Saturday, 3 January 2015

जनवरी माह में 34 परिवार कल्याण नसबन्दी शिविर आयोजित होंगे

Diffusé par Adcashजैसलमेर / जिले में परिवार कल्याण के लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए माह जनवरी में 34 परिवार कल्याण नसबन्दी शिविर रखे गए है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण डाॅ. आर.पी. गर्ग ने एक आदेश जारी कर संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों एवं अन्य सरकारी कार्मिको का सहयोग लेकर अधिक से अधिक नसबन्दी केसेज करावे।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गर्ग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 जनवरी को स्वास्थ्य केन्द्र चिन्नू में, 4 जनवरी को स्वास्थ्य केन्द्र जालोडा में, 5 को हौम्योपेथिक चिकित्सालय जैसलमेर एवं स्वास्थ्य केन्द्र नोख में, 6 को सम एवं सांकडा में, 7 को देवा एवं रामदेवरा में, 8 को मोहनगढ एवं फलसूण्ड में, 9 को सांगड एवं नाचना में नसबन्दी शिविर रखें गए है। इसी प्रकार 10 जनवरी को पूनमनगर एवं भणियाणा मे, 13 को रामगढ एवं लाठी मे, 14 को देवीकोट व सांकडा में, 15 को चांधन एवं पोकरण में मेगा केम्प रखे गए है।
इसी प्रकार 16 जनवरी को स्वास्थ्य केन्द्र खुहडी व लौहारकी में, 20 को सम में, 21 को म्याजलार में, 25 को मोहनगढ में, 27 को होम्योपैथिक चिकित्सालय जैसलमेर एवं स्वास्थ्य केन्द्र सांकडा में, 28 को रामगढ एवं नाचना में, 29 को स्वास्थ्य केन्द्र फलसूण्ड में, 30 को फतेहगढ एवं पोकरण में तथा 31 जनवरी को झिनझिनयाली एवं भणियाणा में कैंप रखा गया है। उल्लेखनीय है कि श्रीजवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर में प्रतिदिन नसबंदी करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

No comments:

Post a Comment