लाहौर/ पाकिस्तान के एक कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी को जेल से तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है।
लाहौर हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि लखवी को हिरासत में रखना गैरकानूनी है। लखवी के वकील ने कहा कि उसे जल्द ही रिहा किया जा सकता है।
गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश पर रिहा होने के बाद पंजाब सरकार ने पिछले महीने लखवी को हिरासत में ले लिया था।लखवी मुंबई पर हमले की योजना बनाने का आरोपी है। 2008 में हुए हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान के आतंक निरोधी कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में जमानत दे दी थी। लेकिन उसके तत्काल बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया था।

No comments:
Post a Comment