15 मिनट पहले आना होगा शिक्षकों को स्कूल
जैसलमेर / आगामी सत्र में सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के साथ योगाभ्यास भी करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पूरे शैक्षिक सत्र का शिविरा पंचाग घोषित कर दिया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में आगामी शैक्षिक सत्र 2015-16 के लिए शिविरा पंचाग घोषित कर दिया है। इस संबंध में निदेशक द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार स्कूलों के शैक्षिक सत्र की शुरूआत 26 जून से शुरू होगी। इसी दिन से प्रवेशोत्सव भी शुरू हो जाएगा। नए सत्र में जहां शिक्षकों को 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचना होगा, वहीं प्रार्थना सभा के दौरान योगाभ्यास भी कराया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों का समय भी बढ़ाया गया हैं । ग्रीष्मकालीन में 30 सितंबर तक एक पारी के स्कूलों का समय सुबह साढ़े 7 से दोपहर पौने दो बजे तक रहेगा। इसमें पद्रंह मिनट पहले यानी 7: 15 बजे शिक्षकों को स्कूलों में आना होगा। इसी तरह एक अक्टूबर से 31 मार्च तक एक पारी वाले स्कूल में साढ़े 8 से पौने दो बजे तक रहेगा। इसमें शिक्षकों को सुबह 8:15 बजे स्कूल आना होगा। प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास के लिए 30 मिनट तथा प्रथम 6 कालांश की अवधि 40 मिनट रहेगी, अंतिम दो कालांश की अवधि 35 मिनट रखने के निर्देश दिए गए हैं। मध्यांतर 25 मिनट का रखा गया है। इस बार शीतकालीन अवकाश की अवधि 7 दिन से बढाकर 18 दिन की गई हैं। इसके चलते 24 दिसंबर 10 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। वहीं दीपावली पर 6 से 17 नंवबर तक का अवकाश घोषित किया गया हैं।
शैक्षिक सत्र में 70 अवकाश
शैक्षिक सत्र में इस बार 68 अवकाश एवं 2 प्रधानाध्यापक द्वारा घोषित अवकाश सहित कुल 70 अवकाश करने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक की ओर से जारी आदेशों में 26 से 30 जून तक की अवधि में स्कूलों में संस्था प्रधान, स्टाफ, आदि स्कूलों में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का प्रवेश संबंधी कार्य की वार्षिक मासिक कार्य योजना तैयार करेंगे।
No comments:
Post a Comment