जैसलमेर / भारत सरकार के मतदाता शुद्धिकरण एवं प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय अभियान में जिला कलक्टर जैसलमेर द्वारा जारी कार्ययोजना की पालनार्थ नोडल प्रभारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्नोई ने जिले की समस्त 128 ग्राम पंचायतों में कार्यरत सभी पुरूष महिला साक्षरता प्रेरकों को निर्देशित किया है कि वे मतदान केन्द्रों पर 12 अप्रेल, रविवार एवं प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को लगने वाले विशेष शिविरों में मतदाता सूची में नये नाम जुडवाने, मतदाता के नाम शुद्धिकरण एवं मतदाताओं के आधार कार्ड को उनके मतदाता फोटो पहचान पत्र से जोड़ने के कार्य में सबंधित बी.एल.ओ. से लगातार सम्पर्क में रहकर राष्ट्रीय मतदाता शुद्विकरण अभियान में सहभागिता से सहयोग करते हुए शिविर के दौरान आवश्यक रूप से मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे।
No comments:
Post a Comment