी परीक्षाएं अपने यथावत समय पर ही होंगी। गौरतलब है कि सोमवार को परीक्षा से पहले रविवार की रात बीकॉम प्रथम वर्ष का इकोनॉमिक्स का पर्चा वाट्सएप पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पर्चे का मिलान विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर को आउट मान कर यह परीक्षा रद्द कर दी थी जिसे अब 30 अप्रैल को दूबारा करवाया जाएगा।

विभागीय कार्मिको की कार्यशाला 10 की बजाय अब 12 अप्रेल को

जैसलमेर / ​विभागीय कार्मिकों की कार्यशाला की तिथि में परिवर्तन कर दिया है । अब यह कार्यशाला 10 अप्रेल की बजाय 12 अप्रेल को प्रात: 10 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सुथार पाड़ा में होगी ।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जैसलमेर प्रभुलाल पंवार ने बताया कि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक जैसलमेर , ब्लाॅक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर, सांकडा, सम,शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी (प्रारम्भिक) शिक्षा विभाग जैसलमेर एवं समस्त नोडल विद्यालय माध्यमिक शिक्षा जैसलमेर को दिनांक 10.04.2015 के स्थान पर दिनांक 12.04.2015 को 10 बजे प्रातः रामावि सुथार पाडा जैसलमेर मे विभागीय कार्मिको की कार्यशाला में स्वयं अनिवार्य रुप से कार्याशाला मे उपस्थित होना है ।

शिक्षा विभाग जांचेगा सरपंचों के शैक्षणिक दस्तावेज

जिले में दर्जनों शिकायतें,  पुलिस की धीमी जांच की वजह से सरकार ने जारी किए आदेश

जैसलमेर / शिक्षा विभाग ने भी फर्जी दस्तावेजों से चुनाव लडऩे वाले जनप्रतिनिधियों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। आरोपों के दायरे में फंसे जिले के सरपंचों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के प्रकरणों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। इस संबंध में निदेशक माध्यमिक ने आदेश जारी किए हैं। यह जांच 31 मई तक पूरी करनी होगी। पहले यह काम पुलिस विभाग के अधीन था, लेकिन जांच में धीमी गति के कारण राज्य सरकार ने अब यह काम शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार पंचायतीराज चुनाव में शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता के बाद अनेक जनप्रतिनिधियों ने फर्जी दस्तावेज पेशकर चुनाव लड़ा था। राज्य सरकार ने पंचायतीराज चुनाव में सरपंचों के लिए आठवीं पास अनिवार्य कर दी थी। इसके चलते जनप्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर जुगाड़ करते हुए सरकारी, निजी स्कूलों से फर्जी टीसी अंकतालिका प्राप्त कर पंचायतीराज का चुनाव जीत लिया। ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस थानों में मुकदमे भी दर्ज हो गए। शिक्षा विभाग की जांच में फर्जी दस्तावेज होने पर चुने जनप्रतिनिधियों का पद खटाई में पडऩे का खतरा है।

कलेक्टर-एसपी से लेंगे परिवादों की कॉपी 

जिला शिक्षा अधिकारी अब सरपंचों के खिलाफ दर्ज प्रकरण की कॉपी कलेक्टर, एसपी से प्राप्त करेंगे। गौरतलब है कि जिले के कई नवनिर्वाचित सरपंचों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही कई परिवादों की जांच प्रशासनिक स्तर पर होनी है। स्कूलों में जांच के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग में संबंधित थाना पुलिस को भी बुलाया जा सकेगा।

स्कूलों के खिलाफ भी होगी विभागीय कार्रवाई 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि यथासंभव सभी दस्तावेज समय पर उपलब्ध करवाएं जिससे जांच के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े जिन स्कूलों ने फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करवाए हैं, आरोप सिद्ध होने पर उन स्कूलों के संस्था प्रधानों सहित इन मामलों में लिप्त शिक्षकों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये होंगे जांच के मुख्य बिंदु 

जांच में सरपंचों ने जिन स्कूलों के दस्तावेज पेश किए हैं, उन स्कूलों का पूरा रिकॉर्ड जांचा जाएगा। जांच में स्कूल में प्रवेश लेते समय शाला नामांकन संख्या, एसआर नंबर, जन्मतिथि, स्कूल की सहशैक्षिक गतिविधियों में उसकी भूमिका स्कूल से अन्य स्कूल में प्रवेश के समय बताए गए सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। साथ ही कई जनप्रतिनिधियों ने दस्तावेज निजी स्कूलों से प्राप्त किए हैं, उनकी भी जांच करवाई जाएगी।

Wednesday, 8 April 2015

जोधपुर विश्वविद्यालय ने दी 25 हजार फर्जी डिग्रियां


जोधपुर / जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गईं 25 हजार से अधिक डिग्रियां और अंक तालिकाएं फर्जी निकली हैं।

राजस्थान सरकार अब इस विश्वविद्यालय को बंद करने पर विचार कर रही है। फर्जी डिग्री व अंक तालिका लेने वालों के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जा सकती है। यह विश्वविद्यालय वर्ष 2009 में स्थापित हुआ था।

उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में कहा कि जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने कुल 38,000 डिग्री व अंक तालिकाएं जारी की हैं। इनमें से 25,003 फर्जी निकली हैं। अब सरकार फर्जी डिग्री प्रकरण में दोषी पाए गए विश्वविद्यालय का विघटन कर इसे बंद करने पर विचार कर रही है।

फर्जी डिग्री लेने वालों पर भी कार्रवाई

फिलहाल सरकार को विश्वविद्यालय के फर्जीवाड़े की जांच के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। मंत्री ने कहा कि फर्जी डिग्री व अंक तालिकाएं बांटने वाले विश्वविद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच होने के बाद फर्जी डिग्री और अंक तालिका लेने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) थाना, जयपुर ने फर्जी डिग्रियां व अंक तालिकाएं जारी करने के कारण आपराधिक मामला दर्ज किया था।

शहीद उदयसिंह उच्च प्राथमिक विधालय चांधन में आर.टी.आई. के तहत निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ

जैसलमेर / शहीद उदयसिंह उच्च प्राथमिक विधालय चांधन, जैसलमेर में आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। यहां 20 अप्रैल तक आवेदन पत्रों का वितरण किया जाएगा तथा 21 अप्रैल तक आवेदन पत्रों की प्राप्ति की जा सकेगी।
   
संस्था प्रधान रेवन्तसिंह भाटी ने बताया कि अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा का अधिकार की अनुपालना में दुर्बल एवं असुविधाग्रस्त समूह के बी.पी.एल., एस.सी., एस.टी. एवं अल्प आय वर्ग के विधार्थियों के कक्षा प्रथम के लिए आवेदन पत्र 25 प्रतिशत स्थानों के लिए वितरण तिथि 20 अप्रैल तथा जमा कराने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। निर्धारित रिक्तियों से ज्यादा आवेदन पत्र प्राप्त होने की स्थिति में 29 अप्रैल को लाॅटरी द्वारा चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विधालय के मोबाईल नम्बर 9772617883 पर सम्पर्क कर सकते है।