Thursday, 9 April 2015

मतदाता सूचियों के शुद्विकरण, नाम जुडवाने से संबंधित विशेष अभियान रविवार को

जैसलमेर / भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता दिनांक 01.01.2015 के संबंध में 20 जनवरी, 2015 को अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों में विद्यमान अशुद्धियों को शुद्ध करने एवं आधार कार्ड नंबर का अंकन मतदाता सूची में करने के लिए एक विशेष सघन अभियान 03 मार्च, 2015 से 31 जुलाई, 2015 तक आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए है। इसी क्रम में जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र 132 के समस्त मतदान केन्द्रो पर नियुक्ति बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाकर इस अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य अर्जित करने के लिए कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के लिए एवं सफल संचालन के लिए बीएलओ को पाबन्द किया गया है।
 
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव ने इस संबंध में आम जनता से अपील है कि वे अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बुथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची में नियमानुसार नाम जुडवाने व संशोधन के लिए व जिन मतदाताओं की आयु 1 जनवरी, 2015 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो ऐसे व्यक्ति अपने नाम मतदाता सूची में जुडवाने के लिए प्रारूप - 6 में आवेदन संबंधित बुथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते है साथ ही जिन मतदाताओ के नाम मतदाता सूची में गलत मुद्रित है अथवा किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दोहरा दर्ज है ऐसे मतदाता अपने नाम का संशोधन करवाने व दोहरे नामों को हटवाने के लिये भी निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन संबंधित बीएलओ को प्रस्तुत कर सकते है।
 
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विशेष अभियान के लिए निर्धारित 12 अप्रेल 2015, 10 मई, 2015, 14 जून 2015 को तथा 12 जुलाई 2015 को नियुक्त समस्त बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्रो पर उपस्थित रहकर परिषिष्ट-ए, प्रपत्र 6, 7, 8 व 8 क प्राप्त करेंगे तथा विशेष अभियान के अगले दिन इसकी सूचना निर्धारित प्रपत्र में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाकधिकारी (तहसीलदार) जैसलमेर, फतेहगढ को आवश्यक रूप से उपलब्ध करवायेंगे। विशेष अभियान के अतिरिक्त अन्य दिवसों में भी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन की कार्यवाही एवं आवेदन तथा परिशिष्ठ ए के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति मतदाताओं से प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे एवं साप्ताहिक सूचना भी समय पर संबंधित एईआरओ को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि विशेष अभियानों के दौरान समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा मतदान केन्द्रो पर कार्यरत बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यो का निरीक्षण किया जावेगा। उन्होंने सभी बुथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने निर्धारित दायित्वो का पूर्ण रूप से पालन करे अन्यथा संबंधित के विरूद्ध निर्वाचन नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

No comments:

Post a Comment