जयपुर / नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की जासूसी के मामले पर एक ओर जहां देश में बहस छिड़ी हुई है वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेताजी के परिवार की जासूसी को सिर्फ अफवाह बताया है। गहलोत ने सोशल साइट पर पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। पूर्व सीएम नेे कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की जासूसी को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों की गैरजिम्मेदार तरीके से व्याख्या हो रही है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी तथ्यात्मक रूप से सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके।
गौरतलब है कि आईबी की लीक हुई रिपोर्ट से पता चला है कि पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परिवार की दो दशक तक जासूसी करवाई थी। मामले के सामने आने के बाद भाजपा के कांग्रेस पर हमले तेज हो गए है।

No comments:
Post a Comment