![]() |
दरअसल चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। अक्षय तृतीया के दिन से ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोल दिये गए। जबकि 24 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। राहुल गांधी भी इसी दिन यहां पहुंच कर बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। दर्शन के लिए राहुल गांधी सबसे पहले गुरुवार की सुबह जौलीग्रांट पहुंचेंगे। वहां से गौरीकुंड के रवाना होंगे और फिर पैदल लिंचोली तक पहुंचेंगे। लिंचोली में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन शुक्रवार को केदारनाथ के लिए पैदल रवाना होंगे।
इस यात्रा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री हरीश रावत केदारनाथ दर्शन के अलावा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे।

No comments:
Post a Comment