महिला एवं पुरूषों में भामाह कार्ड बनाने के प्रति भारी उत्साह
हेल्प डेस्क एवं सत्यापन कर्ता को सही नाम से आवेदन पत्र भरने के दिए निर्दश
जैसलमेर / जिला कलक्टर एन. एल. मीना ने रविवार को ग्राम पंचायत रामा में आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां नामांकन शिविर के लिए की गई सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रामा में आयोजित भामाषाह षिविर में मेले सा माहौल नजर आया एवं अटल सेवा केन्द्र रामा में आयोजित इस कैंप में महिलाओ एंव पुरूषों में भामाषाह कार्ड बनाने के प्रति विषेष उत्साह देखा गया एवं वे अपनी बारी के अनुरूप भामाषाह कार्ड एवं आधार कार्ड बनाने के लिए जहां काउंटर पर फोटो खींचवा रहे थे वहीं महिलाओ में बैंक में खाता खुलवाने के प्रति भी काफी उत्साह देखा गया।
जिला कलक्टर ने हेल्पडेस्क पर कार्यरत् कार्मिको द्वारा भरे जा रहे भामाशाह नामांकन फार्मों को बारीकी से देखा एवं उनको निर्देश दिये की सही रूप से फार्म भरें। उन्होने प्रथम सत्यापनकर्ता को निर्देश दिये कि वे प्रारम्भ में भरी गई सभी एन्ट्रीयों को बारीकी से देखने के बाद सत्यापन करें। उन्होने कडे निर्देष दिए कि जो भी आवेदन पत्र भरे जाए उसमें प्रार्थी का नाम, पिता का नाम, पति का नाम इत्यादि सभी प्रविष्टि का सही अंकन करायें एवं साथ ही सत्यापनकर्ता को निर्देष दिए कि वे षिविर समापन से पूर्व कंप्यूटर में दर्ज सभी फार्मो की जांच कर सही करवाके ही अपलोड करवायें। उन्होने कहा कि गलत प्रविष्टि के कारण भामाषाह एवं आधार कार्ड गलत बनेंगे इसलिए इस बात पर विषेष ध्यान रखे जाने के निर्देष प्रदान किए। उन्होंने पटवारी को निर्देष दिए कि वे रिकाॅर्ड देखकर उसकी कैटेगरी फार्म में दर्ज करें।
जिला कलक्टर मीना ने भामाषाह पंजीयन कार्ड के लिए भरे हुए कुछ फाॅर्मो को देखा। उन्होने आधार कार्ड एवं भामाषाह कार्ड काउन्टर पर जाकर वहां लोगों द्वारा बनाये जा रहे आधार कार्ड, भामाषाह कार्ड की कम्प्यूटर आॅपरेटर द्वारा दर्ज की जा रही प्रविष्टियों को भी बारीकी से देखा एवं कुछ परिवार को सामने बैठाकर उनके सही नाम भी कम्प्यूटर में दर्ज करवाए। उन्होने भामाशाह नामांकन पंजीयन के लिए भरवाये जा रहे आवेदन प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी ली एवं प्रत्येक कम्प्यूटर पर जाकर भामाशाह नामांकन के लिये फीड किये जा रहे नामांकन फार्म एवं फोटो भी देखा। उन्होनंे आॅपरेटरों को निर्देश दिये की वे कम से कम समय में फोटो फीड करने की कार्यवाही करें ताकि अधिक से अधिक नामांकन फार्म भरे जा सके।
जिला कलक्टर मीना ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्धारा विषेष योग्यजन के लिए भरवाये जा रहे आवेदन पत्रो, रसद विभाग द्धारा त्रुटि पूर्ण राषनकार्डो में शुद्धि के लिए भरवाये जा रहे आवेदन पत्रो के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होन बैंक कार्मिक द्धारा भरे जा रहे बैंक खातो के आवेदन पत्रो को भी देखा। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से कहा की वे अपने पूरे परिवार का आधार कार्ड बनाकर भामाशाह कार्ड का पंजीकरण करावें।
जिला कलक्टर मीना ने षिविर के दौरान सत्यापनकर्ताओ को स्पष्ट निर्देष दिए कि वे व्यक्ति की आय के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सही आय भरें। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी फतेहगढ जयसिंह, विकास अधिकारी सम समिति लादूराम विष्नोई, तहसीलदार फतेहगढ तुलछाराम विष्नोई, नायब तहसीलदार भैराराम, सरपंच रामा मोहनदान रतनू भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस भामाषाह षिविर में ख्याला के मुस्लिम समुदाय की महिलाएं अपने नन्हे मुन्हे बच्चों को गोद में साथ लेकर बडी रूचि के साथ फोटो खींचवा रही थी। षिविर में अच्छी संख्या में ग्रामीण पुरूष एवं महिलाएं उपस्थित थें।
No comments:
Post a Comment