बांधे परिंडे, नियमित पानी भरने का लिया संकल्प
जैसलमेर । स्वर्णनगरी में सोशल मीडिया ग्रुप मिशन जैसलमेर का विकास द्वारा आखाबीज के अवसर पर शहर में पंछियों के लिए परिंडे लगाने के अभियान का आगाज किया गया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 100 से अधिक परिंडे लगाए जाएंगे ताकि गर्मी के इस मौसम में मूक पक्षियों को पीने का पानी मिल सके।ग्रुप के एडमिन राकेश जोशी ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत आखा बीज के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय से की गई जिसमें कलेक्टर एन.एल. मीना द्वारा कलेक्टर परिसर में दो परिंडे लगाए गए। इसी कडी में अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथ शर्मा, सीमाजन कल्याण समिति के मुरलीधर खत्री, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता किशनसिंह, भाजपा युवा नेता कंवराजसिंह, ओम भाटिया सहित कई गणमान्य लोगों ने अलग अलग स्थानों पर परिंडे लगा कर मूक
पक्षियों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर मीना ने मिशन जैसलमेर का विकास द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता से जुड़ा हुआ संकल्प बताया और इस प्रकार के अभियानों में सदैव प्रशासन की सहभागिता का भी वादा किया। अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथ शर्मा ने पुण्य के इस कार्य के लिए मिशन जैसलमेर का विकास के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व विधायक किशनसिंह सीमाजन कल्याण समिति के मुरलीधर खत्री ने भी इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार करते रहने की बात कही।
इस अवसर पर ग्रुप के मनीष रामदेव, हरीश पुरोहित, जयसिंह चौहान, सुधा पुरोहित, नरेन्द्र व्यास, मनीष गज्जा, सुमित बल्लाणी, लालू आचार्य, रविन्द्र प्रतापसिंह, मनजीत व्यास, योगेश पुरोहित, सूर्यवीरसिंह तंवर, अविनाश व्यास, एडवोकेट गिरीराज गज्जा, गिरील भाटिया, अरूण पुरोहित, नवीन भाटिया सहित कई शहरवासी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment