Sunday, 12 April 2015

जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


जैसलमेर/ जिला कलक्टर एन. एल. मीना ने रविवार को ग्राम पंचायत रामा में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी एवं उनके निराकरण कराने का विष्वास दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की पेयजल, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
   
जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर मीना को सरपंच रामा मोहनदान रतनू, वरिष्ठ नागरिक शंकरदान रतनू के साथ ही ख्याला के गाजी खां एवं अन्य व्यक्तियों ने ख्याला मे पानी की समस्या से अवगत कराया एवं बताया कि ख्याला में जलदाय विभाग द्वारा नलकूप खोद दिया है लेकिन उसका विधुत कनेक्षन नही होने के कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या झेलनी पड रही है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने मौके पर ही मोबाईल से अधीक्षण अभियंता जलदाय से बातचीत करके उनको निर्देष दिए कि वे ख्याला नलकूप को अतिषीघ्र विधुत कनेक्षन से जोडकर उसको चालू करें ताकि लोगों को गर्मी में पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में मिलें।
   
जनसुनवाई के दौरान सरपंच मोहनदान एवं अन्य ग्रामीणों ने पषु षिविर का संचालन कराने का भी आग्रह किया। इस संबंध में जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार को पषु षिविर खोलने के लिए प्रस्ताव भेजे गए है वहां से स्वीकृति मिलते ही पुनः पशु शिविर खोलने की कार्यवाहीं किए जाने का विश्वास दिलाया।

No comments:

Post a Comment