Thursday, 5 February 2015

खुशखबरी ! सैमसंग गैलक्सी अल्फा 26,990 रुपये में


Diffusé par Adcashनई दिल्ली / सैमसंग का शाइनी मटैलिक फ्रेम वाला गैलक्सी अल्फा स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अपने नए फोन्स पर से परदा उठाने से एक महीने पहले सैमसंग ने इस फोन के दाम अचानक से घटा दिये हैं।

सैमसंग ने गैलक्सी अल्फा के दामों में सीधे 11,910 रु की कटौती कर दी है। पहले यह फोन 38,990 रुपये में मिल रहा था। लेकिन अब snapdeal.com पर 26,990 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को भारत में 4 महीने पहले ही उतारा गया था। हालांकि, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर यह अभी भी 38,990 रुपये में ही लिस्टेड है। गैलक्सी अल्फा में मटैलिक फ्रेम के अलावा 2.5 गीगाहर्त्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment