Thursday, 5 February 2015

घर-घर से उठाएंगे कचरा, पार्क भी बनाएंगे

Diffusé par Adcash

जागृति की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय


जैसलमेर / जिले में स्वच्छता और सुंदरता बढ़ाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों का नया खाका बुधवार को तैयार हुआ। इसके अनुसार घर-घर से कचरा एकत्र किया जाएगा तथा कचरे से खाद बनाई जाएगी। शहर और काॅलोनी की सुंदरता बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे पार्क भी विकसित किए जाएंगे। शहर में गड़ीसर झील को साफ-सुथरा रखने के लिए सौंदर्यीकरण का काम होगा और संयत्र भी लगेंगे, जिससे गंदा पानी इनमें नहीं जाए। इस तरह के एक दर्जन से अधिक कामों को करने के लिए संयुक्त प्रयास करने का निर्णय जागृति की बैठक में लिया गया। स्वच्छता और सुंदरता के ये काम नगरीय निकाय के माध्यम से होंगे।


ये काम

डोर टू डोर कचरा एकत्र किया जाएगा, कचरे से जैविक खाद बनाई जाएगी। पुराने पार्कों की मरम्मत होगी, नए पार्क विकसित होंगे। शौचालय बनाए जाएंगे। गड़ीसर घाटों की नियमित सफाई होगी। प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। आवारा मवेशियों की धरपकड़ होगी। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment