Showing posts with label Breaking News. Show all posts
Showing posts with label Breaking News. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

नियम विरूद्ध पट्टे देने पर ग्रुप सचिव निलंबित

दोषी सरपंच एवं अधिकारियों के खिलाफ भी होगी कार्यवाही


जयपुर / राजस्थान के पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरुवार को कोटा जिले की इटावा ग्राम पंचायत द्वारा नियम खिलाफ पट्टे जारी करने पर ग्रुप सचिव को निलंबित किया है।

राज्य विधानसभा में इस संबंध में विधायक विद्याशंकर नन्दवाना के सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि वर्ष 2005 से 2010 तक 2187 पट्टे जारी किए गए थे जिनमें से 253 पट्टे नियमों के खिलाफ जारी किए गए है।

इस अनियमितताओं के लिए इसी समय ग्रुप सचिव को निलंबित किया जाता है तथा इस मामलें में दोषी सरपंच एवं अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन 253 पट्टे स्कूली भूमि, सिवायचक विवादित भूमि अथवा दो बार पट्टे जारी करने की अनियमिताएं पाई गई है। इस प्रकरण में संभागीय आयुक्त कोटा द्वारा सरपंच को नोटिस जारी किए जा चुके है तथा इस मामलें के दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

Friday, 20 March 2015

Breaking News

1-केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस में 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए हैं।

2-मुझ पर लगा आरोप निराधार और डर्टी पॉलिटिक्स का नमूना हैः पैसे लेकर टिकट का वादा करने के आरोप पर कांग्रेस MP रेणुका चौधरी

Saturday, 3 January 2015

Breaking News अज्ञात बंदूकधारियों ने वकील को कोर्ट परिसर में मारी गोली, वकीलों ने काटा हंगामा

इलाहाबाद / अज्ञात बंदूकधारियों ने वकील को कोर्ट परिसर में मारी गोली, वकीलों ने काटा हंगामा! पुलिस इस सम्बन्ध में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है ! परिसर में हंगामा हो गया ! किसी को कुछ समझ में नहीं आया ! खबर लिखे जाने तक गोली चलाने वाला पकड़ में नहीं आया !
Diffusé par Adcash

Friday, 19 December 2014

Breaking News : बीजेपी विधायक प्रह्लाद गुंजल पार्टी से सस्पेंड


एनएन जयपुर / राजस्थान के कोटा से बीजेपी विधायक प्रह्लाद गुंजल को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर सीएमओ को धमकी देने के आरोप थे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिये हैं। सूत्र बताते हैं कि ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर हुआ है।

गुंजल का एक टेप सामने आया था जिसमें वह सीएमओ दिनेश यादव को भद्दी गालियां देते हुए धमकाते सुनाई दिए थे। उनका यह टेप मीडिया में सार्वजनिक हो गया था गुंजल को इस बात पर अफसोस तक नहीं था और वह शुरुआत में इसे सही बताने की कोशिश करते रहे। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगी, लेकिन तब तक पार्टी की अच्छी खासी फजीहत हो चुकी थी।

गुंजल ने माफी मांगते हुए कहा कि वह गुस्से में थे इसलिए कुछ कह बैठे, लेकिन उन्होंने दुर्भावना से कुछ नहीं कह। कांग्रेस के इस मुद्दे पर बवाल करने के बाद शुक्रवार को बीजेपी नेता वेंकैया नायडु ने बताया कि प्रह्लाद गुंजल को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।

वैसे, गुंजल पहले विधायक नहीं हैं जिनकी वजह से बीजेपी की फजीहत हुई है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक बहादुर सिंह चौहान का एक कथित ऑडियो टेप सामने आया है, जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने और पार्टी को चंदे के रूप में देने की बात सरेआम स्वीकार की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने इसे गंभीरता से लिया है और पूरी रिपोर्ट मांगी है।