Saturday, 3 January 2015

मंदिर में घुसी ट्रेन, दो पुजारी सहित 6 अन्य घायल


ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बरौनी-ग्वालियर मेल एक्सप्रेस ट्रेन स्टॉपर को तोड़ते हुए एक मंदिर में घुस गई

Diffusé par Adcash
ग्वालियर / ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर मेल एक्सप्रेस बैक होते समय स्टॉपर को तोड़ते हुए एक मंदिर में घुस गई, जिससे मंदिर में बैठे दो पुजारी घायल हो गए। घटना सुबह 6.30 बजे की है।  बरौनी से आई ट्रेन को यार्ड में पहुंचाने के लिए चालक बैक करते हुए ले जा रहा था। ट्रेन में चार डिब्बे ज्यादा लगे थे, इसके चलते चालक इंजन खड़ा करने में चूक गया और ट्रेन के पिछले डिब्बे पटरी पर लगे स्टॉपर को तोड़ते हुए बाहर आ गए और उसने एक पेड़ को धराशायी कर दिया। इसके बाद पेड़ वहां बने मंदिर के ऊपर जा गिरा। तब तक ट्रेन भी मंदिर के समीप पहुंच गई और उसका कुछ हिस्सा मंदिर से टकराया, जिससे मंदिर भरभराकर गिर पड़ा ।

ट्रेन में चार डिब्बे ज्यादा लगे हुए थे, इसके चलते चालक इंजन खड़ा करने में चूक गया और ट्रेन के पिछले डिब्बे पटरी पर लगे स्टॉपर को तोड़ते हुए बाहर आ गए और एक पेड़ को घराशायी करते हुए पास में बने एक मंदिर से टकरा गई, जिससे मंदिर में पुजारी और कुछ भक्त सहित वहां काम कर रहे मजदूर भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  इस घटना के बाद कुछ समय के लिए तो रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मजदूरों ने ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेवले से उन्हें तुरंत निलंबित करने की मांग करने लगे।

No comments:

Post a Comment