Wednesday, 22 April 2015

यार्ड में खडी दो राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, जलकर राख हुईं 6 बोगियां

नई दिल्ली । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज दो राजधानी ट्रेनों में आग लग गई। हालांकि जब आग लगी ये दोनों ट्रेनें वॉशिंग यार्ड (धुलाई वाले इलाका) में खड़ी थीं, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। ये आग भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस की दो एसी कोच और एक पैनट्री कार के साथ ही सियालदा राजधानी एक्सप्रेस की तीन एसी कोच में लगी। आग लगने के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि जब यह आग लगी तब ट्रेन के भीतर कोई नहीं था। इस आग की वजह से किसी के हताहत होने की बात से दमकल विभाग ने इनकार किया है।
रेलवे के पीआरओ नीरज वर्मा ने दिए एक बयान में कहा है कि इस हादसे में ना कोई जला है और ना कोई हताहत हुआ है। घटना के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक बिजली की सप्लाई बंद रही।
बताया जा रहा है कि इन दो गाडियों में से किसी एक की पैन्ट्रीकार में छोटी सी चिंगारी छूटी थी और ये चिंगारी भयंकर आग में कब तब्दील हो गई पता ही नहीं चला।

No comments:

Post a Comment