भारत में धार्मिक असहिष्गुणता को देख गांधी को धक्का लगताः ओबामा
ओबामा ने कहा कि भारत में पिछले कुछ सालों में सभी धर्मों में 'धार्मिक असहिष्गुणता' को देखकर महात्मा गांधी को धक्का लगता।
ओबामा ने यह टिप्पणी हाई प्रोफाइल नैशनल प्रेयर ब्रेकफस्ट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मिशेल और मैं हाल में विविधता से भरे देश भारत के दौरे से लौटे हैं। लेकिन वहां पिछले कुछ सालों में सभी तरह की धार्मिक आस्थाओं पर अपनी अलग आस्था और विरासत में विश्वास रखने वालों द्वारा टारगेट किया गया है। इस हरकत से देश को आजाद करने वाले गांधी जी को धक्का लगता।
No comments:
Post a Comment