लंदन। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को लंदन में पांचवें वार्षिक एशियन अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। शाहरूख को यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदुजा बंधुओं को बिजनेस लीडर्स ऑफ द इयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार जीतने के बाद शाहरूख खान ने कहा, मैं यह सम्मान पाकर बहुत खुश हूं। एशिया में बहुत सी प्रतिभाएं और बहुत से विजेता हैं। मैं अलग-अलग क्षेत्रों में बराबर जोश के साथ जुटे लोगों के इस शानदार समारोह का हिस्सा बनकर खुशी अनुभव कर रहा हूं। उद्योगपति पॉल सागू द्वारा स्थापित एशियन पुरस्कार एशिया में जन्मे या एशियाई मूल से सीधे तौर पर संबंध रखने वाले लोगों को व्यापार, कला से लेकर खेल और जनसेवा तक के क्षेत्रों उल्लेखनीय योगदान के लिए हर साल प्रदान किया जाता है।Sunday, 19 April 2015
शाहरूख को एशियन अवार्ड
लंदन। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को लंदन में पांचवें वार्षिक एशियन अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। शाहरूख को यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदुजा बंधुओं को बिजनेस लीडर्स ऑफ द इयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार जीतने के बाद शाहरूख खान ने कहा, मैं यह सम्मान पाकर बहुत खुश हूं। एशिया में बहुत सी प्रतिभाएं और बहुत से विजेता हैं। मैं अलग-अलग क्षेत्रों में बराबर जोश के साथ जुटे लोगों के इस शानदार समारोह का हिस्सा बनकर खुशी अनुभव कर रहा हूं। उद्योगपति पॉल सागू द्वारा स्थापित एशियन पुरस्कार एशिया में जन्मे या एशियाई मूल से सीधे तौर पर संबंध रखने वाले लोगों को व्यापार, कला से लेकर खेल और जनसेवा तक के क्षेत्रों उल्लेखनीय योगदान के लिए हर साल प्रदान किया जाता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment