ईच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आगामी 15 जून तक आवेदन जमा कर सकेगें
जैसलमेर । इग्नू नई दिल्ली द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री एवं डिपलोमा कार्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी हैं। इग्नू कार्यक्रम अध्य्यन केन्द्र मां दुर्गा शिक्षण संस्थान महिला महाविद्यालय दामोदरा -जैसलमेर के कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. जयप्रकाष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी जुलाई माह के सत्र में प्रवेष लेने के ईच्छुक अभ्यर्थी आगामी 15 जून ,2015 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बतााया कि इग्नू के एमसीए , एमए इन रुरल डवलपमेंट ,टूरिज्म मैनेजमेंट , इंग्लिष ,हिन्दी , गांधी एण्ड पीस स्टडीज, एज्यूकेषन ,पब्लिक एडमिनिस्ट्रेषन ,पारटिसिपेट्री ,सायकोलाॅजी ,एक्सटेंषन एण्ड डवलपमेंट स्टडीज ,जेन्डर एण्ड डवलपमेंट स्टडीज ,डिस्टेन्स एज्यूकेषन ,एमकाॅम ,एमएससी इन डायटेटिक्स एण्ड फूड सर्विसेज ,लाइब्रेरी एण्ड इनफाॅरमेषन साईन्स सहित अन्य काॅर्सेज के लिए ईच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय हैं कि ईच्छुक आवेदनकर्ता इसके साथ ही बैचलर डिग्री कार्यक्रमों जैसे बैचनर आॅफ कम्प्यूटर एज्यूकेषन (बीसीए) ,स्नातक प्रारम्भिक परीक्षा ( कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं फैल विद्यार्थी बीपीपी करने के बाद सीधे ही इण्ंध्ठब्वउध्इजेध्ठेू में प्रवेष ले सकते हैं। बीए इन पाॅलिटिकल साइन्स , हिस्ट्री , इकाॅनोमिक्स ,मैथेमैटिक्स , पब्लिक एडमिनिस्ट्रेषन , सायकोलाॅजी ,इंग्लिष ,हिन्दी ,उर्दू ,टूरिज्म स्टडीज ,सोषियल वर्क , लाइब्रेरी एण्ड इनफोरमेषन साइन्स ,बीकाॅम ,बीएसी इन फिजिक्स ,केमस्ट्री ,मैथेमेटिक्स , जूलाॅजी एण्ड बाॅटनी और सभी डिप्लोमा और प्रमाण-पत्रों जैसे कार्यक्रमों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा सकेगें।
क्षेत्रीय निदेषक ममता भाटिया ने इस संबंध में बताया कि आगामी माह जुलाई 2015 में प्रवेष के लिए स्टूडेन्ट हैण्डबुक व प्रोस्पेक्ट्स इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र और निकटतम अध्य्यन केन्द्र से मात्र 200 रुपए जमा करवा कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईच्छुक प्रार्थी प्रवेष प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तृत जानकारी इग्नू की वेबसाईट ूूूण्पहदवनण्ंबण्पद पर प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब हैं कि प्रवेष के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई हैं।
No comments:
Post a Comment