योजना के तहत डाक घरों में खुलेंगे 10 वर्ष से बड़ी बेटियों के खाते
जिले में स्थित किसी भी पोस्ट ऑफिस की अधिकृत शाखा में सुकन्या समृद्धि एकाउंट खुलवाया जा सकता हैं। इसके लिए बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट जैसे आपकी आइडेंटिटी और रेजिडेंस प्रूफ देना होगा। रुपए आप चेक, कैश या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के समय 1,000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के गुणक में पैसे जमा करवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि खाते में जमा होने वाली राशि को परिजन बच्ची के 18 साल के होने से पहले नहीं निकाल सकते है। उसके 21 वर्ष के होने पर सुकन्या समृद्धि खाता मैच्योर हो जाएगा। बच्ची के 18 वर्ष के हो जाने पर परिजनों को आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है। इसके तहत बेटी के 18 वर्ष के होने पर 50 फीसदी तक की राशि की निकासी कर सकते हैं।
asd
No comments:
Post a Comment