बुधवार को सर्किट हाउस में लाडपुरा विधायक भवानीसिंह राजावत की मौजूदगी में नगर विकास न्यास व राजस्व विभाग अधिकारियों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी। विधायक ने कहा, प्रदेश में पहली बार ईंट भट्टा उद्योग के लिए अलग जोन बनाने की योजना बन रही है। उन्होंने कहा, इससे आबादी क्षेत्र को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। बैठक में न्यास के सचिव एम.एल. यादव, उप जिला कलक्टर राजेश जोशी, न्यास उप सचिव मान सिंह, मुरलीधर प्रतिहार, तहसीलदार गजेन्द्र सिंह और भट्टा व्यवसायी मौजूद रहे। अब संबंधित सभी विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित जगह का मौका देखेंगे और आगे की योजना को अंतिम रूप देंगे।
न्यास सचिव यादव ने बताया, भूमि आवंटन के लिए कमेटी गठित की है जो इसके नियम तय करेगी। गौरतलब है कि कैथून क्षेत्र में सर्वे के दौरान कृषि भूमि पर 250 भट्टे मिले हैं। जिन्हें हटाना प्रस्तावित है।
No comments:
Post a Comment