जोधपुर । तृतीयसे द्वितीय श्रेणी में प्रमोशन पाने वाले 3 हजार 413 शिक्षकों के अब तक पदोन्नत स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने से शिक्षा विभाग ने उन्हें एक और मौका दिया है। विभाग ने इन शिक्षकों को 25 अप्रैल तक पदस्थापन स्थान पर जॉइनिंग के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी अगर कोई जॉइन नहीं करता है तो 30 अप्रैल तक उनकी पदोन्नति निरस्त मानी जाएगी।
गौरतलब है कि ढाई माह पूर्व शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को द्वितीय श्रेणी में प्रमोशन देकर पदस्थापन दिया था। शिक्षा विभाग ने गणित, हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, गुजराती, पंजाबी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के पद पर प्रदेश में करीब 28 हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति की थी और इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से जॉइनिंग के आदेश दिए थे, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण कई शिक्षकों ने जॉइनिंग नहीं दी। ऐसे में स्कूलों में इन विषयाध्यापकों के पद रिक्त बोल रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इसलिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के सभी नौ मंडलों में प्रमोशन पाने वाले ऐसे शिक्षक जिन्होंने अभी तक नए पदस्थापन स्थान पर अपनी जॉइनिंग नहीं दी है, उन्हें एक और मौका दे

No comments:
Post a Comment