जोधपुर / 1044 यात्री क्षमता वाली जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेन को अपने पहले फेरे में बुधवार को जोधपुर से सिर्फ 10 यात्री ही मिल पाए। आश्चर्य की बात यह है कि ट्रेन में यात्रियों से अधिक तो ट्रेन का
स्टाफ था। ट्रेन के 01 जुलाई तक (13 फेरे) प्रत्येक बुधवार को लगने है।
1044 यात्री क्षमता
एसी सुपरफास्ट प्रीमियम ट्रेन में 6 सैकण्ड एसी और 10 थर्ड एसी कोच हैं। यानी ट्रेन के 10 थर्ड एसी कोच में 720 और 6 सेकण्ड एसी डिब्बों में 324 यात्री क्षमता है, जबकि यात्रीभार सिर्फ 10 ही मिल पाया। वहीं ट्रेन में 3 टीटीई, 1 लोको पायलट, 1 सहायक लोको पायलट, 1 गार्ड व लिनन समेत करीब एक दर्जन स्टाफ सफर कर रहा था।
खाली पड़े थे डिब्बे
बुधवार सुबह 11:20 बजे रवाना होने से पहले जब जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट प्रीमियम स्पेशल ट्रेन के थर्ड एसी व सेकण्ड एसी डिब्बों में नजर दौड़ाई तो खाली ही नजर आए। ट्रेन में 5 थर्ड एसी टिकट व 3 टिकट सेकण्ड एसी के बुक हुए थे। बुधवार को दो यात्रियों ने करंट काउंटर से रिजर्वेशन कराकर यात्रा की।
No comments:
Post a Comment