Wednesday, 4 February 2015

रोड चौराहों पर बैठे खड़े मवेशियों से दुर्घटना का खतरा बरकरार

Diffusé par Adcash
जैसलमेर / शहर के व्यस्त, प्रमुख चौराहों, मार्गों पर आवारा घूमते मवेशी हमेशा परेशानी का सबब बने रहते हैं। गाय उनके बछड़े रोड के बीच चौराहों पर बैठे रहते हैं और इधर-उधर घूमते हुए आवागमन को बाधित करते हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। मवेशियों को हटाने की मांग शहर में लम्बे समय से हो रही है। इस समस्या पर कलेक्टर एन एल मीना स्वयं हैरानी व्यक्त करते हुए नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। नगर परिषद के कमिशनर को कई बार कलेक्टर ने शहर में परेशानी का सबब बनने वाले इन जानवरों को पकड़कर बंद करने के आदेश दे चुके हैं, लेकिन हर बार उनके आदेश की अवहेलना तो हो ही रही है। साथ ही सड़कों पर बेखौफ घूमते बैठने वाले मवेशियों के कारण वाहन चालक बाइक चालक दुर्घटना के कारण घायल हो चुके हैं। इतना ही नहीं बड़े वाहनों और जीप की चपेेट में आकर कई गाय घायल हो गई और कई की मौैत हो गईं।

इस मामले में गोशाला की ओर से भी नगर परिषद से गुहार की गई है, लेकिन अनदेखी के कारण परेशानी बनी हुई है।


इन स्थानों पर रहती है अधिक परेशानी

शहर में सब्जी मंडी में गायों अन्य जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे यहां आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सब्जी विक्रेताओं को भी नुकसान उठाना पड़ता है। इससे वे जानवरों को लकड़ियों से पीट देते हैं। शहर में हनुमान चौराहा, गांधी चौक, गड़ीसर चौराहा पर सुबह से लेकर देर रात तक मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। शहर की कई कॉलोनियों में भी आवारा मवेशियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment