पर्थ / आर. अश्विन (चार विकेट) की घातक बॉलिंग के बाद रोहित शर्मा (57) की हाफ सेन्चुरी की बदौलत टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से हराने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए 31.3 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए। जवाब में भारत ने सिर्फ 18.5 ओवर्स में एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत की वर्ल्ड कप में यह तीसरी जीत है। इससे पहले इंडिया ने पहले मैच में पाकिस्तान को 76 और साउथ अफ्रीका को 130 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया था। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।
----------------------------------------------------------------------------------
No comments:
Post a Comment